अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन, दिया खास संदेश, बोले- जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो..
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले मुकाबले से लेकर आखिरी मैच तक शानदार प्रदर्शन किया और पूरी सीरीज में अफगानिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया। लेकिन पूरी सीरीज के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक शर्मा ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की।
बता दें कि अभिषेक शर्मा के लिए तीसरा टी20 मैच ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने इस मैच में तूफानी 30 गेंदों में शतक ठोककर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कई क्रिकेटर उनकी इस पारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनकी इस शानदार पारी से उनके कोच और मेंटॉर युवराज सिंह भी बेहद खुश हैं। युवराज ने अभिषेक को बधाई देते उनकी जमकर तारीफ की है।
युवराज सिंह ने अभिषेक की तारीफ में क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। युवराज सिंह ने अभिषेक की तारीफ करते हुये लिखा कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि उन्हें अभिषेक की मेहनत और हुनर पर हमेशा से भरोसा था और यह तो बस शुरुआत है आगे उन्हें कई और रिकॉर्ड बनाने हैं।
युवराज ने आगे लिखा कि एक महान शख्स ने कहा था, जब लोग आप पर पत्थर फेंकें, तो उन्हें मील के पत्थर में बदल दो। उनको आप अपने बल्ले से जवाब दो और आप ठीक यही कर रहे हैं। आप पर गर्व है। विनम्र बने रहिए और इस प्रक्रिया को आगे भी जारी रखिए।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में अभिषेक का प्रदर्शन
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। उन्होंने पहले मैच में 32 गेंदों में 82 रन, दूसरे मैच में 19 गेंदों में 39 रन तो वहीं तीसरे मैच में 34 गेंदों में 108 रन की पारियां खेली हैं। अगर पूरी सीरीज की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने टी20 सीरीज में कुल 229 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है।
अभिषेक शर्मा का सबसे तेज शतक
बता दें कि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगातार भारत के सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 34 गेंद में 108 रन बनाए। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने मैदान में 317.65 के स्ट्राइक रेट से रनों की बरसात की है। अभिषेक ने अपना अर्धशतक 16 गेंदोंं में पूरा किया। इसके साथ ही वे एक बार फिर तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 30* गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान (2026)
- 35 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
- 37 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड (2025)
- 40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (2024)
- 41 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
Many congratulations sir Abhishek on the fastest 100 in T20 cricket! ????
I had no doubt that with your talent and hard work, you would achieve this one day. This is just a start of many records to be broken ????
Once a great man said, “When people throw stones at you, turn them… pic.twitter.com/KWbPIz11TB
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 18, 2026
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से हराया
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। दरअसल जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले गेंदबाजों ने जापानी बल्लेबाजी को पूरी तरह रोक दिया फिर शेफाली वर्मा की तेज बल्लेबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। अब भारतीय टीम लगातार दूसरे एशियन गेम्स गोल्ड मेडल की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ गई है।
दरअसल जापान ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी शुरुआत से ही मुश्किलें बढ़ गईं। टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रदर्शन में सबसे बड़ी भूमिका श्री चरणी की रही जिन्होंने चार विकेट लेकर जापान की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया।
बड़ा स्कोर नहीं बना सका जापान
वहीं शेफाली वर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी से दो विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल को एक-एक सफलता मिली जबकि जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। जापानी टीम की बल्लेबाज लगातार दबाव में दिखीं और किसी भी साझेदारी को लंबा नहीं खींच सकीं। साथ ही भारत की फील्डिंग भी पूरे मैच में मजबूत रही। रन आउट के मौके बनाए गए और कैचिंग में भी टीम ने कोई बड़ी गलती नहीं की। इसी वजह से जापान बड़ा स्कोर बनाने से काफी दूर रह गया।
???????????????? ???????????? ????????????????-???????????????????? ????????
A convincing 8️⃣-wicket win for #TeamIndia in the quarter-final to seal a spot in the final four ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms
#AsianGames https://t.co/UANuW4ThHW
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
भारत ने 5 ओवर में खत्म किया मैच
वहीं 58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में जी. कमलिनी के रूप में पहला झटका लगा। इसके कुछ देर बाद भारती फुलमाली भी छह रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन इससे मैच की दिशा नहीं बदली। दरअसल शेफाली वर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ पांच ओवर के अंदर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाकर मैच खत्म किया और लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने सिर्फ दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम अब लगातार दूसरे एशियन गेम्स गोल्ड मेडल की दौड़ में बनी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










