Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: कालकाजी गैंगरेप मामले में फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News Today Live Updates: आज 22 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है. लेकिन कई राज्यों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज दिल्ली में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे. जबकि गोवा में कांग्रेस की 27 दिवसीय गोय राखोन्न यात्रा आज से शुरू होगी. ये यात्रा  राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी.

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे. जबकि जोधपुर में भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच संयुक्त द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्डियन-2026’ का आज समापन होगा. वहीं समाजवादी पार्टी की आज सुबह 11 बैठक होगी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय के अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज कितने गिरे दाम

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी मंगलवार को सपाट खुले और शुरुआत कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में बने हुए थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,094 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह 10 बजे यह 36 रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

1.53 लाख पर आए सोने के दाम

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,005 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है. चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,317 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,40,529 रुपये प्रति किलो पर खुला. खबर लिखे जाने तक यह 238 रुपये या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,555 रुपये प्रति किलो पर था. 

2.40 लाख से नीचे आई चांदी

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,39,400 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,40,529 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. कॉमेक्स पर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानकारों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है. हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतें सोने के लिए सकारात्मक बनी हुई हैं और 4,250 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक मजबूत टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है.

इस हफ्ते अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक डेटा नहीं आने के चलते सोने की कीमतें एक दायरे में रह सकती हैं, लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कॉमेक्स पर सोना 4,250-4,450 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर सोना 1,51,000-1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहने की उम्मीद है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की खाते में आएंगे एक साथ 10 हजार रुपये! | PM Modi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T23:30:36+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के डीएम में भारी बढ़ोतरी !| DA Hike | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T23:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers