Responsive Scrollable Menu

RRB JE Junior Engineer CBT-2 Result & Cut-Off : List of candidates shortlisted for Document Verification

RRB JE Junior Engineer 2025 CBT II Result 2026 for 2569 Post Post Update Date: 22-09-2026 Short Description: RRB JE Junior Engineer CBT II Result 2026 : Railway RRB JE Junior Engineer Online Form 2025, Notification has been released on the website @https://www.rrbapply.gov.in/ & Application Form now started on 31 October 2025 to 10 December ...

Continue reading on the app

'देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया', तेजस्वी पर Jitan Ram Manjhi का तंज

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत जारी है। मंगलवार को मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस के साथ हाफ एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इस घटना के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोल दिया। मांझी ने एक्स पर लिखा कि HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं। जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी। पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं।

इसे भी पढ़ें: Election Commission का शेड्यूल जारी: UP, Bihar, Maharashtra और Karnataka में 23 अक्टूबर को Voting

राजद नेता पर वार करते हुए मांझी ने कहा कि तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है। तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके। अब तेजस्वी यादव कहेंगें “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया।” मैं अभी भी कहूँगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है। “सम्राट का सुशासन” है भाई…।

आपको बता दें कि जमुई में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मंगलवार को बिहार पुलिस के साथ हुई एक 'हाफ एनकाउंटर' में घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी। यह घटना तब सामने आई जब जमुई ज़िले में सड़क किनारे लोगों के एक समूह द्वारा एक लड़के और लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। जमुई में 10वीं कक्षा के एक लड़के और लड़की को कुछ लोगों के समूह द्वारा परेशान किए जाने के वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें: Jamui Case: Bihar Police की SIT का एक्शन, Half Encounter में पकड़ा गया आरोपी नंदन यादव

पुलिस ने 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (POCSO) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 सितंबर को शाम करीब 7 बजे हुई, जब कोचिंग क्लास के बाद दो नाबालिग (जो दोस्त हैं) उस इलाके में गए थे। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मांग की थी कि वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान की जाए और उन पर POCSO के तहत मुकदमा चलाया जाए।
 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के डीएम में भारी बढ़ोतरी !| DA Hike | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T23:00:09+00:00

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की खाते में आएंगे एक साथ 10 हजार रुपये! | PM Modi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T23:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers