Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood Death Update: नेपाल में फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या 1,410 पहुंची, 6,100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता

नेपाल के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भारी बर्फबारी और चट्टानों के एवलांच के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आई फ्लैश फ्लड ने तबाही मचा दी। इस आपदा के कारण कई गांव, सड़कें, पुल और बुनियादी ढांचा पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

​कई जिलों से बरामद हुए शव, 6100 से ज्यादा लापता 
नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी (NDRRMA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रभावित इलाकों से अब तक 1,410 शव बरामद किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें चितवन (364 शव), नवलपरासी पूर्व (232 शव), नवलपरासी पश्चिम (222 शव) और नुवाकोट (203 शव) जिलों में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा रसुवा, गोरखा, धाडिंग और तनाहुं जिलों से भी कई शव बरामद किए गए हैं। लापता 6,145 लोगों की तलाश में अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

​13 हजार से अधिक लोगों का हुआ रेस्क्यू 
बाढ़ और आपदा की इस घड़ी में सुरक्षाकर्मियों की टीमें लगातार खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 13,756 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कई घायलों का इलाज काठमांडू और आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।

​हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स और सड़कों को भारी नुकसान 
भोटेकोशी नदी के उफान ने नेपाल के प्रमुख बुनियादी ढांचे को तगड़ा झटका दिया है। कई महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों के बह जाने से राजधानी काठमांडू का कई दूरदराज के इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में मौजूद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स भी मलबे और बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Continue reading on the app

Pakistan New Stunt On Terror: FATF की बैठक से पहले पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी; आतंकी मसूद अजहर पर घोषित किया 70 लाख का इनाम

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकी फंडिंग को लेकर FATF की संभावित सख्ती से बचने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर नया पैंतरा अपनाया है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने अपनी वांछित अपराधियों की 'रेड बुक' को अपडेट किया है। इस सूची में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर पर इनाम की राशि को 50 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया गया है।

एफएटीएफ की बैठक से ठीक पहले उठाया गया कदम
कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा उठाया गया यह कदम सीधे तौर पर एफएटीएफ के वैश्विक मानकों और जांच से बचने की एक रणनीति है। पाकिस्तान पर लंबे समय से आतंकी संगठनों और उनके सरगनाओं को पनाह देने और टेरर फंडिंग पर प्रभावी रोक न लगाने के आरोप लगते रहे हैं। बैठक से ठीक पहले ऐसी कार्रवाइयां दिखाकर पाकिस्तान यह साबित करने की कोशिश करता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।

भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है मसूद अजहर
मसूद अजहर भारत में हुए कई विनाशकारी आतंकी हमलों का मुख्य सूत्रधार रहा है। वह 2001 के भारतीय संसद हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 के पुलवामा फिदायीन हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा उसे पहले ही वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

पाकिस्तान का 'आईवॉश' ड्रामा और हकीकत
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाना और रेड बुक में नाम शामिल करना महज एक दिखावा या 'आईवॉश' है। पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है कि मसूद अजहर देश में मौजूद नहीं है या लापता है, जबकि विभिन्न खुफिया रिपोर्टों के अनुसार वह पाकिस्तान के बहावलपुर और अन्य सुरक्षित ठिकानों से अपना नेटवर्क चला रहा है।

एफआईए ने सूची में अन्य वांछित आतंकियों के नाम भी किए शामिल
संसोधित रेड बुक में मसूद अजहर के अलावा अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े वांछित अपराधियों के नामों और इनाम की राशियों को भी अपडेट किया गया है। एफआईए ने अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट का हवाला देते हुए मसूद अजहर की गिरफ्तारी की बात दोहराई है, हालांकि पूर्व के अनुभवों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे पाकिस्तान का एक और कूटनीतिक हथकंडा मान रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

4.85 करोड़ की बोली और 35 मैच...मुथूट फाइनेंस के हाथ लगे भारतीय क्रिकेट के टाइटल राइट्स

Muthoot Fincorp bags bcci title sponsorship rights: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स को लेकर बड़ी खबर आई है. मुथूट फाइनेंस ने 'ब्लू मुथूट' नाम से अगले दो सालों के लिए भारतीय क्रिकेट के होम मैचों के टाइटल अधिकार हासिल कर लिए हैं. कोच्चि आधारित यह कंपनी 31 मार्च 2028 तक लगभग 35 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (10 टेस्ट, 12 वनडे, 13 टी20) और घरेलू मैचों को स्पॉन्सर करेगी. Thu, 24 Sep 2026 16:57:06 +0530

  Videos
See all

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का 25 सितंबर से आगाज | UP International Trade Show | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T11:47:02+00:00

CM Yogi LIVE: श्री गोरखनाथ मंदिर में महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि | Gorakhpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T11:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers