Salman Khan: फैन के पैर पर चढ़ी सलमान खान की कार! ड्राइवर पर भड़के भाईजान, Video Viral
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ड्राइवर को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गणपति दर्शन के दौरान का बताया जा रहा है। दरअसल, सलमान खान हाल ही में राजनेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहां अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए।
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। इसी दौरान उनकी कार के आगे मौजूद एक फैन के पैर के कथित तौर पर कार के नीचे आने की बात सामने आई। इसके बाद सलमान ड्राइवर पर नाराज होते दिखाई दिए।
भीड़ के बीच फंसी सलमान खान की कार
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की कार को चारों तरफ से फैंस ने घेर रखा था। लोग अभिनेता की एक झलक पाने और उनका वीडियो बनाने के लिए कार के काफी करीब पहुंच गए थे।
This is the real and complete video, you MF just post a 8 second video and troll him.
— Filmy_Duniya (@SalmanKingfv) September 18, 2026
This video make me proud as a Fan of Salman Bhai.
Salman Khan angry at his driver after fan's foot comes under the car. https://t.co/OtLO21T4Xa pic.twitter.com/fbbo4wKTwF
सलमान की सुरक्षा टीम भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश करती दिखाई दी, लेकिन लोगों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति संभालना मुश्किल नजर आया। इसी बीच ड्राइवर ने कार को आगे बढ़ाने की कोशिश की।
Salman Bhai looses his cool at the driver after a fan's foot comes under the car. ????????
— Mohammed Sohail ♐ (@ItsSohailM) September 18, 2026
Bhai immediately notices the situation and reacts. ???????? pic.twitter.com/QecMOSuesK
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान एक फैन का पैर कार के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों और फोटोग्राफर्स को ड्राइवर से कार थोड़ा पीछे करने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति दर्द से परेशान नजर आता है।
घटना के बाद सलमान खान कार के अंदर से ही ड्राइवर पर नाराज होते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में अभिनेता ड्राइवर का हाथ हटाते हुए और उसे फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ की मेजबानी कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म ‘एसवीसी63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही यह एक्शन फिल्म सलमान खान और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले दिल राजू कर रहे हैं। फिल्म को ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
सलमान खान के पास ‘मातृभूमि’ भी है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की रिलीज फिलहाल टल गई है।
Vibe Review: ‘वाइब’ देखकर क्या बोले दर्शक? कहानी और कॉमेडी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया; एक्स पर ऐसा रहा रिएक्शन
Vibe X Review: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वाइब’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है। फिल्म को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं।
कुणाल की अदाकारी पसंद आई
Kunal Khemu is in top form in #Vibe
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) September 18, 2026
All the gags don’t land but the man’s commitment to the absurdity is so much fun to watch!
फिल्म देखने वाले कई यूजर्स ने कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ अजीब सीन को छोड़कर ‘वाइब’ काफी मजेदार है। एक अन्य दर्शक ने कुणाल की तारीफ करते हुए कहा कि एक्टर ने शानदार काम किया है। उनके मुताबिक कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए।
कहानी पर उठे सवाल
VIBE was so much fun except for few cringe scenes
— Hemant (@whyhemant) September 17, 2026
जहां कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, वहीं कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी को लेकर सवाल उठाए हैं। एक दर्शक ने कहा कि फिल्म ठीक है, लेकिन ऐसी फिल्में ओटीटी पर ज्यादा पसंद की जाती हैं और सिनेमाघरों में इन्हें दर्शक मिलना मुश्किल हो सकता है।
एक यूजर को खूब पसंद आई
I'd watch anything Kunal Kemmu makes or acts in, and his latest, VIBE, is slacker-comedy gold...till it mutates into an action showreel. Still, enjoyed the film more than I didn't.
— Rahul Desai (@ReelReptile) September 18, 2026
Review:https://t.co/KWHOU1LHIg
एक यूजर ने कुणाल खेमू की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि वह अभिनेता की बनाई या उनमें अभिनय वाली फिल्म जरूर देखते हैं। उन्होंने ‘वाइब’ को अच्छी कॉमेडी बताया, हालांकि फिल्म के एक्शन वाले हिस्से को लेकर उनकी राय अलग रही।
बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत?
फिल्म को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच इसकी शुरुआती कमाई को लेकर भी ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया का असर फिल्म के कारोबार पर पड़ सकता है।
‘वाइब’ के बारे में
‘वाइब’ एक मिशन पर निकले दो एजेंट्स की कहानी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। इसका निर्माण कुणाल खेमू ने चिराग निहलानी के साथ मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा लीड़ रोल में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










