Responsive Scrollable Menu

खत्म हो जाएगी विजय सालगांवकर की कहानी? रीमेक नहीं है अजय की 'दृश्यम 3', डायरेक्टर ने चौथे पार्ट पर दिया अपडेट

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि दृश्यम 3 मोहनलाल की फिल्म की रीमेक नहीं है. इसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी है. साथ ही डायरेक्टर ने फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर बड़ी अपडेट दी.

Continue reading on the app

आज NSE के IPO का अलॉटमेंट होगा:इश्यू 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ, शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होंगे; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के ₹22,569 करोड़ रुपए के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 22 सितंबर को होगा। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 23 सितंबर से पैसा रिफंड किया जाएगा। वहीं, जिन जिन्हें IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उन निवेशकों के डीमैट खाते में इसी दिन शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। NSE के शेयर्स 24 सितंबर को BSE पर लिस्ट होंगे। ओवरऑल 5.71 गुना बोली मिली ये IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इसमें सबसे ज्यादा मांग बड़े विदेशी व घरेलू फंड्स यानी QIB की तरफ से आई और उनका कोटा 12.68 गुना भरा। वहीं, अमीर निवेशकों यानी NII का हिस्सा 6.54 गुना और आम खुदरा निवेशकों का कोटा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट का स्टेटस अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक BSE, NSE या MUFG इनटाइम इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना PAN कार्ड नंबर दर्ज करके अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। 1. NSE वेबसाइट के जरिए: 2. BSE वेबसाइट के जरिए: 3. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट से: ग्रे मार्केट प्रीमियम में बड़ी गिरावट बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में NSE का शेयर फिलहाल ₹65 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। SEBI की मंजूरी मिलने के समय NSE का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ₹285 तक पहुंच गया था, लेकिन बिडिंग शुरू होने पर यह घटकर ₹155 हुआ और अब यह गिरकर ₹48 से ₹65 के दायरे में आ गया है। 3.64% प्रीमियम के साथ ₹1850 पर लिस्टिंग का अनुमान ग्रे मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि NSE के शेयर की लिस्टिंग ₹1,850 के आसपास हो सकती है। यह इसके अपर प्राइस बैंड ₹1,785 से लगभग 3.64% यानी मामूली बढ़त को दर्शाता है। IPO से जुड़ी मुख्य जानकारियां

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग खेल में दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या बोले हिमांशु?

एक शूटर 2026 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर विचार करता है, जो उसका पहला व्यक्तिगत वरिष्ठ पदक है. वह शीर्ष चीनी विरोधियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा, अपने और परिवार के लिए उपलब्धि के महत्व और मेजबानी के सकारात्मक अनुभव पर चर्चा करता है। वह भविष्य में स्वर्ण की इच्छा व्यक्त करता है, इस सफलता से मिले आत्मविश्वास को उजागर करता है. Tue, 22 Sep 2026 18:47:53 +0530

  Videos
See all

UP Crime: पंखिया गैंग के सरगना समेत 6 गिरफ्तार, पाप के बाद करते थे 'पुण्य'! | UP Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:15:06+00:00

Disha Salian Case News Live: Aditya Thackeray होंगे गिरफ्तार? | Sushant Singh Rajput Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:08:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers