Responsive Scrollable Menu

Today Tarot Card Reading: मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, वृषभ और सिंह को बरतनी होगी सावधानी

आज का दिन यानी 18 सितंबर उन लोगों के लिए सबसे खास हो सकता है, जो काफी समय किसी बात को लेकर मन ही मन में अटके हुए थे। टैरो के कार्ड्स में थकान के बाद क्लैरिटी दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ रिश्तों में पुरानी कहानी फिर से सिर उठा रही है। वहीं, एक मौका आपकी दिशा भी बादल सकता है। आइए आपको टैरो के जरिए बताते हैं सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसे जाने वाला है।

मेष दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Five of Cups, The Hanged Man Reversed, Three of Swords Reversed

इस बीच मेष राशि के मन के अंदर किसी पुरानी निराशा देखने को मिल सकती है। अगर कोई अवसर आपके हाथ से छूट गया, किसी रिश्ते में बात आपके मुताबिक नहीं बनी या किसी फैसले का रिजल्ट उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं आया, तो इसका मलाल आज आपको हो सकता है।

जब आप किसी परिस्थिति में अपनी पसंद के मुताबिक मोड़ने की कोशिश करेंगे, उतना ही अटके हुए महसूस करेंगे। कुछ चीजें छोड़ने से आपको हल्का महसूस होगा। कोई पुरानी चोट पर बात हो सकती है, या कम से कम उसके असर से दूरी बनने लगेगी। आज आगे बढ़ने का रास्ता अतीत को मिटाना नहीं, उससे अपना रिश्ता बदलना है।

आज का मुख्य संदेश- जो हो चुका है उसे बदलने की चाहत को छोड़कर अब तय करें कि अपनी अगली चाल पर कितना असर देना हैं।

वृषभ दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Five of Wands, Four of Swords Reversed, Queen of Cups Reversed

वृषभ राशि के जातकों का आज का गिन तनाव से भरा हो सकता है, किसी से मतभेद शुरु हो सकता है। ऑफिस में लोग अपनी बात मनवाने पर अड़े रहें या घर में किसी छोटी बात पर माहौल बिगड़ सकता है, तो उसका असर उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। आपका मन पहले से ही आराम चाह रहा है। कई बार बाहर का तनाव खत्म हो जाए, तब भी दिमाग उसी घटना को दोहराता है। इमोशनल ओवरलोड बढ़ रहा है। आज का दिन नुकासनदायक हो सकता है, इसलिए कुछ चीजों से दूरी बनाकर चलें। कभी-कभी शांत होकर सोचना ही समझदारी काम होता है।

आज की सलाह: बहस खत्म होने के बाद भी उसे अपने दिमाग में जारी न रखें।

मिथुन दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Ten of Cups, Knight of Cups, Four of Swords

मिथुन राशि के जातक आज रिश्तों की ऊर्जा सबसे खूबसूरत हिस्सों में एक हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ कोई सहज और दिल से हुई बातचीत आपको फिर से करीब लेकर आएगी। किसी का खास जेस्चर, मैसेज  या अचानक मिले ध्यान से मन भी बदल जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई व्यक्ति आकर्षित कर सकता है, लेकिन इसकी खासियत केवल आकर्षण नहीं होगी। उसके साथ सहज संबंध महसूस हो सकता है।

वैसे किसी भी रिश्ते को तुरंत नाम देने की जरुरत नहीं है। आज रिश्ते में शांति ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाली है। कोई भी भावनात्मक थकान थी, को किसी अपने के साथ बस बैठना या सामान्य बातचीत करने से मन ठीक होगा।

आज की सलाह: जो रिश्ता आपको सुकून देता है उसे जरूरत से ज्यादा परखने की बजाय उसे महसूस करें।

कर्क दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Six of Wands Reversed, King of Cups Reversed, The High Priestess

आज के दिन कर्क राशि वाले यह सोचते रहेंगे कि उनकी मेहनत का उतना असर नहीं दिखा जितना उन्होंने उम्मीद की थी। वर्क में पहचान न मिलना या किसी करीबी से वह रिस्पॉन्स न मिलना जिसकी आपको काफी जरुरत थी, जो आपको काफी बेचैन कर सकता है। आपका मन कुछ चीजों को लेकर ज्यादा घुमेगा। खासकर जब सामने वाला अपनी भावनाएं साफ नहीं कर रहा हो।

हालांकि, आज जवाब किसी और के मुंह से सुनने के स्थान पर आपको खुद के अंदर ही मिलेगा। किसी भी व्यक्ति के बारे में हल्का-फुल्का एहसास मिल सकता है। इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। शक बिल्कुल भी न करें। आज ऑब्जर्व करने वाले ज्यादा ताकतवार साबित हो सकते हैं।

आज की सलाह: जिसे लेकर मन बार-बार संकेत दे रहा है उसे नोटिस करें लेकिन बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष न निकालें।

सिंह दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Wands Reversed, Seven of Swords Reversed, Wheel of Fortune Reversed

गौरतलब है कि सिंह राशि वालों के जातक जितना आगे बढ़ने का प्लान बना रहे हैं, उतना ही पीछे जा रहे है। क्योंकि इस समय आपको काफी अड़चन देखने को मिलेगी। आपको इस अवधि में ऐसी बात का पता चलेगा कि जो पहले पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी। वहीं, किसी व्यक्ति का असली सोच, किसी काम की वास्तिवक स्थिति या किसी अधूरे कम्युनिकेशन की सच्चाई सामने आ सकती है।

इस समय आपको क्लैरिटी मिल सकती है, हालांकि यह जरुरी नहीं है कि चीजें तुरंत बदल जाएंगी। गुस्से में किसी प्रकार का प्लान बदलने से बचें। कभी-कभी सबसे समझदार कदम सिर्फ इतना होता है कि सच्चाई को स्वीकार करके सही मौके का इंतजार किया जाए।

आज की सलाह: अब जब तस्वीर साफ हो रही है तो धैर्य रखें और जल्दबाजी में दिशा न बदलें।

कन्या दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Four of Cups Reversed, The World, The Moon

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का समय कुछ ऐसा होगा कि, जिस चीज को आपने काफी इग्नोर किया था, उससे कोई पुराना मौका, काम या विचार अचानक फिर से आकर्षक लगेगा। आपको महसूस होगा कि आखिरकार एक अध्याय बंद हो रहा है और अब आगे देखना चाहिए।

अभी नई दिशा पूरी तरह साफ नहीं होगी। यह जरुरी नहीं है कि एक रास्ता खत्म होते ही अगला रास्ता भी तुरंत दिखाई दे। आपको कई संभावनाएं दिखेंगी और साथ ही कुछ डर भी कौन-सा सच है और कौन-सा केवल ओवरथिंकिंग, यह पहचानना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए आज फाइनल डिसीजन लेना इतना जरुरी नहीं है।

आज की सलाह: पुरानी चीज को खत्म होने दें और अनिश्चितता को तुरंत खतरा मानने से बचें।

तुला दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: The Hermit, Ten of Swords Reversed, Knight of Wands Reversed

तुला राशि वालों के मन में भीड़ से दूर रहने का मन करेगा। बार-बार लोगों की राय, काम का शोर या किसी पुरानी सिचुएशन की चर्चा से थककर आप शायद अपने साथ रहना पसंद करेंगे। यह अकेलापन नहीं बल्कि मानसिक जगह की जरुरत है। किसी भी दर्दनाक फेज से गुजर रहे हैं, तो आप उससे बाहर निकल सकते हैं और इसका असर आपको कम महसूस होगा।

अगर आपको राहत मिलती है, तो किसी नई चीज में अचानक कूदना ठीक नहीं है। मन उत्साहित हो सकता है, लेकिन अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। अगर आप थोड़ा रुकना चाहते हैं, तो आप कमजोर नहीं है। यह आपकी इस समय बड़ी ताकत हो सकती है।

आज की सलाह: खुद को स्पेस दें और सिर्फ खालीपन से बचने के लिए कोई नया रास्ता न चुनें।

​वृश्चिक दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Four of Pentacles Reversed, Queen of Swords Reversed, The Chariot

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज किसी चीज को छोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है, जो चीज आपको लंबे समय से कसकर पकड़े हुए हैं। पैसा, रिश्ता, पुराना फैसला या किसी सिचुएशन पर अपना कंट्रोल, कुछ भी हो सकता है। शुरुआत में असुरक्षित लगेगा, हालांकि आपको धीरे-धीरे समझ आ जाएगा कि पकड़ बनाए रखने में जितनी एनर्जी जा रही थी, वह आपकी प्रोग्रेस रोक रही थी।

कोई तीखी बात फिर से समाने आ सकती है। सामने वाले रुखा हो या आप खुद गुस्से में ज्यादा बोल जाएं। इसलिए अपनी बात रखें और लेकिन लड़ाई बनाना नहीं।

आज आगे बढ़ने की ताकत किसी को हराने से नहीं, दिशा तय करने से आएगी।

आज की सलाह: अपनी बात मजबूती से रखें लेकिन गुस्से को बातचीत की दिशा तय न करने दें।

धनु दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Two of Pentacles, The Star, Two of Wands

आज का दिन धनु राशि वालों को लगेगा कि आब एक नई दिशा का चयन करना काफी जरुरती है। पिछले दिनों आपने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं और शायद इसी कारण से अपने बड़े लक्ष्य पर ध्यान कम गया। वहीं, कोई सपना, करियर प्लान या पर्सनल लक्ष्य फिर से मन में जगह बना सकता है।

आज फिर किसी दो ऑप्शन में से किसी एक को चुनने का सवाल भी उठा सकती हैं। दोनों में कुछ फायदे हैं, इसलिए फैसला तुरंत लेना आसान नहीं होगा। हालांकि आपको आज मंजिल तय करने की जरुरत नहीं है। अगले पड़ाव का चयन करना सही होगा। आपकी उम्मीद तब मजबूत होगी जब वह किसी ठोस कदम से जुड़े जाएंगे।

आज की सलाह: आज पूरी मंजिल नहीं, बस सही अगला कदम चुनें।

मकर दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Swords Reversed, King of Swords, Seven of Pentacles

मकर राशि के जातक आज किसी पुराने रिश्ते के भावनात्मक अनुभव फील कर सकते हैं। कोई बात आपको किसी चीज ने पकड़ के बैठी हुई, अब उसे याद करते हुए, कोई भी प्रतिक्रिया न दें। आप भावनाओं के स्थान पर समझ के साथ देख पाएंगे। किसी भी रिश्ते, पुराने फैसले या खुद के बारे में बनाई हुईं धारणा बदल सकती है।

वैसे काम और पैसे में भी यह समझ आपके काफी काम आने वाली है। कोई परिणाम धीरे मिल रहा है तो उसे तुरंत असफलता मत मानिए। पहले देखें कि आपने जो लगाया है उसके पीछे वास्तव में कितनी संभावना है। धैर्य बनाकर चलें। आज के लिए आपका सबसे अच्छा हथियार जल्दबाजी नहीं बल्कि शांत और साफ सोच है।

आज की सलाह: पुराने अनुभव को सबक बनाएं, वर्तमान का बोझ नहीं।

​कुंभ दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Nine of Wands Reversed, King of Pentacles Reversed, Temperance Reversed

आज कुंभ राशि के जातकों को शरीर और मन दोनों एक साथ यह संकेत देगा कि बहुत कुछ लंबे समय से खींचा जा रहा है। काम की लगातार जिम्मेदारियां, पैसे को लेकर चिंता या भविष्य की सिक्योरिटी की फ्रिक आपको अंदर से थका सकती है। बाहर से आप अपनी रुटीन फॉलो करेंगे, लेकिन अंदर ही चिड़चिड़ापन और अधीरता बढ़ेगी। एक तरफ खर्च या काम का प्रेस होगा, दूसरी तरफ आराम का समय कम। वैसे यहां बैलेंस बनाना ही काफी जरुरी है। सबसे पहले वह चीज संभालें जिसका असर बाकी सब पर पड़ रहा है। वहीं, आज परफेक्शन की जरुरत नहीं है। बस थोड़ी-सी व्यवस्था भी राहत देगी।

आज की सलाह: हर समस्या को एक साथ सुलझाने की कोशिश न करें और अपनी एनर्जी को प्राथमिकता दें।

मीन दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Pentacles Reversed, Two of Cups, Six of Cups Reversed

आज मीन राशि वालों को किसी रिश्ते में वास्तविक नजदीकी महसूस हो सकती है। कोई बातचीत, साथ बिताया समय या सामने वाले का व्यवहार आपको एहसास दिलाएगा कि यहां भावनात्मक समझ मौजूद है। लेकिन जैसे-जैसे करीबियां बढ़ेंगी, कोई पुरानी याद या पुराना रिश्ता भावनात्मक समझ मौजूद है।

जैसे ही आप किसी के करीब जाएंगे, वैसे ही आपको कोई पुरानी याद या पुराना रिश्ता भी मन में जगह बना सकता है। जरुरी नहीं है कि अतीत सच में वापस आए। कभी-कभी पुराना अनुभव केवल यह तय करता है कि हम वर्तमान को किस नजर से देख रहे हैं। अपने जीवन में नए व्यक्ति को पुराने अनुभव की गलतियों की सजा न दें। केवल भावनात्मक जुड़ाव के कारण उन संकेतों को भी नजरअंदाज न करें, जो सहयोग की कमी दिखा रहे हैं। काम में टीम के साथ थोड़ा तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए अपनी उम्मीदें साफ रखें। रिश्ते में अपना हार्ट ओपन रखें, अतीत की आंखों से वर्तमान न देखें।

आज की सलाह: वर्तमान रिश्ते को उसकी अपनी सच्चाई पर परखें, पुराने अनुभवों के चश्मे से नहीं।

Continue reading on the app

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

हिंदू धर्म में संतान सप्तमी का व्रत बेहद ही खास माना जाता है। इस व्रत के रखने से संतान की अच्छी सेहत होती है और यह व्रत माता और पिता दोनों रखते हैं। अगर आप चाहे तो सिर्फ माताएं इस व्रत का पालन करती है। हर साल यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।

आज यानी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को संतान सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत में मुख्य रुप से माता पार्वती की पूजा भगवान के साथ की जाती है। वहीं, इस दिन एक धागे के सात गांठें बांधकर हाथ में पहना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीर्घायु की कामना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैसे यह व्रत उन माताओं के लिए शुभ माना जाता है, जो संतान की प्राप्ति की इच्छा रखती हैं वे भी इस व्रत को रख सकती हैं। आइए आपको आज का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, कथा का पाठ और आरती के बारे में बताते हैं।

संतान सप्तमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

- संतान सप्तमी सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरु होकर आरंभ हो रहा है और इसका समापन 18 सितंबर दोपहर 1.01 बजे होगा।

- उदया तिथि के अनुसार, इस व्रत को आज ही रखा जाएगा।

- पूजा का शुभ मुहूर्क दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहने वाला है।

संतान सप्तमी पूजा सामग्री

देखें पूरी पूजा सामग्री लिस्ट-

मौली या कलावा
हल्दी की गांठ
रोली या कुमकुम
शुद्ध देसी घी
पंचमेवा
आरती की थाली
फूल
फल या मिठाइयां
अक्षत
गंगाजल

संतान सप्तमी 2026 पूजा विधि

- इस दिन महिलाएं जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र को पहनें।

- अपनी सभी संतानों चाहे वो लड़का हो या लड़की, उनका नाम लेते हुए इस व्रत का संकल्प लें। इसके बाद अपनी मनोकामना को मन में दोहराएं और व्रत का संकल्प लें।

- वैसे इस व्रत को आप दो तरीके से कर सकते हैं- पहला दोपहर की पूजा तक व्रत का पालन करते हुए अन्न जल न ग्रहण करना और पूजा के बाद भोजन कर लेना। दूसरा पूरे दिन व्रत का पालन करें और अगले दिन व्रत का पारण करें।

- अब पूजा के स्थान पर चौकी रखें और इस पर लाल कपड़ा बिछाएं।

- उस चौकी में शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें और चौकी के आस-पास गंगाजल छिड़कें।

- इसके बाद मौली से एक ऐसा धागा तैयार करें जिसमें सात गांठे लगी हों। इस धागे को हल्दी से रंग लें। इसे शिव परिवार के सामने रख दें।

- अब भगवान शिव को चंदन और माता पार्वती को सिंदूर लगाएं।

- इसके बाद उन्हें फूल चढ़ाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।

- अब आप शिव जी को 7 मीठे पुए भी चढ़ाएं। आप फल भी 7 संख्या में ही अर्पित करें।

- फिर व्रत कथा का पाठ करें। बिना व्रत कथा पढ़ें पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।

- पूजा को समाप्त करने से पहले संतान सप्तमी की पूजा की आरती करें।

- अब कलावा अपने हाथ में बांधना चाहिए, जिसमें सात गांठें लगी हो।

- इस व्रत का पालन पूरे दिन करें और अगले दिन इस व्रत को शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

संतान सप्तमी व्रत कथा

एक बार राजा युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से एक ऐसे व्रत के बारे में पूछा, जिससे मनुष्य के सांसारिक कष्ट दूर हों और उसे संतान सुख की प्राप्ति भी हो।

उस समय कृष्ण जी ने संतान सप्तमी की कथा सुनाई वो इस प्रकार है-

एक समय अयोध्या के राजा नहुष की पत्नी चन्द्रमुखी और एक ब्राह्मणी भद्रमुखी सरयू नदी में स्नान करने गईं। वहां उन्होंने महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए देखा। महिलाओं ने बताया कि वे संतान सप्तमी का व्रत कर रही हैं। उसी समय संतान की इच्छा में दोनों ने भी व्रत करने का संकल्प लिया। भद्रमुखी ने पूरी श्रद्धा और नियम से व्रत किया, लेकिन चन्द्रमुखी ने लापरवाही की और कभी व्रत किया तो कभी छोड़ दिया।

अगले जन्म में दोनों को पशु योनि मिली। बाद में मनुष्य जन्म में भद्रमुखी ने भूषण देवी के रूप में जन्म लिया और उसके आठ पुत्र हुए, जबकि चन्द्रमुखी को संतान सुख नहीं मिला। ईर्ष्या में उसने भूषण देवी के पुत्रों को विष मिलाकर लड्डू खिला दिया, लेकिन भगवान शिव की कृपा से उसके सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

तब चन्द्रमुखी को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसने भी विधि-विधान से संतान सप्तमी व्रत किया और उसे संतान सुख की प्राप्ति हुई। उसी समय से मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक यह व्रत करने से संतान सुख, सौभाग्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

संतान सप्तमी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।

माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अंधे को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी।

कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

॥ श्री पार्वती माता की आरती ॥

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥

जय पार्वती माता

अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥

जय पार्वती माता

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।

देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥

जय पार्वती माता

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥

जय पार्वती माता

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥

जय पार्वती माता

सृष्टि रूप तुही है जननी शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता॥

जय पार्वती माता

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥

जय पार्वती माता

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदासुखी नित रहता सुख सम्पत्ति पाता॥

जय पार्वती माता

॥ शिवजी की आरती ॥

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंगा बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2025 में CSK के 5 मैच फिक्स कराने का दावा, प्लेइंग XI लीक विवाद में उछला वंश बेदी का नाम, जानें पूरे मामले का A to Z

इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आया है. 'तहलका' के एक स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने कथित रूप से बताया कि आईपीएल 2025 में सीएसके के प्लेइंग इलेवन को लीक कर पांच मैच फिक्स कराए थे. इसके अलावा दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी का नाम भी कथित तौर पर सामने आया है. Tue, 22 Sep 2026 21:25:30 +0530

  Videos
See all

CM Yogi से Deputy CM Brajesh Pathak बोले- 'मुख्यमंत्री जी कई मास्टर बंदूक लेकर पढ़ाने जाते थे' | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:12:11+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? | DA Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers