Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत का आज चौथा दिन, पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए जरूर पढ़ें 'श्री लक्ष्मी आरती'
Mahalaxmi Vrat 2026: धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की कामना करने वाले लोगों को महालक्ष्मी व्रत करना चाहिए. मां लक्ष्मी को समर्पित यह पारंपरिक अनुष्ठान हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होता है. परंपरागत रूप से यह व्रत 16 दिनों के होते हैं. इस दौरान रोजाना लक्ष्मी माता का पूजन किया जाता है और 16 गांठओं का डोरा बांधा जाता है. 19 सितंबर से महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हुआ था और इसका समापन 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को होगा. इस दौरान आपको माता लक्ष्मी पूजा में आरती व चालीसा का पाठ भी करना चाहिए. आज 22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी के साथ-साथ महालक्ष्मी व्रत का चौथा दिन भी है.
महालक्ष्मी आरती लिरिक्स (Mahalaxmi Aarti Lyrics in Hindi)
ऊं जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता॥
ये भी पढ़ें-Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा
श्री लक्ष्मी चालीसा (Lakshmi Mata Chalisa in Hindi)
दोहा
मातु लक्ष्मी करि कृपा,करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध करि,परुवहु मेरी आस॥
सोरठा
यही मोर अरदास,हाथ जोड़ विनती करुं।
सब विधि करौ सुवास,जय जननि जगदम्बिका।
चौपाई
सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही।ज्ञान, बुद्धि, विद्या दो मोही॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी।सब विधि पुरवहु आस हमारी॥
जय जय जगत जननि जगदम्बा।सबकी तुम ही हो अवलम्बा॥
तुम ही हो सब घट घट वासी।विनती यही हमारी खासी॥
जगजननी जय सिन्धु कुमारी।दीनन की तुम हो हितकारी॥
विनवौं नित्य तुमहिं महारानी।कृपा करौ जग जननि भवानी॥
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी।सुधि लीजै अपराध बिसारी॥
कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी।जगजननी विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता।संकट हरो हमारी माता॥
क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो।चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी।सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥
जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा।रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा।लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥
तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं।सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनाया तोहि अन्तर्यामी।विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥
तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी।कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई।मन इच्छित वाञ्छित फल पाई॥
तजि छल कपट और चतुराई।पूजहिं विविध भाँति मनलाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई।जो यह पाठ करै मन लाई॥
ताको कोई कष्ट नोई।मन इच्छित पावै फल सोई॥
त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि।त्रिविध ताप भव बन्धन हारिणी॥
जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै।ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥
ताकौ कोई न रोग सतावै।पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥
पुत्रहीन अरु सम्पति हीना।अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै।शंका दिल में कभी न लावै॥
पाठ करावै दिन चालीसा।ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै।कमी नहीं काहू की आवै॥
बारह मास करै जो पूजा।तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माही।उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥
बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई।लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करै व्रत नेमा।होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥
जय जय जय लक्ष्मी भवानी।सब में व्यापित हो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं।तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥
मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै।संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥
भूल चूक करि क्षमा हमारी।दर्शन दजै दशा निहारी॥
बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी।तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में।सब जानत हो अपने मन में॥
रुप चतुर्भुज करके धारण।कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई।ज्ञान बुद्धि मोहि नहिं अधिकाई॥
दोहा
त्राहि त्राहि दुःख हारिणी,हरो वेगि सब त्रास।
जयति जयति जय लक्ष्मी,करो शत्रु को नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित,विनय करत कर जोर।
मातु लक्ष्मी दास पर,करहु दया की कोर॥
ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत रखने से पहले जान लें ये नियम, जानें कौन रख सकता है और कौन नहीं
सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सीएम योगी गुरुवार यानी 24 सितंबर को सौगात देने वाले हैं. दरअसल, लखनऊ में अपना घर बनाने के लिए गुरुवार को आपको प्लॉट खरीदने का एक और विकल्प मिल जाएगा. आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना और सीतापुर रोड की नैमिषनगर योजना का 24 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा.
सीएम योगी खुद भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) दोनों योजनाओं में शुरुआती चरण के करीब 5,000 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. इस कार्यक्रम को लेकर एलडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आयोजन स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है. प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं.
10,680 एकड़ में विकसित होंगी दोनों योजनाएं
एलडीए के मुताबिक वरुण विहार और नैमिषनगर को मिलाकर करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य प्रस्तावित हैं. दोनों परियोजनाओं पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है. यहां सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं के साथ आधुनिक शहरी ढांचा तैयार किया जाएगा. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, पहले चरण में दोनों योजनाओं में करीब 5,000 प्लॉट के लिए आवेदन लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री के हाथों भूमि पूजन के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी.
2,800 से 3,800 रुपये वर्गफुट तक होगी कीमत
दोनों टाउनशिप में प्लॉट की कीमत अलग-अलग रखी गई है. वरुण विहार में भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है. वहीं नैमिषनगर योजना में यह दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट होगी. प्लॉट अलग-अलग आकार में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे.
नैमिषनगर में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ आधुनिक सुविधाएं
सीतापुर रोड पर विकसित होने वाली नैमिषनगर योजना की खासियत इसका धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप होगा. योजना में योग, ध्यान और साधना से जुड़े केंद्रों के साथ आश्रम तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थान विकसित करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा ओडीओपी केंद्र, व्यावसायिक क्षेत्र, शिक्षा केंद्र, सामुदायिक पार्क, खुले में व्यायाम की सुविधा और शॉपिंग स्ट्रीट जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी.
नैमिषनगर में 800 से लेकर 5,000 वर्गफुट तक के भूखंड प्रस्तावित हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से 1.90 करोड़ रुपये तक हो सकती है. प्लॉट के आकार के अनुसार पंजीकरण राशि भी अलग होगी. 800 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 1.52 लाख रुपये और 5,000 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 9.50 लाख रुपये पंजीकरण राशि निर्धारित की गई है.
चौड़ी सड़कें और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
एलडीए दोनों परियोजनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है. चौड़ी सड़कों, बेहतर कनेक्टिविटी, व्यवस्थित यातायात, हरित क्षेत्रों और आधुनिक नागरिक सुविधाओं को विकास योजना में प्रमुखता दी गई है. प्राधिकरण के अनुसार, इन परियोजनाओं से लखनऊ के भविष्य के शहरी विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास
24 सितंबर के कार्यक्रम में केवल नई टाउनशिप ही नहीं, बल्कि एलडीए की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 4,150 फ्लैट बनाए जाने की योजना है. इनमें अनंत नगर का आदिती अपार्टमेंट सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जहां 1,932 फ्लैट प्रस्तावित हैं. इसके अलावा विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट में 646 फ्लैट बनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर यूपी बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन: CM योगी
अन्य परियोजनाओं में बागेश्वरी अपार्टमेंट में 824, ऐशबाग स्क्वायर में 384 और बसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास प्रस्तावित पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट शामिल हैं. एलडीए के मुताबिक इन आवासीय परियोजनाओं में कुछ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य परियोजनाओं पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. 24 सितंबर के कार्यक्रम में इन सभी परियोजनाओं को भी औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजर, 'जनता दर्शन' में बोले सीएम योगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








