Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: विदाई से पहले मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर के पहले सप्ताह से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी. लेकिन विदाई से पहले देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं. जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है.

इसके साथ ही कई राज्यों में इस दौरान वज्रपात और तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है. जिसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मानसून का सबसे ज्यादा असर तटीय और पश्चिमी इलाकों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान गुजरात में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि महाराष्ट्र और गोवा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, मौसम के इस सिस्टम के अगले 48 घंटों में पहले डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है. उसके बाद ये पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ते हुए बुधवार सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश- दक्षिणी ओडिशाा तट के पास पहुंचने की संभावना है.

इसके प्रभाव से गुरुवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इस बीच सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस लौट आया. इससे अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में फिलहाल बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में आईएमडी ने मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ व्यापक बारिश की आशंका जताई है.

जानें दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

उधर राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज यानी मंगलवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि दिल्ली में बारिश की गतिविधियां फिलहाल देखने को नहीं मिलेंगी.

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

वहीं बिहार के कई जिलों में आज यानी 22 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. हालांकि कल यानी बुधवार (23 सितंबर) को राज्य में मानसूनी बारिश के रफ्तार पकड़ने की संभावना है. जबकि 24 और 25 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उधर उत्तराखंड में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 26 और 27 सितंबर को अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

वहीं राजस्थान में आज यानी मंगलवार का दिन शुष्क रहने और अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहने का अनुमान है. इस दौरान राजधानी जयपुर और कोटा समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश होना का अनुमान है. उधर मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश से मचेगी तबाही! IMD ने जारी किया अलर्ट

जिसके चलते भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. उधर महाराष्ट्र और गोवा में आज भारी बारिश और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, इस दौरान तटीय इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Explainer: सितंबर में भी बादलों ने दिया धोखा तो बिगड़ेगा बजट, आम आदमी से लेकर रिजर्व बैंक तक की बढ़ी चिंता

Continue reading on the app

व्हाइट हाउस ने 'TRUMP TV' लॉन्च करने का किया एलान, 3 बड़े मीडिया संस्थानों को बैन करने के बाद आया फैसला

TRUMP TV: अमेरिका में मीडिया को लेकर चल रही उधल पुथल के बीच व्हाइट हाउस ने एक अहम फैसला लिया है. व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क है और प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम करेगा. व्हाइट हाउस से 3 बड़े मीडिया संस्थानों को बैन करने के बाद ट्रंप प्रशासन का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने CNN, MS NOW और पॉलिटिको समेत कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस एक्सेस पर रोक लगा दी थी. यह कार्रवाई 18 सितंबर 2026 को की गई, जिसके तहत इन संस्थानों के पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल्स रद्द कर दिए गए थे और उन्हें व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया. इस पर ट्रंप का कहना है कि इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके प्रशासन के प्रति लगातार नकारात्मक और पक्षपातपूर्ण रही है तथा वे सरकार के कामकाज की सकारात्मक खबरों को पर्याप्त जगह नहीं देते.

ट्रंप ने कुछ रिपोर्टों को भ्रामक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय भी बताया है. इस फैसले के बाद प्रभावित मीडिया संस्थानों ने कार्रवाई को चुनौती देने की दिशा में कानूनी कदम उठाए हैं और व्हाइट हाउस की मीडिया एक्सेस नीति को लेकर विवाद तेज हो गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान को अमेरिका का नया झटका! 23 सितंबर से दुनियाभर में ईरानी फ्लाइट्स को बैन करने का लिया फैसला

 

कैसे काम करेगा ट्रंप TV

ट्रंप टीवी की शुरुआत की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट ने बताया कि यह सेवा अब 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है. इसमें ट्रंप प्रशासन की अहम घोषणाएं, बड़े फैसले, पुराने महत्वपूर्ण वीडियो और ताजा खबरें एक ही जगह दिखाई जाएंगी. व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रशासन से जुड़े ऐसे कई बड़े पल, जो टीवी पर प्रसारित नहीं हो पाए, अब ट्रंप टीवी पर देखे जा सकेंगे. लॉन्च के दौरान चैनल पर ट्रंप के पुराने भाषणों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के वीडियो भी दिखाए गए. इनमें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की फुटेज भी शामिल थी.

अन्य मीडिया ने बनाई दूरी, कोर्ट पहुंचा मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच विवाद अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है. CNN, MS NOW (पूर्व में MSNBC) और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किए जाने के बाद तीनों मीडिया संस्थानों ने संघीय अदालत का रुख किया है. ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये संस्थान लगातार पक्षपातपूर्ण कवरेज करते हैं और फर्जी खबरें प्रसारित करते हैं. वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में कई अन्य बड़े अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने भी व्हाइट हाउस के वीडियो पूल कवरेज से दूरी बनाने का फैसला किया है, जिससे प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: 'वैश्विक संकटों से निपटने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत', UNGA में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

मीडिया के बहिष्कार पर क्या बोले ट्रंप?

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात के बाद ग्रेसी मेंशन के बाहर ट्रंप ने पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि कुछ मीडिया संस्थान उनका बहिष्कार कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने पहले भी उनके बहिष्कार की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनके बारे में लगातार खबरें और सुर्खियां बनती रही हैं.

ट्रंप ने यह भी कहा कि मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे खबरों को निष्पक्ष तरीके से पेश करें. उन्होंने अपने प्रशासन के उस फैसले का बचाव किया, जिसमें कुछ मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक दिया गया था. ट्रंप ने इन संस्थानों पर "फर्जी खबरें" फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर कोई मीडिया संगठन गलत खबरें प्रकाशित करता है, तो उनके मुताबिक ऐसे संस्थानों को व्हाइट हाउस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

 

Continue reading on the app

  Sports

कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत को सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक मिला. पदल जीतने वाले खिलाड़ी जय मीणा है. जय ने कांस्य पदक अपने नाम किया. पदक जीतने के बाद जय ने अपनी शुरुआती जीवन के बारे बताते हुए कहा कि वह बचपन में इतने शाररती थे कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. स्कूल से निकालने के बाद फिर जय मीणा की किस्मत पलटी. Wed, 23 Sep 2026 22:10:09 +0530

  Videos
See all

Patna Crime | जन सुराज नेता अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर #ytshorts #shorts #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:25:21+00:00

Why does everyone want the Chagos Islands? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers