Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने TGT और PGT अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, 3,567 चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्ग के लोगों को लगातार सौगात दे रहे हैं. इस बीच मंगलवार को सीएम योगी ने टीजीटी और पीटीजी के पदों पर चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3,567 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता (PGT)/सहायक अध्यापक (TGT) अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया."

सीएम योगी ने आगे लिखा, "एक शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम को समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं को हर प्रकार की नकारात्मकता से बचाकर उनका सर्वांगीण विकास करना भी आप सभी का गुरुतर दायित्व है. सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं."

सीएम योगी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

इसके साथ ही सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा जब भारत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को संचालन करता था तब भारत विश्वगुरू था, जब भारत में तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे, तब भारत विश्वगुरु था. सीएम योगी ने कहा कि भारत के पास पहले से  ही ये धरोहर मौजूद है. सिर्फ उसको पहचानने की जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर दे सकती है लेकिन उस पर गति कैसी होनी चाहिए ये प्रशिक्षित विद्यार्थी तय करेंगे.

सीएम योगी ने बताया कैसे होगा विकास

सीएम योगी ने कहा कि सरकार उद्योग लगाने के लिए माहौल दे सकती है मदद कर सकती है लेकिन वह उद्योग इनोवेशन का आधार बनेगा ये आपके द्वारा पढ़ाए गए और प्रशिक्षित किए गए विद्यार्थी तय करेंगे. सीएम योगी ने आगे कहा कि सरकार लैब बना सकती है लेकिन लैबोरेट्री सिर्च के लिए बेहतरी शोध करके दिखा रही है यह भी आपके द्वारा प्रशिक्षित छात्र ही तय करेंगे. ये प्रशिक्षण की प्रक्रिया जब आगे बढ़ेगी तो विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

सीएम योगी ने पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के नौजवानों के सामने जिन लोगों ने पहचान का संकट खड़ा किया था, उसे नौकरी तो नहीं देते थे लेकिन बाहर भी उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था. सीएम योगी ने आगे कहा कि जिनके कारनामों से प्रदेश थर्राता था और दुनिया यूपी वाला कहकर शक की निगाह से देखती थी वे आज उपदेश देते फिर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले क्या होता था परीक्षा दी किसने और नियुक्ति पत्र उसे दिया जाता था जिसने फॉर्म भी नहीं भरा. ये अराजकता की पराकाष्ठा है. ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. नियुक्ति पत्र लेकर कोई और चला जाता था.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Continue reading on the app

Mangal Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में मंगल का गोचर होने वाला है.. 4 राशियों का जागेगा भाग्य

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. जब भी इस ग्रह को किसी नक्षत्र में प्रवेश होता है, वह बहुत ही खास माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल देव का पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने का समय आ गया है. 24 सितंबर को मंगल इस नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस नक्षत्र में मंगल 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा कहलाता है. इसलिए, यह अत्यंत शुभ और कल्याणकारी नक्षत्र कहलाता है. इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव कहलाते हैं और इसके देवता बृहस्पति देव होते हैं. ऐसे में मंगल का पुष्य नक्षत्र  में आना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा मंगल के गोचर से लाभ.

मंगल गोचर से होने वाला है इन 4 राशियों को लाभ (Mangal Gochar Impact on 4 Zodiac)

1.मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को पुष्य नक्षत्र में मंगल के प्रवेश सुख-समृद्धि और संपत्ति में लाभ देखने को मिलेगा. मंगल इस राशि के स्वामी माने जाते हैं. इनका पराक्रम भी बढ़ने वाला है. इन्हें प्रॉपर्टी से लाभ होगा. कुछ लोगों को जमीन-जायदाद या नय वाहन भी खरीदने का अवसर मिलने वाला है. आप लोगों की सभी योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर आपका साहस बढ़ेगा और तुरंत निर्णय लेने से आपको तारीफे मिलेंगी. पुराने विवाद भी खत्म होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को भी मंगल के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से मानसिक और व्यावहारिक क्षमता मजबूत होती दिखेगी. इन्हें करियर में लाभ होगा और व्यवसायिक कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी. आप लोगों की नेतृत्व क्षमता बढ़ने वाली है. पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं या नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आप आगे बढ़ सकते हैं. आपको लाभ कमाने के मौके मिलने वाले हैं. निवेश से भी आप लोगों को लाभ होने वाला है.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर भाग्य को चमकाने वाला होगा. आप लोगों को धर्म के भाव को प्रभावित करने का अवसर मिलने वाला है. इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और सरकारी काम भी आसानी से पूरे होने वाले हैं. आप लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है. कुछ जातकों को पसंद का ट्रांसफर मिलेगा. धार्मिक और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी और अचानक आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखेगी.

4.मीन राशि (Pisces)

पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु मीन राशि के भी स्वामी माने जाते हैं. इसलिए, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी आय और बुद्धि के भाव में लाभ देने वाला होगा. इन लोगों को इनकम सोर्स बढ़ाने के अवसर प्राप्त होने वाले हैं. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में लाभ होगा. किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. प्रतियोगी परिक्षा में भी लाभ मिल सकता है. छात्रों तथा युवाओं को बड़ी सफलता करियर में मिल सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है.

मंगल गोचर के दौरान करें ये अचूक उपाय

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं. 
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं, उन्हें लाल सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
  • हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. इसे प्रसाद के रूप में बांटें
  • जरूरी काम पर जाते समय पर अपने साथ लाल या पीले रंग का रूमाल रखें.

ये भी पढ़ें- Shukra Vakri 2026: अक्टूबर में वक्री होंगे शुक्र, इन 4 राशियों की बढ़ जाएगी टेंशन

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

'भारत की सुनहरी दहाड़': एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला गोल्ड, तो लगा बधाईयों का तांता

एशियन गेम्स 2026 के महामंच पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने तूफानी खेल से इतिहास रचते हुए देश की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया है. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने विरोधी श्रीलंका को खेल के हर मोर्चे पर पस्त करते हुए 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से धूल चटा दी. इस एकतरफा और धमाकेदार जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया है. भारतीय बेटियों के इस पराक्रम पर केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने भी खुलकर सराहना की है और सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया है. Tue, 22 Sep 2026 15:31:35 +0530

  Videos
See all

UP Division Row: 'मैं नहीं चाहता हमारा समाज..' यूपी बंटवारे पर Sanjay Nishad ने क्या कहकर चौंकाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:46:46+00:00

Andheri में गूंजा जय श्री राम! गोस्वामी तुलसीदास रामलीला कला मंडल का शुभारंभ | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers