Responsive Scrollable Menu

हर रात सोते समय लार टपकती है? खर्राटों से लेकर स्लीप एपनिया तक ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Sleeping Drooling: सोते समय कभी-कभार लार निकलना सामान्य हो सकता है. मुंह खुला रखकर सोना, नाक बंद होना और करवट लेकर सोना इसकी आम वजहों में शामिल हैं, लेकिन समस्या लगातार हो या खर्राटे, सांस रुकना, निगलने में परेशानी और कमजोरी जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.

Continue reading on the app

रिपोर्ट सब नॉर्मल, फिर भी पेट में रहता है दर्द ? AIIMS के डॉ. गोविंद मखारिया से जानिए साइलेंट बीमारी का सच और इलाज

Stomach Pain: पेट में दर्द आम समस्या है. अधिकांश वयस्क इस दर्द से दो-चार होते ही रहते हैं. पर यह दर्द थोड़ी देर के बाद शांत भी हो जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनमें लगातार एक-दो दिन पर या सप्ताह में एक-दो बार इस तरह के दर्द से गुजरते रहते हैं. ज्यादा परेशान होने पर वे डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन कोई बीमारी नहीं निकलती है. मामूली सूजन बताई जाती है. कुछ दवा लेने के बाद कुछ समय तक ठीक रहते हैं लेकिन दोबारा दर्द शुरू हो जाता है. आखिर ऐसे दर्द में बीमारी का पता क्यों नहीं चलता है. इसका क्या कारण है. इन सभी विषयों पर हमने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स नई दिल्ली में डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन के प्रोफेसर डॉ. गोविंद मखारिया से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

Mark Wood: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज ने कहा क्रिकेट को अलविदा, 11 साल के करियर में जीते 2 वर्ल्ड कप

Mark Wood Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल की उम्र में लिए गए इस फैसले के साथ उनके 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। अपनी तेज रफ्तार, आक्रामक गेंदबाजी और मुश्किल समय में टीम के काम आने के लिए पहचाने जाने वाले वुड ने इंग्लैंड के साथ दो वर्ल्ड कप और चार एशेज सीरीज जीतीं।

मार्क वुड ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए। वहीं, 70 वनडे में उनके नाम 80 विकेट और 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 54 विकेट दर्ज हैं। वह इंग्लैंड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वुड के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2019 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर मिली इस ऐतिहासिक जीत में उन्होंने 18 विकेट लिए थे। टूर्नामेंट के दौरान वह लगातार 95 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में साइड स्ट्रेन के बावजूद उन्होंने गेंदबाजी की। इंग्लैंड ने रोमांचक सुपर ओवर में जीत हासिल कर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद 2022 में वुड ने इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टूर्नामेंट के चार मैचों में 9 विकेट चटकाए।

वुड ने चार एशेज सीरीज में भी हिस्सा लिया। 2015 में उनकी गेंद पर मिला विकेट इंग्लैंड की सीरीज जीत पक्की करने वाला साबित हुआ। 2023 में हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी तूफानी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी में मदद की। सीरीज आखिरकार 2-2 से ड्रॉ रही। हालांकि, लगातार चोटों ने उनकी उपलब्धता पर असर डाला। उन्होंने पिछले साल नवंबर में पर्थ में एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके बाद एक और चोट के कारण वह मैदान से बाहर हो गए।

वुड ने कहा- मेडिकल सलाह के मुताबिक टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा- मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस बार मैं चोट के खिलाफ लड़ाई हार गया।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलना अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सपना बताया। इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी वुड के योगदान की सराहना की और कहा कि एशेज सीरीज और वर्ल्ड कप में उनका प्रभाव हमेशा याद रखा जाएगा।

Tue, 22 Sep 2026 15:11:11 +0530

  Videos
See all

Bihar Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मारी गोली, सभी सातों आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:15:06+00:00

चोरी की शिकायत की तो गांव ने कर दिया बहिष्कार! Bemetara से हैरान करने वाला मामला | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers