Responsive Scrollable Menu

EC Announcement: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी; 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

​भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा देश के तीन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर नियमित द्विवार्षिक चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की 1 सीट पर उपचुनाव शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने जा रहे इन चुनावों को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इनसे राज्य के सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

​तीन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा 
भारत निर्वाचन आयोग के जारी शेड्यूल के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकनों की जांच के बाद 9 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की समयसीमा तय की गई है। यदि आवश्यक हुआ, तो सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।  

​यूपी से हरदीप पुरी समेत इन दिग्गज सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म 
​उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख सांसदों में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, पूर्व डीजीपी बृजलाल, बीएल वर्मा, गीता उर्फ चंद्रप्रभा और सीमा शामिल हैं। वहीं विपक्षी खेमे से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।  

​यूपी का सियासी गणित और सीटों का समीकरण 
403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में 397 विधायक मौजूद हैं, जिसके आधार पर एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को लगभग 37 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। राज्य विधानसभा में करीब 300 विधायकों के मजबूत बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी के खाते में आसानी से 7 से 8 सीटें जाने की संभावना है। चूंकि पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को हाल ही में राज्यपाल नियुक्त किया जा चुका है, इसलिए भाजपा इस बार कई नए चेहरों को भी मौका दे सकती है।  

​उच्च सदन में समाप्त होगा बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व 
इस चुनाव के नतीजों के साथ ही राज्यसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त होना तय माना जा रहा है। बसपा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी का उच्च सदन में कोई सदस्य नहीं रहेगा, क्योंकि वर्तमान विधानसभा में बसपा का एक भी विधायक नहीं है। संख्या बल के अभाव के कारण बसपा के लिए एक भी सीट जीत पाना संभव नहीं होगा।

Continue reading on the app

Relationship Tips: प्यार दिखाने का अंदाज बदलें, ये 5 छोटी चीजें पार्टनर को कराएंगी अपनेपन का एहसास

Relationship Tips: समय के साथ रिश्ते की शुरुआत वाला उत्साह थोड़ा बदल सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि प्यार कम हो गया। रिश्ते में प्यार सिर्फ बड़े-बड़े सरप्राइज या रोमांटिक डेट से नहीं दिखता।

कई बार रोजमर्रा की छोटी-सी परवाह, ध्यान से सुनना और पार्टनर की कही बात याद रखना ही उसे यह महसूस करा देता है कि वह आपके लिए आज भी उतना ही खास है। रिश्ते में ये छोटी बातें बहुत कुछ कह जाती हैं।

1. उसकी छोटी बातें याद रखना
पार्टनर ने कभी बताया था कि उसे सुबह जल्दी फोन पसंद नहीं, उसे कौन-सी चीज पसंद है या किसी खास काम को लेकर वह परेशान है। इन छोटी बातों को याद रखना बताता है कि आप उसकी बातों पर ध्यान देते हैं।

2. सिर्फ पूछें, हर बात का हल न दें
कई बार पार्टनर दिनभर की थकान या परेशानी सिर्फ शेयर करना चाहता है। ऐसे में तुरंत सलाह देने के बजाय बस यह पूछना कि “आज दिन कैसा रहा?” और ध्यान से सुनना भी काफी हो सकता है।

3. पुरानी कही बात पर दोबारा पूछें
अगर पार्टनर ने कुछ दिन पहले किसी इंटरव्यू, ऑफिस की परेशानी या परिवार से जुड़ी बात का जिक्र किया था, तो बाद में पूछ लें कि उसका क्या हुआ। एक छोटी-सी follow-up बात भी यह दिखा सकती है कि आपने उसकी बात सिर्फ उस वक्त सुनी नहीं थी, बल्कि उसे याद भी रखा।

उसकी छोटी बातें याद रखना

4. बात करते समय फोन को दें ब्रेक
पार्टनर आपसे बात कर रहा हो और आपका ध्यान लगातार मोबाइल पर हो, तो सामने वाले को अनदेखा महसूस हो सकता है। हर वक्त साथ बैठना जरूरी नहीं, लेकिन बातचीत के कुछ मिनट पूरे ध्यान से देना रिश्ते के लिए मायने रख सकता है।

5. उसका कोई छोटा काम आसान कर दें
थकान के बाद चाय बना देना, पानी की बोतल भर देना, कोई जरूरी चीज याद दिला देना या घर का छोटा-सा काम संभाल लेना ऐसी चीजों में कोई बड़ा खर्च नहीं होता। लेकिन इन छोटे कामों से पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि आप उसकी जरूरतों और थकान पर ध्यान देते हैं।

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हर बार कोई बड़ा romantic gesture करना जरूरी नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में ध्यान देना, सुनना, याद रखना और छोटी मदद करना भी प्यार जताने का तरीका हो सकता है।

कई बार रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात यही होती है कि सामने वाला बिना कहे भी आपकी छोटी जरूरतों को नोटिस करे।

यह भी पढ़ें: बच्चे को सिर्फ पढ़ाई नहीं, ये 10 जरूरी स्किल भी सिखाएं, मुश्किल वक्त में आएंगी काम

Continue reading on the app

  Sports

11 साल का शानदार सफर खत्म, रूट ने कहा क्रिकेट को अलविदा, तीनों फॉर्मेट में रहे बेमिसाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के भाई बिली रूट ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. बिली रूट घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 193 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 6 हजार से ज्यादा रन बनाए. हालांकि, बिली को अपने भाई जो रूट की तरह तरह कभी इंग्लैंड के लिए नेशनल टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया. Wed, 23 Sep 2026 18:29:17 +0530

  Videos
See all

Diplomatic Meet: UNGA में S Jaishankar-Marco Rubio की बैठक | India-US Relations | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:33:24+00:00

भीड़ में किस लड़की ने पकड़ा गोविंदा का हाथ? | #Govinda #Viral #trending #Shorts #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:33:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers