Success Story: कोविड ने पढ़ाई छीनी, गरीबी ने मजदूर बनाया... अब पहनी BSF की वर्दी; नेमाराम की कहानी दिल छू लेगी
Inspiring Success Story of Nemaram Chauhan: बाड़मेर के सीमावर्ती गांव भिलो का तला निवासी नेमाराम चौहान ने मुश्किल हालातों को मात देकर बीएसएफ में चयन हासिल किया है. कोविड के दौरान पढ़ाई छूटने के बाद नेमाराम को परिवार पालने के लिए गुजरात के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करनी पड़ी. गांव के दो युवाओं के सीआईएसएफ में चयन से प्रेरणा लेकर उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की. एसएससी जीडी 2025 परीक्षा पास कर नेमाराम ने 22 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग पूरी की है. वर्दी पहनकर गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ. उनका यह सफर हर युवा के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.
Business Idea: गोंडा के दिवांशु मौर्य, 8वीं के छात्र, जैविक बोड़ा की कर रहे खेती, एक बीघा में 8 की लागत, जानें कितना कमाई की है उम्मीद
गोंडा जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पढ़ाई के साथ खेती में भी रुचि ले रहा है. छात्र दिवांशु मौर्य ने जैविक तरीके से बोड़ा की खेती शुरू की है. वह करीब एक बीघे में बोड़ा की फसल तैयार कर रहे हैं. खेती में नई सोच और मेहनत के साथ वह अच्छी आमदनी करने की उम्मीद लगाए हुए हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान छात्र दिवांशु मौर्य ने बताया कि वह सुबह-शाम पढ़ाई करते हैं और बाकी बचे समय में अपने खेत पर काम करते हैं. उनका कहना है कि खेती में उनकी रुचि है और वह पढ़ाई के साथ इसे भी आगे बढ़ाना चाहते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





