Oscars 2027: 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर क्यों चुनी गई मराठी फिल्म? जानिए क्या है कहानी
Gondhal in Oscars 2027: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म 'गोंधल' को 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ओर से भेजा जाएगा। फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को फिल्म के चयन की घोषणा की। 'गोंधल' को 33 फिल्मों की लिस्ट में से चुना गया है।
News Alert! Marathi film 'Gondhal' chosen as India's official entry to Oscars 2027: Film Federation of India pic.twitter.com/IoFrgst83G
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
इस फिल्म का निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। यह फिल्म महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा और ग्रामीण परिवेश को एक रोमांचक कहानी के साथ जोड़ती है।
महाराष्ट्र की पारंपरिक रस्म के बीच बुनी गई कहानी
'गोंधल' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र में होने वाली पारंपरिक आधी रात को होने वाली एक धार्मिक रस्म ‘गोंधळ’ की कहानी को दिखाती है। करीब 117 मिनट लंबी इस मराठी फिल्म की कहानी और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।
फिल्म में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहनी और निषाद भोइर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में एक ही रात के दौरान घटने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।
प्यार, शादी और साजिश के बीच फंसती है सुमन की कहानी
फिल्म की कहानी सुमन (इशिता देशमुख) नाम की एक युवती पर केंद्रित है। बाहर से देखने पर उसकी शादी संपन्न परिवार के आनंद (योगेश) से सुखी दिखाई देती है, लेकिन सुमन अपनी जिंदगी से खुश नहीं है।
इसी दौरान उसकी मुलाकात गोंधली कलाकार साहेबा से होती है और दोनों के बीच रिश्ता बन जाता है। सुमन अपनी शादी से बाहर निकलने का फैसला करती है और इसके लिए एक खतरनाक योजना तैयार करती है। इस योजना में वह आनंद के जुनूनी चचेरे भाई को भी शामिल कर लेती है।
हालांकि, सुमन की बनाई योजना जल्द ही हत्या में बदल जाती है। इसके बाद कहानी प्यार, धोखे, चालबाजी और खुद को बचाने की जद्दोजहद के बीच आगे बढ़ती है।
ऑस्कर के लिए चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म
'गोंधल' ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले मराठी सिनेमा की तीन फिल्में इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं।
श्वास (2005)
हरीशचंद्राची फैक्ट्री (2009)
कोर्ट (2015)
हालांकि, भारत अब तक बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर नहीं जीत पाया है।
कब होगा ऑस्कर 2027 का आयोजन?
99वें Academy Awards का आयोजन 14 मार्च 2027 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।
मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण: रणवीर सिंह ने भी किए दर्शन; हाथों में हाथ डाले दिखा कपल, VIDEO
Deepika Padukone Ranveer Singh: दूसरे बच्चे के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। दोनों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों साथ-साथ नजर आए। मंदिर जाते समय रणवीर और दीपिका हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। मंदिर से सामने आए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं।
साथ नजर आया कपल
Parents-to-be #RanveerSingh and #DeepikaPadukone visit Siddhivinayak temple. ????????????#FilmfareLens pic.twitter.com/OjWMCUqXEB
— Filmfare (@filmfare) September 18, 2026
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के दौरान रणवीर और दीपिका काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आए। दोनों ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। इससे पहले रणवीर सिंह लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दोनों ने अप्रैल में दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। बेटी दुआ के जन्म से पहले भी दोनों सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। साल 2024 में उन्होंने 6 सितंबर को मंदिर में दर्शन किए थे। इसके दो दिन बाद 8 सितंबर को उनकी पहली संतान दुआ का जन्म हुआ था।
फैंस को पसंद है दोनो की जोड़ी
Deepika Padukone and Ranveer Singh at Siddhivinayak Temple today pic.twitter.com/dq3GZiMaty
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) September 18, 2026
रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। मंदिर से सामने आए वीडियो में भी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
‘प्रलय’ में दिखेंगे रणवीर
काम की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी साल रिलीज हुई थी। अब वह जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के जन्म के बाद फिल्म ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म ‘राका’ में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़े- लालबागचा राजा के दरबार में लगा सितारों का मेला, रणवीर सिंह से शिल्पा शेट्टी तक ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












