Jamui Case: बिहार में 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू, पैर में गोली, सलाखों में दरिंदे! | Operation Langda
Jamui Case: बिहार में 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू, पैर में गोली, सलाखों में दरिंदे! | Operation Langda जमुई छेड़छाड़ मामले में पुलिस और प्रशासन द्वारा उठाए गए इस सबसे बड़े कदम की पूरी रिपोर्ट। जानिए कैसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में कसा है और आगे क्या सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार के जमुई में नाबालिगों को बीच सड़क पर घेरकर की गई शर्मनाक हरकत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सरेराह बदसलूकी और बैड टच करने वाले इन 'जल्लादों' के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और कई संदिग्धों को दबोच लिया गया है। जनता की एक ही मांग है—कानून का ऐसा डंडा चले कि दोबारा कोई ऐसी जुर्रत न करे। #JamuiCase #BiharPolice #JamuiNews #Arrested #LawAndOrder #BiharNews #Justice #BreakingNews #LocalNews #CrimeUpdate #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला Gold, फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
एशियन गेम्स में Gold की प्रतीक्षा कर रहे 140 देशवासियों को भारत की बेटियों ने आज खुशखबरी दे दी , उन्होंने भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल भी अंकित कर दिया, ये कमाल भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किया, उन्होंने आज हुए फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
भारत के फ़ाइनल में पहुँचने के साथ ही पदक पक्का हो गया था और बेटियों की निगाहें गोल्ड पर थीं, हरमन की टीम ने आज गेम भी वैसा ही खेला, भारत की टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर हावी दिखाई दी, और जीत अपन नाम दर्ज करते ही भारत को इस एशियन का पहला स्वर्ण पदक दिया दिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत की इस जीत पर ख़ुशी जताई है और महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है, डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- देश की बेटियों की “स्वर्णिम” जीत… एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। समस्त देशवासियों को आप पर गर्व है।
भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आल राउंडर शेफाली वर्मा और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत नींव रखी जिसके बाद भारत की बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ता दिखाई दिया
मंधाना, शेफाली और ऋचा घोष की तिकड़ी चली
स्मृति मंधाना ने 5 चौके, 7 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में शानदार 79 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बटोरे वहीं ऋचा घोष ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। और इस तरह ऋचा घोष के धमाकेदार फिनिशिंग टच के दम पर भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, 69 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम भारतीय गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत की ओर से ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, दीप्ती ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट लिए और शेफाली वर्मा ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। श्री चरणी ने 2 और श्रेयांका पाटिल ने भी 2 विकेट हासिल किये।
देश की बेटियों की "स्वर्णिम" जीत…
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा… pic.twitter.com/nG0U4mHCRI
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 22, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Mp Breaking News











