भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार अगले एक दशक में तीन गुना होने का अनुमान: जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन
भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार अगले एक दशक में तीन गुना होने का अनुमान: जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन
शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले, कच्चे तेल और बॉड यील्ड में आई नरमी
Stock market opening, 22 September: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉड यील्ड में आई गिरावट के सपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हरे निशान में हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
सेंसेक्स और निफ्टी का शुरुआती हाल
सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग 74,858.99 के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला। सुबह करीब 9:25 बजे यह 56.29 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,915.28 के आसपास ट्रेड कर रहा था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले बंद 23,414.30 की तुलना में मजबूत होकर 23,454.05 पर खुला। इसी समय यह 35.30 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,449.60 के आस-पास कारोबार कर रहा था। बाजार के अधिकांश सेक्टर हरे निशान में नजर आए।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
NSE पर शुरुआती कारोबार में Coal India, HDFC Life, Asian Paints, IndiGo, SBI Life, M&M, HDFC Bank, JSW Steel, Bajaj Finance, Tata Steel, Power Grid और L&T जैसे शेयर प्रमुख टॉप गेनर्स में शामिल रहे। दूसरी ओर, HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, Cipla, Bajaj Auto और Axis Bank शुरुआती गिरावट दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में रहे।
इसी प्रकार BSE पर Adani Ports, HDFC Life, IndiGo, Asian Paints, Kotak Bank, M&M, Maruti, Trent, L&T, Power Grid, NTPC और Eternal आदि शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया, जबकि HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Bharti Airtel, Hindustan Unilever और Reliance शुरुआती दबाव में रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi










