Responsive Scrollable Menu

Lust Stories 3 Review: Relationship की उलझन है? Netflix की ये Film आपके लिए है

Film : Lust Stories 3
Star: 3.5
Ott: Netflix

अगर आपकी शादी से romance और excitement गायब हो चुकी है, partner से divorce लेने का मन कर रहा है या रिश्ते में कोई भी तरह की problem चल रही है, तो किसी astrologer के पास जाने की जरूरत नहीं है.

बस Netflix खोलिए और 'lust Stories 3' देख डालिए.  इस फिल्म में 4 अलग-अलग कहानियां हैं, जिसे विक्रमादित्य मोटवाने,किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. Lust Stories 3 प्यार और lust के बीच का फर्क काफी interesting तरीके से समझाती हैं. 

कहानी

विक्रमादित्य मोटवाने की कहानी दो बेस्ट फ्रेंड्स (कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे) की है, जो 40 की उम्र में अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान और bored हैं. दोनों को लगता है कि उनके पति उनकी जरूरतों और feelings को समझ ही नहीं रहे. ऐसे में अपनी जिंदगी में थोड़ा excitement लाने के लिए दोनों एक ऐसा कदम उठाने का फैसला करती हैं, जो उनकी पूरी कहानी को ही बदल देता है—वे अपने पतियों को आपस में swap करने का प्लान बनाती हैं.sonali 

किरण राव की कहानी में करण और लीसा की है, जिनकी पहली मुलाकात में ही attraction शुरू हो जाता है. लेकिन जल्द ही ये रिश्ता प्यार से ज्यादा झूठ, धोखे और complicated रिश्ते की कहानी बन जाता है.

शकुन बत्रा की कहानी आज के दौर में रिश्तों की उलझनों, आपसी बातचीत और समझ की जरूरत को एक अलग नजरिए से दिखाती है. वरुण (अली फजल) और सायली (राधिका मदान) की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं, लेकिन उनके बीच की इंटीमेसी अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कहानी इसी टूटते रिश्ते, बची हुई feelings और उस connection को समझने की कोशिश करती है, जो शायद दोनों को दोबारा करीब ला सकता है.

विशाल भारद्वाज की कहानी सबसे अलग है. ये कहानी 80 के दशक के हैदराबाद की गलियों में ले जाती है. सायरा (Aditi Rao Hydari) एक PhD स्कॉलर है, जिसे मंटो पढ़ने का काफी शौक है, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी से वो कुछ खास खुश नहीं है. पति (Sidharth) बदरू के साथ उसकी बोरिंग इंटीमेट लाइफ से परेशान होकर सायरा अपनी कल्पनाओं की एक अलग ही दुनिया बना लेती है और धीरे-धीरे एक बोल्ड राइटर के रूप में खुद को तलाशने लगती है.

डाय़रेक्शन

किरण राव की कहानी आज के टाइम की लगती है, इसलिए इससे आसानी से connect किया जा सकता है. वहीं शकुन बत्रा की कहानी रिश्तों को लेकर सोचने पर मजबूर करती है और बताती है कि शादी के बाद किसी relationship को चलाने के लिए क्या चीजें मायने रखती हैं. लेकिन इन सबमें विशाल भारद्वाज की कहानी सबसे ज्यादा entertaining और impactful नजर आती है.

एक्टिंग

परफॉर्मेंस की बात करें तो अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी प्यारी लगती है. दोनों का अंदाज़ और बातचीत का लहजा काफी इंप्रेसिव है. कोंकणा सेन शर्मा और राधिका आप्टे ने भी अपने किरदारों में अच्छा काम किया है. वहीं अली फजल और राधिका मदान की intense performance कहानी में एक अलग emotional depth जोड़ती है.

Final Verdict

कुल मिलाकर, Netflix की ये anthology रिश्तों, प्यार, attraction और intimacy को एक अलग और काफी bold नजरिए से दिखाती है. हर कहानी का अपना flavour है—कुछ ज्यादा relatable लगती हैं, तो कुछ आपको सोचने पर मजबूर करती हैं. अगर आपको mature relationship stories और थोड़ा hatke content पसंद है, तो इसे एक बार जरूर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'कुछ कुछ होता है’ की छोटी अंजलि ने 6 साल तक छुपाया अपना दर्द, सना सईद की दर्दभरी कहानी जानकर भर आएंगी आंखें

Continue reading on the app

आरबीआई बढ़ती महंगाई के चलते 2026 में दो बार बढ़ा सकता है ब्याज दर: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा के ग्लोबल मैक्रो रिसर्च प्रमुख रॉब सुब्बारमन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महंगाई का दबाव बढ़ने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आने वाली दोनों मौद्रिक नीति बैठकों (अक्टूबर और दिसंबर) में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी हुई है। नोमुरा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि आने वाले महीनों में महंगाई 6 प्रतिशत के पार जा सकती है।

सुब्बारमन ने कहा कि भारत के पास वैश्विक निवेश आकर्षित करने और वैश्विक वैल्यू चेन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की संभावनाएं हैं।

भारत के पास विभिन्न क्षेत्रों में बड़े अवसर हैं, लेकिन अगर अमेरिका और उत्तर-पूर्व एशिया में एआई निवेश की कहानी बहुत मजबूत बनी रहती है, तो कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में भारत पीछे रह सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत अधिक पूंजी आकर्षित कर सकता है। एफसीएनआर-बी जमा में उम्मीद से बेहतर प्रवाह देखने को मिला है और मजबूत भुगतान संतुलन अधिशेष की भी संभावना है।

सुब्बारमन ने बताया कि बाजारों की नजर संयुक्त राष्ट्र महासभा में होने वाली कूटनीतिक गतिविधियों और इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक पर है।

वैश्विक मौद्रिक नीति पर सुब्बारमन ने कहा कि इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कम से कम एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो संभवतः दिसंबर में हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर महंगाई ऊंची बनी रहती है तो दरों में और बढ़ोतरी का जोखिम है। उन्होंने कहा कि एफओएमसी के ताजा अनुमान व्यापक रूप से सख्त मौद्रिक नीति की दिशा की ओर संकेत करते हैं। 18 नीति निर्माताओं में से 12 ने इस साल एक और दर बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है, जबकि चार ने दो और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है और केवल दो ने आगे किसी बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की है।

अमेरिकी फेड ने पिछले सप्ताह अपनी नीतिगत ब्याज दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर इसे 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के दायरे में कर दिया था।

सुब्बारमन ने कहा कि बाजारों को उम्मीद है कि कूटनीति वैश्विक तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार प्रतिबंधों को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे ऊर्जा की लागत और लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड में कमी आ सकती है।

उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब भी दबाव बनाने की क्षमता है, क्योंकि ऊंची ऊर्जा कीमतें अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ईंधन की ऊंची कीमतें डाउनस्ट्रीम तेल कारोबार पर दबाव डाल रही हैं। अमेरिका में गैसोलीन की कीमत करीब 4.50 डॉलर और डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर के करीब 6.50 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है।

—आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में जीता गोल्ड, अब भारतीय क्रिकेटर को मिला लाखों का इनाम, CM ने किया ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जो इन गेम्स में भारत का पहला ही गोल्ड है. इस टीम का ही हिस्सा रही एक युवा क्रिकेटर के लिए प्रदेश के CM ने अवॉर्ड का ऐलान किया है. Tue, 22 Sep 2026 19:34:32 +0530

  Videos
See all

At least 11 injured in shooting outside high school in Turkey. #Turkey #Manisa #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:35:44+00:00

मालिक से बदला लेने के लिए फूंक डाला ₹24 करोड़ का सामान! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers