जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर
Bihar Jamui Case: बिहार जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया है. इसके अलावा इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लेकर गई है. बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है.
वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि बिहार के जमुई में शनिवार देर शाम एक नाबालिग छात्र अपनी सहपाठी छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ी की ओर जा रहा था, जब वह लौटकर आया तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की. बता दें कि दोनों छात्र शहर के एक कोचिंग संस्थान में साथ में पढ़ते हैं. इस घटना का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के बाद एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव और दूसरा हरेराम यादव फरार चल रहे थे. जिन्हें मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
The main accused, Nandan Yadav, in the case involving molestation of a student has been injured after being shot in the leg in an encounter: Jamui Police pic.twitter.com/iI6NzrCZIz
— IANS (@ians_india) September 22, 2026
भागने की कोशिश कर रहा था नंदन यादव
बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान नंदन यादव पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लग गई. उसके बाद पुलिस ने नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, हरेराम यादव के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान उसके पैर टूटने की जानकारी मिली है. उसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है.
आरोपियों में कुछ नाबालिग
एडीजी के मुताबिक, जमुई मामले में शामिल आरोपियों में कुछ नाबालिग हैं. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब कोई आरोपी फरार नहीं है सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
'कुछ कुछ होता है’ की छोटी अंजलि ने 6 साल तक छुपाया अपना दर्द, सना सईद की दर्दभरी कहानी जानकर भर आएंगी आंखें
Sana Saeed Birthday: सुपरस्टार शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) आज भी कई लोगों की फेवरेट फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने और किरदारों ने दर्शकों को खूब दिल जीता. इन्हीं किरदारों में एक छोटी सी बच्ची अंजलि भी थी, जिसने अपनी नटखट शरारतों और मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था. इस किरदार को किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) ने निभाया था. फिल्म के इतने साल बीत जाने के बाद भी सना को आज भी लोग प्यार से ‘छोटी अंजलि’ के नाम से याद करते हैं. आज सना सईद अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके कुछ कुछ होता है कि अंजलि की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. हालांकि, पर्दे पर हमेशा हंसती- मुस्कुराती नजर आने वाली सना की लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया, जब वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं. आइए इस बारे में जानते हैं.
ग्लैमर की दुनिया के बीच शुरू हुआ मुश्किल दौर
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद सना सईद ने बड़े होने के बाद साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में वापसी की. इस फिल्म में उनका अंदाज पहले से ग्लैमरस नजर आया था. फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और लोगों ने उनके काम की तारीफ की. जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं थीं. लेकिन इसी दौरान उनकी लाइफ में एक ऐसा दौर शुरू हुआ, जिसके बारे में लोगों को शायद ही पता हो.
दरअसल, सना पर फिल्म इंडस्ट्री में फिट और परफेक्ट दिखने का प्रेशन हो गया था. जिसके चलते वह एक सीरियस डिजीज शिकार हो गईं. जानकारी के मुताबिक, सना को बुलिमिया नाम के ईटिंग डिसऑर्डर का सामना करना पड़ा. बता दें कि यह एक तरह की ऐसी बीमारी होती है, जिसमें इंसान का ज्यादा खाना खाने के बाद वजन बढ़ने के डर से खाने को बाहर निकालने की कोशिश करता है. सना के लिए यह परेशानी धीरे-धीरे उनकी लाइफ का हिस्सा बन गई.
6 साल तक नहीं समझ पाईं बीमारी
सना की लाइफ का सबसे मुश्किल हिस्सा वो था, जब वह 6 साल तक इस परेशानी को झेलती रहीं. लेकिन उन्हें खुद नहीं पता था कि वह किस बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें इस बीमारी का नाम तक नहीं मालूम था. वह हर बार कुछ खाने के बाद गिल्ट महसूस करती थीं और खुद को दोष देने लगती थीं.
इस वजह से इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ा. जिसके बाद वह अकेली रहने लगीं और अपनी परेशानी को भी किसी से शेयर करने से डरती थीं. उन्हें डर रहता था कि अगर लोगों को उनकी हालत के बारे में पता चला तो वे उनके बारे में क्या सोचेंगे. जब वह इस दौर से गुजर रही थीं. बाहर से देखने में सबकुछ नॉर्मल नजर आ रहा था लेकिन अंदर से वह लगातार एक परेशनियों का समाना करती रहीं.
किताब बनी सहारा
जब सना ने 6 साल तक बुलिमिया नाम की बीमारी से जूझा तो तब उनकी लाइफ में एक बड़ा मोड़ आया. एक दिन उनके हाथ ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ी एक किताब लगी. जब उन्होंने उसे पढ़ना शुरू किया तो उसमें बताए गए कई सिम्टम्स वैसे ही थे, जिससे वह सालों से जूझ रही थीं. तभी सना को पहली बार समझ आया कि उनकी ये परेशानी कोई कमजोरी नहीं है बल्कि एक तरह की समस्या है.
जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो उन्हें एहसास हुआ कि इससे बाहर निकलना संभव है और इसके बाद उन्होंने लाइफ को बदलने और खुद को ठीक करने का फैसला किया. सना के लिए इस बीमारी से पीछा छुड़ाना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. उन्होंने अपने लाइफस्टाइल को बदला और थेरेपी की मदद ली. उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह ठीक होने करीब 4 साल का टाइम लगा.
लॉस एंजिल्स में गुजार रहीं पतिं संग लाइफ
बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर सना ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी लाइफ को नए सिरे से जीना शुरू किया. आज वह वहां अपने पति साबा वैगनर के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी चला रही हैं. इसके अलावा वह लॉस एंजिल्स में कई इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं और फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा के दर्शन करने, मैनेजर ने सिखाया आशीर्वाद लेने का तरीका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









