Responsive Scrollable Menu

Indore News: 3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और फिर पूरी मैराथन… अमेरिका में इंदौर के अभिनंदन ने पूरा किया फुल आयरनमैन

अमेरिका के मैरीलैंड में इंदौर के एंड्योरेंस एथलीट और उद्यमी अभिनंदन गुप्ता (Abhinandan Gupta) ने फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभिनंदन ने 15 घंटे 8 मिनट के चिप टाइम में 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइक्लिंग और इसके बाद 42.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। यह उनका पहला फुल-डिस्टेंस आयरनमैन था।

3.8 KM तैराकी से शुरुआत, आखिर में 42.2 KM की दौड़

फुल आयरनमैन की शुरुआत 3.8 किलोमीटर तैराकी से हुई। इसके बाद अभिनंदन ने 180 किलोमीटर साइकिल चलाई और फिर 42.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर फिनिश लाइन पार की। तीनों चरणों को पूरा करने में उनका चिप टाइम 15 घंटे 8 मिनट रहा।

खासतौर पर 180 किलोमीटर की साइक्लिंग के बाद पूरी मैराथन दौड़ना इस चुनौती का सबसे कठिन हिस्सा माना जाता है। इसे पूरा करने के लिए अभिनंदन पिछले कई महीनों से लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे।

पहले 70.3 आयरनमैन, अब पूरा किया फुल-डिस्टेंस

अभिनंदन पिछले कुछ वर्षों से ट्रायथलॉन, मैराथन और अल्ट्रा-एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं। इससे पहले वे कई 70.3 आयरनमैन रेस और दूसरे एंड्योरेंस इवेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं। मैरीलैंड में उन्होंने पहली बार फुल-डिस्टेंस आयरनमैन की चुनौती पूरी की। इस उपलब्धि के बाद अभिनंदन के परिवार, मित्रों और इंदौर के खेल समुदाय ने उन्हें बधाई दी है।

Continue reading on the app

रिपोर्ट फेवर में बनाने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने ऑडिट ऑफिसर को साथी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगातार एक्शन हो रहे हैं फिर भी कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत्लेने की अपनी आदतें नहीं बदल रहे और रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं, इसी क्रम में आज जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर में  दो शासकीय सेवकों को रिश्वत लेते दबोचा है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यलय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर निवासी अशोक कुमार पटेल ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वे सेवा सहकारी समिति बरहटा में काम करते हैं उन्होंने उनके यहाँ ऑडिट करने वाली टीम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

आवेदन में अशोक कुमार पटेल ने बताया कि सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट  कार्यालय उपआयुक्त सहकारिता में पदस्थ ऑडिटऑफिसर राजेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है, उन्होंने समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की है।

रिश्वत लेते ऑडिट ऑफिसर और एक अन्य गिरफ्तार 

शिकायत के बाद इसका सत्यापन किया गया जिसमें ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह 8000 रुपये  रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए। रिश्वत मांगे जाने का सबूत मिलने के बाद ट्रैप प्लान किया गया और आज जबलपुर से एक टीम को नरसिंहपुर पहुंची और    ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में 8000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने की ये अपील 

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग, 3rd फ्लोर, जबलपुर पर एवं फोन नम्बर  0761-2408599, 0761-2408588 पर और मोबाइल नंबर 7999514544 संपर्क कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War: सऊदी-हूती में होगा युद्ध? बढ़ा तनाव, क्या छिड़ेगी भयंकर जंग! Yemen Crisis | Red #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:16+00:00

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers