Responsive Scrollable Menu

अदालत ने निजी मलयालम समाचार चैनल के एमडी एंटो ऑगस्टीन को जमानत दी

अदालत ने निजी मलयालम समाचार चैनल के एमडी एंटो ऑगस्टीन को जमानत दी

Continue reading on the app

'Angh' Oscar Entry: ‘गोंधल’ के बाद नगालैंड की फिल्म पहुंची ऑस्कर; बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में होगा आमना-सामना!

'Angh' Oscar Entry: नागालैंड के फिल्ममेकर देजा रियो की फिल्म ‘अंग’ को ऑस्कर 2027 की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है। फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पुरस्कार भी जीता है।

2021 की शॉर्ट फिल्म से बनी कहानी
‘अंग’ देजा रियो की पहली फीचर फिल्म है। उन्होंने इसी नाम की अपनी 2021 की अवॉर्ड जीत चुकी शॉर्ट फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाकर यह फिल्म बनाई है।
उनकी शॉर्ट फिल्म ने 2021 में क्लेरमोंट-फेरां इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड जीता था।

फिल्म की प्रोड्यूसर नैन्सी निसा बेसो ने कहा, “हम कई सालों से ‘अंग’ को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। हमें हमेशा भरोसा था कि यह ऐसी कहानी है जिसे हमें अपने तरीके से बताना है।”

देजा रियो ने क्या कहा?
कोहिमा में जन्मे 31 वर्षीय देजा रियो ने कहा कि यह उनके और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म को इस तरह की पहचान मिलना बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि ‘अंग’ को उन्होंने अपने लोगों, अपनी संस्कृति और उस जगह के लिए बहुत प्यार से बनाया है, जहां से वह आते हैं।

1960 के दशक की कहानी
‘अंग’ की कहानी 1960 के दशक में सेट है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कोन्याक भाषा में है। फिल्म में नागालैंड के एक सुनसान गांव में मिशनरी के आने के बाद वहां की जातीय पहचान पर पड़ने वाले असर को दिखाया गया है।

TIFF जूरी ने की तारीफ
TIFF की प्लेटफॉर्म जूरी ने फिल्म की नई सोच, मजबूत फिल्म निर्माण और एक अलग दुनिया को प्रभावी तरीके से दिखाने के लिए इसकी तारीफ की। देजा रियो ने कहा कि अपनी कम्युनिटी से बाहर के दर्शकों तक फिल्म का पहुंचना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने जूरी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फिल्म को TIFF की प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता और अब ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर देश और अपनी संस्कृति को दिखाने का मौका मिला।

ऑस्कर में इस बार बदला तरीका
आमतौर पर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए अलग-अलग देशों की राष्ट्रीय संस्थाएं फिल्मों का नाम भेजती हैं। हालांकि, इस बार एक नए तरीके के तहत अकादमी ने दुनिया के छह बड़े फिल्म फेस्टिवल्स के प्रतियोगिता विजेताओं को सीधे स्वीकार किया है। इसमें TIFF भी शामिल है, जिसके चलते अंग को ऑस्कर में सीधे एंट्री मिल गई है। 

‘गोंधल’ भी करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
वहीं, मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ भी 99वें अकादमी अवॉर्ड्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्हें 2025 के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़े- 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर क्यों चुनी गई मराठी फिल्म? जानिए क्या है कहानी

Continue reading on the app

  Sports

पापा जैसे ही हड़बड़िया निकले वीरेंद्र सहवाग के बेटे, सेंचुरी बनाने वाली पिच पर फिर फ्लॉप आर्यवीर

Australia Under-19 vs India Under-19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार इंडियन जर्सी पहनने का मौका मिला था. ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए जूनियर सहवाग ने तीन मैच की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में 28, 47 और 34 रन की पारियां खेली. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आर्यवीर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. Wed, 23 Sep 2026 16:47:50 +0530

  Videos
See all

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 23 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:36:21+00:00

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers