बटलर टी-20 में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:वेस्टइंडीज के पोलार्ड को पीछे छोड़ा; इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 36 साल के बटलर ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा। पोलार्ड के नाम 14,994 रन हैं। बटलर ने यह उपलब्धि गुरुवार रात श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की। उन्होंने इस मैच में 16 गेंद पर 30 रन बनाए। इस मैच को इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीता। टॉम बैंटन ने फिफ्टी लगाई कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉम बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। निसांका ने तेज शुरुआत दिलाई श्रीलंका ने पथुम निसांका की तेज शुरुआत के दम पर 5 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए थे। निसांका ने 21 गेंद में 37 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। टीम ने बाकी 15 ओवर में 90 रन जोड़कर 9 विकेट गंवा दिए और 145 रन तक ही पहुंच सकी। डॉसन ने 3 विकेट लिए; प्लेयर ऑफ द मैच बने इंग्लैंड के लियम डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका की पारी के बीच में अहम विकेट हासिल किए। उनके अलावा जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और जॉफ्रा आर्चर ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। बैंटन ने 24 गेंद में फिफ्टी लगाई, 47 गेंद बाकी रहते जीता इंग्लैंड 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की। बटलर ने 30 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 23 रन बनाए। इसके बाद बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को 12.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ब्रूक की कप्तानी में 25 में 22 टी-20 जीते पिछले साल जून में हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद से इंग्लैंड का टी-20 में रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने उनकी कप्तानी में 25 पूरे हुए टी-20 मैचों में 22 जीते हैं। सोफिया गार्डन्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड मजबूत है। यहां टीम ने 12 टी-20 में 10वीं जीत दर्ज की। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर
एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे
ओलिंपिक की दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। दोनों शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें 269 मेंस और 234 विमेंस खिलाड़ी शामिल हैं। मनु के एक ही ओलिंपिक में दो मेडल मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक हासिल किया। वह एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। मनु ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल का गोल्ड, 2018 यूथ ओलिंपिक में गोल्ड और 2018 ISSF वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का गोल्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा उन्हें 2020 में अर्जुन अवॉर्ड और 2025 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तजिंदर ने एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीते तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियन गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर, जबकि एशियन इंडोर चैंपियनशिप में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। तूर के नाम 21.77 मीटर का राष्ट्रीय और एशियन रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय दल में आखिरी समय पर 11 खिलाड़ी जुड़े भारतीय दल में पहले 492 खिलाड़ी शामिल थे। आखिरी समय पर चार सर्फर, छह एथलीट और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर जोड़ा गया। खिलाड़ियों के साथ 265 सदस्यीय सपोर्ट ग्रुप भी है। इसमें 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। सपोर्ट ग्रुप में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के 19 दल अधिकारी भी हैं। पिछले एशियन गेम्स से छोटा दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं। हांगझोउ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक का सबसे सफल संस्करण रहा। भारत ने पहली बार एक ही एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीते थे। टीम ने कुल 107 पदक अपने नाम किए, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
