Responsive Scrollable Menu

आज NSE के IPO का अलॉटमेंट होगा:इश्यू 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ, शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होंगे; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के ₹22,569 करोड़ रुपए के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 22 सितंबर को होगा। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 23 सितंबर से पैसा रिफंड किया जाएगा। वहीं, जिन जिन्हें IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उन निवेशकों के डीमैट खाते में इसी दिन शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। NSE के शेयर्स 24 सितंबर को BSE पर लिस्ट होंगे। ओवरऑल 5.71 गुना बोली मिली ये IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इसमें सबसे ज्यादा मांग बड़े विदेशी व घरेलू फंड्स यानी QIB की तरफ से आई और उनका कोटा 12.68 गुना भरा। वहीं, अमीर निवेशकों यानी NII का हिस्सा 6.54 गुना और आम खुदरा निवेशकों का कोटा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट का स्टेटस अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक BSE, NSE या MUFG इनटाइम इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना PAN कार्ड नंबर दर्ज करके अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। 1. NSE वेबसाइट के जरिए: 2. BSE वेबसाइट के जरिए: 3. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट से: ग्रे मार्केट प्रीमियम में बड़ी गिरावट बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में NSE का शेयर फिलहाल ₹65 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। SEBI की मंजूरी मिलने के समय NSE का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ₹285 तक पहुंच गया था, लेकिन बिडिंग शुरू होने पर यह घटकर ₹155 हुआ और अब यह गिरकर ₹48 से ₹65 के दायरे में आ गया है। 3.64% प्रीमियम के साथ ₹1850 पर लिस्टिंग का अनुमान ग्रे मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि NSE के शेयर की लिस्टिंग ₹1,850 के आसपास हो सकती है। यह इसके अपर प्राइस बैंड ₹1,785 से लगभग 3.64% यानी मामूली बढ़त को दर्शाता है। IPO से जुड़ी मुख्य जानकारियां

Continue reading on the app

वनडे में सबसे ज्यादा प्लयेर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले 5 खिलाड़ी, 14 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 player most player of the match awards in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में मैच का रुख बदलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले पांच महानतम खिलाड़ियों का दबदबा रहा है. सचिन तेंदुलकर यह अवॉर्ड जीतकर शीर्ष पर कायम हैं. उनके बाद सनथ जयसूर्या और आधुनिक युग के चेज मास्टर विराट कोहली का नाम आता है. वहीं, सर्वकालिक महान ऑलराउंडर जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग दोनों ने एक समान यह अवॉर्ड जीते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: CM Yogi बोले, 'नौकरी ना गिन पाओ, शिवपाल को बताओ'! | UP Politics | UP News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:14:19+00:00

Bihar Jamui Encounter : जमुई केस में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:17:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers