Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026 Day 4 Schedule: आज क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026 India Day 4 Schedule: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे 20वें एशियाई खेल में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है. इस दिन भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का सबसे बड़ा मौका होगा, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी. इसके अलावा बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी जैसे बड़े इवेंट्स में भी भारतीय एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे. तो चलिए जान लीजिए कि 22 सितंबर को होने वाले भारत के सभी प्रमुख मुकाबलों का पूरा शेड्यूल क्या होगा. 

क्रिकेट और हॉकी

महिला क्रिकेट (गोल्ड मेडल मैच): भारत बनाम श्रीलंका - सुबह 10:30 बजे

पुरुष हॉकी (पूल ए मैच): भारत बनाम श्रीलंका - शाम 03:30 बजे

बैडमिंटन और कबड्डी 

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम जापान (पीवी सिंधु की अगुवाई में) - सुबह 06:00 बजे

पुरुष कबड्डी (ग्रुप ए मैच): भारत बनाम दक्षिण कोरिया - सुबह 07:15 बजे

शूटिंग और वुशु, मेडल इवेंट्स

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (क्वालिफिकेशन): पार्थ माने / इलावेनिल वालारिवन - सुबह 06:15 बजे (मेडल मैच सुबह 08:25 बजे से)

शूटिंग (स्कीट क्वालिफिकेशन): भारतीय निशानेबाज - सुबह 06:30 बजे

वुशु (महिला नंदातु फाइनल): हनजाबाम लंगलेंटोम्बी देवी - सुबह 06:29 बजे

वुशु (महिला 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल): रोशिबिना देवी - दोपहर 03:15 बजे के करीब

अन्य खेल इवेंट्स

टेबल टेनिस (महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम थाईलैंड - सुबह 06:30 बजे

सॉफ्ट टेनिस (महिला सिंगल्स ग्रुप डी): आध्या तिवारी बनाम अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड) - सुबह 05:30 बजे

सेपकटाकरा (पुरुष टीम ग्रुप बी): भारत बनाम मलेशिया - सुबह 05:30 बजे

बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा - राउंड ऑफ 32): जदुमनी सिंह बनाम चंद्र बहादुर थापा (नेपाल) - सुबह 10:30 बजे

यह भी पढ़ें:  'वह गेंदबाजी विभाग के सचिन तेंदुलकर हैं...' जहीर खान के CSK हेड कोच बनते ही वायरल हुआ धोनी का यह 14 साल पुराना बयान

Continue reading on the app

UP Chunav 2027: यूपी विभाजन के मुद्दे पर गरमाई सियासत, राजभर और बृजभूषण शरण सिंह के सुर भिड़े

UP Division Controversy: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले यूपी को चार हिस्सों में बांटने की सियासत फिर गरमा गई है. ओपी राजभर के दावे पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे चुनावी जुमला करार दिया. जानिए मायावती के पुराने प्रस्ताव, केंद्र के अधिकार और चार हिस्सों में बंटने पर राजनीतिक नफा-नुकसान का पूरा गणित.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

एयरपोर्ट पर वामिका गब्बी का स्टाइलिश अंदाज! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:37+00:00

AAJTAK 2 । 24 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers