Ramayana Movie: 'रामायण' के अंग्रेजी वर्जन में नहीं होंगे गाने! रणबीर कपूर की फिल्म 30 मिनट होगी छोटी, जानिए और क्या है खास
Ramayana Movie: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय दर्शकों के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑडियंस तक भी पहुंचने की तैयारी में है। इसी बीच फिल्म के अंग्रेजी वर्जन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के इस वर्जन में गाने शामिल नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ सीन्स को भी एडिट या ट्रिम किए जाने की बात कही जा रही है।
इंग्लिश वर्जन में क्यों नहीं होंगे गाने?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, फिल्म के इंग्लिश वर्जन में कोई गाना नहीं रखा जाएगा। साथ ही कुछ ऐसे हिस्सों को भी छोटा किया जाएगा, जिन्हें मेकर्स अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के हिसाब से एडिट करना चाहते हैं।
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारतीय दर्शक लंबे रनटाइम और फिल्मों में गानों के आदी हैं, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में दर्शकों की पसंद कुछ अलग हो सकती है। इसी वजह से फिल्म के ग्लोबल वर्जन को अलग तरीके से तैयार करने का फैसला लिया गया है।
हालांकि, रामायण के मेकर्स की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इंग्लिश वर्जन के रनटाइम और एडिटिंग को लेकर सामने आई इन जानकारियों को फिलहाल रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।
रिलीज हो चुका है रामायण का पहला गाना
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला गाना ‘जय जय राम’ दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किए गए इस गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा गया है।
इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने में राम और सीता के विवाह के साथ-साथ राम के जीवन और उनकी यात्रा की कई झलकियां दिखाई गई हैं।
गाने के सामने आने के बाद दर्शकों को फिल्म की भव्य दुनिया और किरदारों की पहली विस्तृत झलक भी देखने को मिली।
ऐसी है रामायण की स्टारकास्ट
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं और सनी देओल को हनुमान के रूप में देखा जाएगा। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
रामायण पार्ट वन इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ranveer Singh: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों की पढ़ाई में करेंगे मदद
Ranveer Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने का ऐलान किया। उन्होंने 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लिया है। रणवीर ने गुरुवार रात मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया।
बप्पा का जताया आभार
दर्शन के दौरान रणवीर ने कहा कि बप्पा की कृपा से पिछला साल उनके और उनके परिवार के लिए अच्छा रहा। वह यहां भगवान गणेश का शुक्रिया अदा करने और आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेते हैं। रणवीर ने उम्मीद जताई कि बप्पा इस पहल से खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके परिवार पर बना रहेगा।
आलिया-रणबीर भी जुड़े
रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया है।
‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त
काम की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 300 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है।
यह भी पढ़े- पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का खास संकल्प, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की उठाई जिम्मेदारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











