Responsive Scrollable Menu

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई की एक अदालत ने अपने सहयोगी के साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एक मॉल में आग्नेयास्त्र और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का फर्जी पहचान पत्र लेकर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय छात्र को सोमवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ प्रवेश करने के अलावा किसी स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण कृत्य का आरोप नहीं है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) डी. एस. खेडेकर ने मुख्य आरोपी छात्र रोहन पारिख और उसके 49 वर्षीय बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 50-50 हजार रुपये के नकद मुचलके पर जमानत दी।

जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई घटना के करीब दो सप्ताह बाद अदालत का यह आदेश आया। अदालत ने कहा कि एक युवा छात्र को कठोर अपराधियों के साथ जेल में रखना उसके लिए प्रतिकूल होगा और उसके सुधार की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। यह घटना निकट स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में प्रधानमंत्री के शामिल होने से ठीक पहले सात सितंबर को जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई थी।

मॉल में प्रवेश के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कुंडे के पास आग्नेयास्त्र पाया, जिसके बाद आरोपियों को रोक लिया गया। इस पर दोनों व्यक्ति बहस करने लगे और उनमें से एक ने पीएमओ से होने का दावा करते हुए एक पहचान पत्र की तस्वीर दिखाई। अदालत ने कहा कि ऐसे कोई आरोप नहीं थे कि कुंडे लाइसेंस वाला आग्नेयास्त्र लेकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से मॉल में घुसा था।

वकील सतीश मानेशिने के माध्यम से दायर अपनी जमानत याचिका में पारिख ने दलील दी कि वह किसी वीवीआईपी दौरे या हाल में जारी निषेधाज्ञा से अनजान था और निजी कारणों से मॉल गया था। पुलिस ने पूर्व में अदालत को बताया था कि पारिख के घर की तलाशी में पीएमओ से जुड़े कई जाली दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें चैटजीपीटी के जरिये तैयार किया गया था।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: 4 राशियों का बढ़ेगा खर्च, बिगड़ सकता है बजट-नौकरी में आएगी परेशानी

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 22 सितंबर, मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि इस तिथि पर पाताल लोक में शयन कर रहे भगवान विष्णु करवट लेते हैं। इसलिए इसे ये नाम दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं

Shafali Verma most t20i runs in calendar year: भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. एशियाई खेल 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Tue, 22 Sep 2026 11:32:05 +0530

  Videos
See all

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को Appointment Letter देंगे CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:12:14+00:00

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers