Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सीएम योगी गुरुवार यानी 24 सितंबर को सौगात देने वाले हैं. दरअसल, लखनऊ में अपना घर बनाने के लिए गुरुवार को आपको प्लॉट खरीदने का एक और विकल्प मिल जाएगा. आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना और सीतापुर रोड की नैमिषनगर योजना का 24 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा.

सीएम योगी खुद भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) दोनों योजनाओं में शुरुआती चरण के करीब 5,000 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. इस कार्यक्रम को लेकर एलडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आयोजन स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है. प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं.

10,680 एकड़ में विकसित होंगी दोनों योजनाएं

एलडीए के मुताबिक वरुण विहार और नैमिषनगर को मिलाकर करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य प्रस्तावित हैं. दोनों परियोजनाओं पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है. यहां सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं के साथ आधुनिक शहरी ढांचा तैयार किया जाएगा. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, पहले चरण में दोनों योजनाओं में करीब 5,000 प्लॉट के लिए आवेदन लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री के हाथों भूमि पूजन के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी.

2,800 से 3,800 रुपये वर्गफुट तक होगी कीमत

दोनों टाउनशिप में प्लॉट की कीमत अलग-अलग रखी गई है. वरुण विहार में भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है. वहीं नैमिषनगर योजना में यह दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट होगी. प्लॉट अलग-अलग आकार में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे.

नैमिषनगर में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ आधुनिक सुविधाएं

सीतापुर रोड पर विकसित होने वाली नैमिषनगर योजना की खासियत इसका धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप होगा. योजना में योग, ध्यान और साधना से जुड़े केंद्रों के साथ आश्रम तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थान विकसित करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा ओडीओपी केंद्र, व्यावसायिक क्षेत्र, शिक्षा केंद्र, सामुदायिक पार्क, खुले में व्यायाम की सुविधा और शॉपिंग स्ट्रीट जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी.

नैमिषनगर में 800 से लेकर 5,000 वर्गफुट तक के भूखंड प्रस्तावित हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से 1.90 करोड़ रुपये तक हो सकती है. प्लॉट के आकार के अनुसार पंजीकरण राशि भी अलग होगी. 800 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 1.52 लाख रुपये और 5,000 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 9.50 लाख रुपये पंजीकरण राशि निर्धारित की गई है.

चौड़ी सड़कें और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

एलडीए दोनों परियोजनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है. चौड़ी सड़कों, बेहतर कनेक्टिविटी, व्यवस्थित यातायात, हरित क्षेत्रों और आधुनिक नागरिक सुविधाओं को विकास योजना में प्रमुखता दी गई है. प्राधिकरण के अनुसार, इन परियोजनाओं से लखनऊ के भविष्य के शहरी विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास

24 सितंबर के कार्यक्रम में केवल नई टाउनशिप ही नहीं, बल्कि एलडीए की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 4,150 फ्लैट बनाए जाने की योजना है. इनमें अनंत नगर का आदिती अपार्टमेंट सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जहां 1,932 फ्लैट प्रस्तावित हैं. इसके अलावा विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट में 646 फ्लैट बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर यूपी बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन: CM योगी

अन्य परियोजनाओं में बागेश्वरी अपार्टमेंट में 824, ऐशबाग स्क्वायर में 384 और बसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास प्रस्तावित पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट शामिल हैं. एलडीए के मुताबिक इन आवासीय परियोजनाओं में कुछ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य परियोजनाओं पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. 24 सितंबर के कार्यक्रम में इन सभी परियोजनाओं को भी औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजर, 'जनता दर्शन' में बोले सीएम योगी

Continue reading on the app

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर ट्रंप के रुख से तनाव: अगस्त 2019 से सितंबर 2026 तक की घटनाएं

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर ट्रंप के रुख से तनाव: अगस्त 2019 से सितंबर 2026 तक की घटनाएं

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Garjana: Debate में कुतर्क कर रहे निखिल जैन, अजय आलोक ने कुछ यूं कर दिया ठंडा ! | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:41:45+00:00

National Film Awards 2026: Malayali अभिनेता Mammootty को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers