हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। वह सिंगर के घर के पास पहुंचते ही कार के शीशे पर गोली मारकर फरार हो जाता है। उधर, इस फायरिंग के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, टाइसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमारे बड़े भाई अनिल पंडित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी। अभी तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो अगली बार गोली सीधे तेरी छाती में लगेगी। बाकी जो हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे या तो लाइन पर आ जाए, नहीं तुम्हारा भी अंजाम ऐसा ही होगा। बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है। उनके पिता राजेंद्र खरकिया मशहूर रागनी कलाकार हैं। पिता से प्रेरित होकर 9 साल की उम्र में दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाईकोर्ट, कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग हैं। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले के बारे में ये बातें सामने आईं… धमकी भरी पोस्ट में इन तीन गैंगस्टरों के भी नाम… दिलेर के सॉन्ग प्रमोशन इवेंट में हुआ था विवाद हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद हो चुका है। 11 माह पहले भिवानी के खरक कलां गांव में यह इवेंट हुआ था। इसमें 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गई थीं। घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया था, जिसमें ईशा और प्रिया एक दूसरे से गुस्से में बात करती दिख रही थीं। तभी प्रिया ईशा को थप्पड़ मार देती है। गुस्साई ईशा सैंडल उठाकर लाती है और प्रिया के माथे पर मार देती है। इसके बाद प्रिया के माथे से खून निकलता है और वह बेहोश होकर गिर जाती है। किसी तरह बाकी इन्फ्लुएंसर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान खरकिया भी पास ही खड़े थे। हालांकि, उनकी इस झगड़े में कोई भूमिका नहीं रही। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा आईं 2 लेडी इन्फ्लुएंसर भिड़ीं:एक ने थप्पड़, दूसरे ने माथे पर सैंडल मारा; सिंगर खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन में पहुंची थीं हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के नए सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद खड़ा हो गया। भिवानी के खरक कलां गांव में हुए इस इवेंट में 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पहुंचे शाहरुख और रणवीर सिंह:दोनों एक्टर्स ने नीता अंबानी के साथ गणपति आरती की; पारंपरिक ड्रेस में नजर आए
मुंबई में अंबानी परिवार के घर 'एंटीलिया' में आयोजित गणेशोत्सव में शामिल होने शाहरुख खान और रणवीर सिंह पहुंचे।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख और रणवीर एक साथ गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स नीता अंबानी के साथ खड़े होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे दोनों एक्टर्स वीडियो में रणवीर सिंह सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं शाहरुख खान भी फेस्टिवल के हिसाब से सफेद शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना। नीता अंबानी पारंपरिक परिधान में दोनों अभिनेताओं के पास खड़ी होकर प्रार्थना करती दिख रही हैं। वहीं शाहरुख खान के एंटीलिया में अंदर जाने या पैपराजी के सामने पोज देने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। वी सीधे गणेश पंडाल में नीता अंबानी के साथ स्पॉट हुए। एंटीलिया के गणेशोत्सव में दिखे कई फिल्मी सितारे नीता और मुकेश अंबानी का यह धार्मिक आयोजन हर साल की तरह इस बार भी कई फिल्मी सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में सलमान खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख का नाम शामिल है। इनके अलावा माधुरी दीक्षित, डॉ. श्रीराम नेने, कृति सेनन, करण जौहर, रेखा और खुशी कपूर भी बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। देखिए अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचे सेलेब्स के लुक- एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत मूर्ति के स्वागत के दौरान एंटीलिया गेंदे के फूलों, शानदार लाइटिंग और त्योहारों वाली सजावट से जगमगा उठा। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में घर के अंदर और बाहर हो रहे जश्न की झलक दिखी। इस मौके पर नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आए। नीता अंबानी ने गहरे लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना था। वह शानदार गहनों में नजर आईं। राधिका मर्चेंट ने चमकीले नारंगी रंग का कढ़ाई वाला एथनिक आउटफिट चुना। उन्होंने पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ अपना फेस्टिव लुक पूरा किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others








