Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज कितने गिरे दाम

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी मंगलवार को सपाट खुले और शुरुआत कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में बने हुए थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,094 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह 10 बजे यह 36 रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

1.53 लाख पर आए सोने के दाम

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,005 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है. चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,317 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,40,529 रुपये प्रति किलो पर खुला. खबर लिखे जाने तक यह 238 रुपये या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,555 रुपये प्रति किलो पर था. 

2.40 लाख से नीचे आई चांदी

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,39,400 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,40,529 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. कॉमेक्स पर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानकारों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है. हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतें सोने के लिए सकारात्मक बनी हुई हैं और 4,250 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक मजबूत टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है.

इस हफ्ते अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक डेटा नहीं आने के चलते सोने की कीमतें एक दायरे में रह सकती हैं, लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कॉमेक्स पर सोना 4,250-4,450 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर सोना 1,51,000-1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहने की उम्मीद है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक अशांति आम समस्या बन गई है। ऐसे में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांत करने में भी मदद करता है। पद्मासन योग का एक प्रमुख आसन माना जाता है, जिसे ध्यान और मानसिक एकाग्रता के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। इस आसन में बैठने से शरीर स्थिर रहता है और मन को शांत करने में मदद मिलती है।

इस आसन का नाम संस्कृत के दो शब्दों पद्म यानी कमल और आसन यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना है। इस आसन में बैठने पर व्यक्ति की मुद्रा खिले हुए कमल के फूल जैसी प्रतीत होती है, इसलिए इसे पद्मासन कहा जाता है। ध्यान और प्राणायम के लिए इस आसन को बेहद आसान माना जाता है।

प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनि मन की एकाग्रता, शांति और आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इसी आसन में बैठकर साधना करते थे। आज के तनावपूर्ण जीवन में भी यदि आप मानसिक शांति और शारीरिक स्थिरता चाहते हैं, तो पद्मासन का अभ्यास आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, पद्मासन एक अत्यंत स्थिर, सुखदायक और आधारभूत ध्यानात्मक मुद्रा है। यह आसन मन को शांत करने, एकाग्रता बढ़ाने और आंतरिक ऊर्जा को जागृत करने में विशेष रूप से प्रभावी माना गया है।

यह आसन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह आसन रीढ़ को सीधा रखता है, जिससे पीठ दर्द और गलत मुद्रा में बैठकर काम करने से होने वाली कई समस्याओं में सुधार होता है।

साथ ही यह कूल्हों, घुटनों और टखनों को लचीला बनाता है, जिससे गठिया की वजह से होने वाले दर्द में राहत मिलती है। यही नहीं, यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे थकान कम होती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।

यदि शुरुआत में इस आसन को करने के दौरान दोनों पैरों को जांघों पर रखना कठिन हो, तो जबरदस्ती न करें। इसकी जगह आप अर्ध-पद्मासन का अभ्यास कर सकते हैं, जिसमें केवल एक पैर को जांघ पर रखा जाता है। साथ ही, जिन्हें घुटनों में तेज दर्द, टखने की गंभीर चोट या साइटिका की गंभीर समस्या हो, उन्हें इस आसन को करने से बचना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारतीय टीमों और खिलाड़ियों का शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट

Asian Games 2026 India Schedule Today: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा है? कौन कब मैदान पर उतरने वाला है? इसके बारे में जान लीजिए।  Wed, 23 Sep 2026 05:40:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | UP Politics: यूपी चुनाव में दोस्ती की कमजोर कड़ी क्यों बनी Congress? CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:12:26+00:00

Pakistan News : उधर हूती, इधर पठान बीच में फंसा पाकिस्तान! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers