Responsive Scrollable Menu

भारत वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन बनने की राह पर है: नथिंग सीईओ

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई ने सोमवार को कहा कि भारत अपने वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन तैयार करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का विशाल स्मार्टफोन बाजार, युवा आबादी, मजबूत विनिर्माण आधार और तकनीकी प्रतिभा का बड़ा भंडार भारत को इस दिशा में मजबूत स्थिति में खड़ा करता है।

कार्ल पेई ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों ने पहले बड़े पैमाने पर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विकसित किया और बाद में अपने वैश्विक ब्रांड खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत भी अब उसी तरह के एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाएं तथा मजबूत सॉफ्टवेयर विशेषज्ञता मौजूद है। हालांकि उनका मानना है कि भारत के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती विनिर्माण नहीं, बल्कि स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमताओं को मजबूत करना है।

कार्ल पेई के मुताबिक, किसी कंपनी की दीर्घकालिक सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने उत्पादों को स्वयं विकसित और लगातार बेहतर बनाने की क्षमता रखती है या नहीं। उन्होंने कहा कि वास्तविक आरएंडडी क्षमता ही उन कंपनियों को अलग पहचान देती है जो लंबे समय तक विकास कर सकती हैं, जबकि केवल विनिर्माण साझेदारों पर निर्भर कंपनियां टिकाऊ बढ़त हासिल नहीं कर पातीं।

उन्होंने कहा, भारत वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां जरूर बनाएगा। सवाल केवल यह है कि कब और कौन उन्हें बनाएगा।

नथिंग के प्रमुख ने बताया कि कंपनी इस दिशा में योगदान देने के लिए अपने सीएमएफ ब्रांड को एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। यह नई इकाई भारत केंद्रित होगी, जिसमें भारतीय स्वामित्व बहुमत में रहेगा और इसकी अपनी टीम तथा आरएंडडी क्षमताएं भारत में विकसित की जाएंगी। नथिंग इस कंपनी में साझेदार और शेयरधारक बनी रहेगी।

कार्ल पेई ने कहा कि चीन में 8 आठ वर्षों तक काम करने के अनुभव ने उन्हें यह समझने का अवसर दिया कि किस प्रकार एक विनिर्माण इकोसिस्टम समय के साथ वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स शक्ति में बदल सकता है। इसी अनुभव ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि भारत भी समान राह पर आगे बढ़ सकता है, बशर्ते कंपनियां केवल असेंबली पर नहीं बल्कि इंजीनियरिंग, डिजाइन और उत्पाद विकास पर भी निवेश करें।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2015 के आसपास भारतीय स्मार्टफोन बाजार में घरेलू ब्रांडों की हिस्सेदारी लगभग आधी थी और एक भारतीय कंपनी कुछ समय के लिए सैमसंग को पीछे छोड़कर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन ब्रांड भी बनी थी।

कार्ल पेई के अनुसार, भारतीय ब्रांडों के लिए अगला बड़ा अवसर अपने उत्पादों को खुद विकसित करने की क्षमता पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, मैन्युफैक्चरिंग पहला चरण है, दूसरा चरण आरएंडडी है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास पहले से ही वह औद्योगिक आधार मौजूद है, जिसकी जरूरत वैश्विक स्तर की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां खड़ी करने के लिए होती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बैतूल के चिचोली में NSUI का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर समेत कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बैतूल: मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध लगातार सामने आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की व्यवस्था और बिजली बिलों को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा मामला बैतूल जिल से सामने आया है। जहां सोमवार को चिचोली में NSUI कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि NSUI ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिचोली में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में बढ़ते नशे, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

NSUI ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला मुद्दा स्मार्ट मीटर का था। NSUI ने आरोप लगाया कि चिचोली नगर में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उन्होंंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये। चेतावनी देते हुए आगे कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होने पर संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

NSUI की प्रमुख मांगें-

  • क्षेत्र में फेल रहे युवाओं के बीच नशा पर रोक
  • प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत
  • कन्या विद्यालय चिचोली में व्यवस्थित शौचालय एवं बाउंड्रीवाल निर्माण
  • क्षेत्र में बढ़ते अपराध की रोकथाम , स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ की पुनः नियुक्ति

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

India Nepal Hartalika Teej महोत्सव में Swami Ramdev, Delhi CM Rekha Gupta और Kapil Mishra शामिल हुए #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:39:06+00:00

'रात 12 बजे कोई छू दे तो इस्तीफा दे दूंगा': Samrat Choudhary के वादे खुली पोल! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:32:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers