Responsive Scrollable Menu

महाविनाश की घंटी: एंथ्रोपिक का चैटबॉट अब खुद लिखेगा अपना भविष्य, पिंजरा तोड़कर भागे सुपर AI एजेंट्स

एंथ्रोपिक ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि उसका क्लाउड बॉट अब खुद का नया रूप तैयार करने के करीब पहुंच गया है. कंपनी का 26 फीसदी से ज्यादा रिसर्च वर्क अब यही सुपरमॉडल संभाल रहा है. करीब 30 हजार बॉट्स मिलकर इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट का जिम्मा संभाल रहे हैं. इंसानों की निगरानी के बीच कई बार बॉट्स सुरक्षा दीवार लांघकर इंटरनेट पर भी निकले हैं. वैज्ञानिक इस रफ्तार से बेहद खौफ में हैं.

Continue reading on the app

Mukhyamantri Scooty Yojana: 19 सितंबर को CM डॉ. मोहन यादव देंगे 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी, जानें किसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शिक्षण सत्र 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।

इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसमें किसी एक संकाय की बाध्यता नहीं है, सभी संकायों के पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं।

सिर्फ 70% अंक काफी नहीं, स्कूल में पहला स्थान भी जरूरी

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की पात्रता में एक अहम शर्त है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। यानी केवल 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक आने से ही विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं हो जाएगा।

सरकार ने इस योजना को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया है। ई-स्कूटी मिलने से खासकर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

इस बार 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ

शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेशभर के 7500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ई-स्कूटी वितरण की शुरुआत करेंगे।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। योजना के संचालन पर राज्य सरकार करीब 246 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब इसमें 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा प्लयेर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले 5 खिलाड़ी, 14 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 player most player of the match awards in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में मैच का रुख बदलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले पांच महानतम खिलाड़ियों का दबदबा रहा है. सचिन तेंदुलकर यह अवॉर्ड जीतकर शीर्ष पर कायम हैं. उनके बाद सनथ जयसूर्या और आधुनिक युग के चेज मास्टर विराट कोहली का नाम आता है. वहीं, सर्वकालिक महान ऑलराउंडर जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग दोनों ने एक समान यह अवॉर्ड जीते हैं. Tue, 22 Sep 2026 10:47:17 +0530

  Videos
See all

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को Appointment Letter देंगे CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers