Responsive Scrollable Menu

मॉल में आग्नेयास्त्र, पीएमओ के फर्जी पहचान पत्र के साथ घुसने वाले व्यक्तियों को मिली जमानत

मॉल में आग्नेयास्त्र, पीएमओ के फर्जी पहचान पत्र के साथ घुसने वाले व्यक्तियों को मिली जमानत

Continue reading on the app

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

महाराष्ट्र में बारिश की कमी के कारण गन्ने की पैदावार घटने और चीनी की चीनी प्राप्ति दर कम रहने से आगामी पेराई सत्र में चीनी उत्पादन करीब 20 प्रतिशत घटकर 80 लाख टन रह सकता है। वेस्ट इंडिया शुगर मिल्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएसएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। डब्ल्यूआईएसएमए के चेयमैन भैरवनाथ थोम्ब्रे ने सोमवार को कहा कि इस साल महाराष्ट्र में बारिश की भारी कमी हुई है, जिसका असर गन्ने सहित कई फसलों की पैदावार पर पड़ा है।

थोम्ब्रे ने पीटीआई-को बताया, ‘‘इन वजहों से चीनी उत्पादन 20 प्रतिशत घटकर लगभग 80 लाख टन रह जाएगा।’’ महाराष्ट्र चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक रहा है और पिछले सत्र (वर्ष 2025-26) में राज्य में लगभग 99 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। गन्ने की खेती का रकबा तो अच्छा है, लेकिन इस साल गन्ने की पैदावार (प्रति एकड़ उपज) 30-40 प्रतिशत तक कम हो रही है। पेराई में जितनी देरी होगी, पैदावार उतनी ही घटती जाएगी।

इसलिए, गन्ने की जल्द पेराई जरूरी है। इसके अलावा, चीनी मिलें चलाने के लिए पानी की कमी है और सूखे जैसे हालात के कारण अगले साल जनवरी-फरवरी में इसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने इस साल जलाशयों को पीने के पानी के लिए आरक्षित रखा है।’’ उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतें अभी अच्छी हैं और दिवाली के त्योहार के दौरान भी स्थिर रह सकती हैं।

थोम्ब्रे ने कहा, ‘‘चीनी प्राप्ति दर (कुल वजन से निकाली गई चीनी का प्रतिशत) से होने वाले नुकसान की भरपाई अच्छी कीमतों से की जा सकती है। सरकार ने कोटा जारी करने के बजाय सीधे बाजार में चीनी भेजने की अनुमति भी दी है।’’ उन्होंने इस साल 15 अक्टूबर से चीनी पेराई सत्र जल्दी शुरू करने के फैसले का भी समर्थन किया और कहा कि इससे किसानों और चीनी मिलों को फायदा होगा। थोम्ब्रे ने कहा कि मराठवाड़ा, विदर्भ, सोलापुर और अहिल्यानगर जिलों में पिछले 45 दिनों से बारिश न होने के कारण हालात गंभीर हो गए हैं, जिससे गन्ना सूख रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर गन्ने को जल्द से जल्द पेराई के लिए भेजा जाए, तो किसानों को कुछ लाभ मिल सकता है, वरना फसल खेतों में ही सूख सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 25 सितंबर का शेड्यूल: 14 खेलों में दिखेगा भारत का दम, एथलेटिक्स से शूटिंग तक आज बरसेंगे मेडल

India'schedule day 7 Friday September 25: एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय एथलीट 14 खेलों में पदक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ट्रैक एंड फील्ड में 100 मीटर, हैमर थ्रो और 10,000 मीटर रेस में एथलीट जोर आजमाइश करेंगे. शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और इक्वेस्ट्रियन में मेडल जीतने का सुनहरा मौका रहेगा. वहीं बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी, हॉकी में महिला टीम जापान के खिलाफ, और कबड्डी के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष व महिला टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी. Thu, 24 Sep 2026 22:25:54 +0530

  Videos
See all

Mahabahas: CM योगी का वार प्रचंड, सनातन सुरक्षा का प्रण! | CM Yogi | Sanatan | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T17:10:39+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : अखिलेश ने रायबरेली ही क्यों चुना? #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T17:09:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers