एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे
ओलिंपिक की दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। दोनों शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें 269 मेंस और 234 विमेंस खिलाड़ी शामिल हैं। मनु के एक ही ओलिंपिक में दो मेडल मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक हासिल किया। वह एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। मनु ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल का गोल्ड, 2018 यूथ ओलिंपिक में गोल्ड और 2018 ISSF वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का गोल्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा उन्हें 2020 में अर्जुन अवॉर्ड और 2025 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तजिंदर ने एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीते तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियन गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर, जबकि एशियन इंडोर चैंपियनशिप में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। तूर के नाम 21.77 मीटर का राष्ट्रीय और एशियन रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय दल में आखिरी समय पर 11 खिलाड़ी जुड़े भारतीय दल में पहले 492 खिलाड़ी शामिल थे। आखिरी समय पर चार सर्फर, छह एथलीट और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर जोड़ा गया। खिलाड़ियों के साथ 265 सदस्यीय सपोर्ट ग्रुप भी है। इसमें 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। सपोर्ट ग्रुप में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के 19 दल अधिकारी भी हैं। पिछले एशियन गेम्स से छोटा दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं। हांगझोउ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक का सबसे सफल संस्करण रहा। भारत ने पहली बार एक ही एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीते थे। टीम ने कुल 107 पदक अपने नाम किए, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
चेस ओलिंपियाड- गुकेश की रेटिंग 2700 के नीचे आई:अपने से 300 रेटिंग अंक कम वाले खिलाड़ी से ड्रॉ खेला,भारत ने इंडोनेशिया को हराया
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने समरकंद में चल रहे चेस ओलिंपियाड के दूसरे राउंड में इंडोनेशिया को 2.5-1.5 से हराया। हालांकि, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को अपने से कम रेटिंग वाले 18 साल के इंटरनेशनल मास्टर सात्रिया दूता चहाया से ड्रॉ खेलना पड़ा। चहाया की रेटिंग गुकेश से 300 अंक कम है। ड्रॉ के बाद गुकेश की लाइव रेटिंग 2700 के नीचे आ गई। 4 साल में पहली बार उनकी रेटिंग 2700 से नीचे गई है। सात्रिया ने गुकेश को पहली बार ड्रॉ पर रोका बोर्ड-3 पर सात्रिया का गुकेश के खिलाफ यह पहला मुकाबला था। मैच के बाद उन्होंने कहा कि कई मौकों पर गुकेश के पास आगे बढ़ने का मौका था, लेकिन उन्होंने जोखिम नहीं लिया। निहाल पीछे होने के बाद भी जीते बोर्ड-2 पर निहाल सरीन का मुकाबला इंडोनेशिया के आईएम आरिफ अब्दुल हफीज से था। एक समय निहाल तीन प्यादे पीछे थे और उनकी स्थिति मुश्किल थी। इसके बावजूद उन्होंने वापसी की और मुकाबला जीत लिया। भारत के बाकी तीनों बोर्ड पर बाजी ड्रॉ रही। इस तरह भारत ने एक जीत और तीन ड्रॉ के साथ मुकाबला 2.5-1.5 से अपने नाम किया। पहले राउंड में हारने वाले अर्जुन को आराम, प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड संभाला पहले राउंड में टॉप बोर्ड पर हारने वाले अर्जुन एरिगैसी को दूसरे राउंड में आराम दिया गया। उनकी जगह आर प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड पर भारत की चुनौती संभाली और मुकाबला ड्रॉ रहा। वेस्ली सो बोले- गुकेश को बोर्ड-4 पर खिलाना ‘अपमान’ जैसा अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने गुकेश को बोर्ड-4 पर खिलाने के फैसले को “अपमान” जैसा बताया। उन्होंने कहा कि अगर वे भारतीय टीम के कप्तान होते तो 20 साल के वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को बोर्ड-1 पर खिलाते। महिला टीम ने फिनलैंड को 3-1 से हराया महिला वर्ग में टॉप भारत ने फिनलैंड को 3-1 से हराया। आर वैशाली का मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि भारत की बाकी खिलाड़ियों ने अपने मैच जीते। 11 साल की बोधना ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता भारतीय मूल की 11 साल की बोधना शिवानंदन ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता। वह इस बार टीम के टॉप बोर्ड पर खेल रही हैं। 2024 बुडापेस्ट ओलंपियाड में उन्होंने रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू किया था। दूसरे राउंड में उन्होंने 14 साल की डब्ल्यूएफएम डेबोरा क्विकपेन को हराया। नॉर्वे को केन्या ने हराया, इवांचुक भी हारे ओपन सेक्शन में मैग्नस कार्लसन के बिना खेल रही नॉर्वे को 93वीं सीड केन्या ने 2.5-1.5 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, एस्टोनिया के आईएम इल्या सिरोश ने यूक्रेन के 57 साल के पूर्व वर्ल्ड नंबर-2 वासिल इवांचुक को हराया। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर:विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की; रोहित के फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









