Responsive Scrollable Menu

यूके तो ‘मरी हुई अर्थव्यवस्था’, थलपति विजय पर अन्नामलाई का तंज, देने लगे नसीहत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के यूके दौरे को लेकर के अन्नामलाई ने कहा कि यूके की अर्थव्यवस्था पहले से ही मरी हुई है। उसकी विकास दर एक फीसदी है। ऐसे देश में निवेश तलाशने की क्या जरूरत है। 

Continue reading on the app

लोहागढ़ किले में कांड करने वाली सिया के घरवाले भी नपेंगे? केतन के पिता क्या करेंगे

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि, उन्हें अब भी शक है कि सिया के पिता, मां, भाई, चाचा और चाची केतन की हत्या की साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चार्जशीट पढ़ने के बाद ही वह इस बारे में विस्तार से अपनी बात रख पाएंगे

Continue reading on the app

  Sports

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियाई खेल 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही शेफाली ने पारी के सातवें गेंद पर 10वां रन पूरा करते ही दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

शेफाली अब 2026 में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 825 रन बना चुकी हैं। यह उनके इस साल का 24वां मुकाबला है। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड लॉरा वोल्वार्ड्ट के नाम था, जिन्होंने 2026 में ही 24 मैचों में 824 रन बनाए थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार शेफाली ने इस साल अब तक शानदार निरंतरता दिखाई है। उनके बल्ले से सात अर्धशतक और एक शतक निकल चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने केवल रन ही नहीं बनाए, बल्कि कई मौकों पर तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत भी दिलाई है।

इस सूची में शेफाली और वोल्वार्ड्ट के बाद हांगकांग की नताशा माइल्स का नाम है, जिन्होंने 2026 में 27 मैचों में 800 रन बनाए हैं। संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा ने 2025 में 22 मैचों में 779 रन बनाए थे। वहीं हांगकांग की यास्मिन दसवानी ने 2026 में 22 मैचों में 779 रन बनाए हैं। भारत की स्मृति मंधाना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2024 में 23 मैचों में 763 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि शेफाली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। पिछले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ भी उन्होंने केवल 15 गेंदों में नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली थी। उनकी इस बल्लेबाजी ने भारत को मुकाबले में मजबूत स्थिति दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शेफाली के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बड़ी पारियां खेलना आसान नहीं होता। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में अर्धशतक पूरा करती हैं तो एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। वह एक साल में नौ बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

बता दें कि इस मुकाबले में सिर्फ शेफाली ही नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना पर भी सभी की नजरें थीं। अगर मंधाना श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 13 रन बना लेती हैं तो वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। ऐसे में एशियाई खेलों का यह फाइनल भारतीय महिला क्रिकेट की दो बड़ी बल्लेबाजों के लिए रिकॉर्ड बनाने का खास मौका लेकर आया है और दोनों की नजरें इन उपलब्धियों पर हैं।

Tue, 22 Sep 2026 17:17:00 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya:मेजर आर्या ने पाकिस्तान का कौन सा नेशनल चरित्र बता दिया #majorgauravarya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:15:06+00:00

Goonj With Arpita Aarya: अखिलेश का भगवा रथ...27 के लिए छोड़ा 'पुराना पथ'? | CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers