बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया:बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर खुद नोटिस लेते हुए सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि वह किसी धर्म या त्योहार के खिलाफ नहीं है। चिंता केवल त्योहारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में होने वाले शोर को लेकर है। जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने डीजे, साउंड सिस्टम और लाउडस्पीकर से होने वाले शोर पर चिंता जताई। बेंच ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय की है। हाईकोर्ट ने राज्य के एडवोकेट जनरल मिलिंद साठे को ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी देने का निर्देश दिया। यह भी बताने को कहा कि मूर्ति विसर्जन जुलूसों के दौरान इन नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। नियमों के पालन पर मांगी जानकारी हाईकोर्ट ने पूछा कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर तय नियमों का पालन किस तरह किया जा रहा है। अदालत ने यह जानकारी भी मांगी कि तय शोर स्तर को लेकर दिशानिर्देश बनाए गए हैं या नहीं। साथ ही, इन दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है या नहीं। हाईकोर्ट ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।
Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार संपत्ति बेचने के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड में हरिद्वार निवासी 37 वर्षीय सरमद अली के तौर पर हुई है।
अधिकारी ने बताया कि उसे सुभाष प्लेस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, यह मामला धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित है, जिसमें शिकायतकर्ता को संपत्ति के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 75 लाख रुपये देने के लिए प्रेरित किया गया था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, लेन-देन में अली की भूमिका सामने आई, जिसके बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने स्थान और पेशे बदलता रहा।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 12 नवंबर, 2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस को छह सितंबर को उसके उत्तराखंड के रूड़की इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि सूचना को सत्यापित करने के बाद एक अंतरराज्यीय अभियान शुरू किया गया।
अधिकारी ने बताया कि टीम ने रूड़की, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व मेरठ में अली की तलाश की तथा आठ सितंबर को सहारनपुर से पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि आगे के सत्यापन से मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज दो अन्य मामलों में उसकी कथित संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने कहा कि उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







