Responsive Scrollable Menu

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वैश्विक कार्यबल आवाजाही नीति-2026 की घोषणा की। इस नीति में अलग-अलग देशों की जरूरत के अनुसार ‘स्किल पासपोर्ट’ तैयार करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को वैश्विक रोजगार की जरूरत के अनुरूप बनाने और विदेश में रोजगार के लिए सुरक्षित एवं नैतिक भर्ती व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया है। फडणवीस ने यहां सह्याद्री अतिथि गृह में श्रमबल की आवाजाही पर आयोजित एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अलग-अलग देशों में कुशल कामगारों की जरूरत का आकलन करें और महाराष्ट्र के युवाओं के लिए देश-विशेष के अनुरूप ‘स्किल पासपोर्ट’ तैयार करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को वैश्विक रोजगार की जरूरतों के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों में बदलाव करने और विदेश में रोजगार के लिए सुरक्षित भर्ती व्यवस्था विकसित करने का भी निर्देश दिया। ‘सर्कुलर मोबिलिटी ऑफ टैलेंट’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का संयुक्त आयोजन महाराष्ट्र इंस्टिट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्र), प्रोटोकॉल विभाग, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग तथा महाराष्ट्र एजेंसी फॉर होलिस्टिक इंटरनेशनल मोबिलिटी एंड एडवांसमेंट (महिमा) ने किया था। फडणवीस ने कहा, ‘‘दुनियाभर में बदलती जनसांख्यिकी और बढ़ती उम्र की आबादी के कारण कुशल कामगारों की मांग बढ़ रही है।

भारत के युवा कार्यबल में इस वैश्विक मांग को पूरा करने की क्षमता है। कुशल कामगारों को अंतरराष्ट्रीय जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने करीब 28 देशों के साथ श्रम आवाजाही समझौते किए हैं। इन देशों में इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, निर्माण और विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में कुशल कामगारों की मांग है।

Continue reading on the app

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

चेन्नई में अमेरिका की मशहूर कॉफी कंपनी स्टारबक्स तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोलने की योजना बना रही है। शुरुआत में इस केंद्र के जरिए करीब 800 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे चेन्नई के वैश्विक कंपनियों के टेक्निकल और कारोबारी केंद्र के रूप में बढ़ते महत्व को भी बल मिल सकता है।

अमेरिका की कॉफी कंपनी स्टारबक्स भारत में अपने कारोबार को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोलने की योजना बना रही है। सरकारी सूत्र के अनुसार, इस केंद्र के पहले चरण में करीब 800 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। हालांकि, स्टारबक्स की ओर से इस योजना को लेकर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार स्टारबक्स भारत में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ संयुक्त कारोबार के जरिए करीब 500 कॉफी दुकानों का संचालन करती है। भारत में कंपनी की मौजूदगी लगातार बढ़ी है और अब चेन्नई में वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों के लिए नया केंद्र शुरू करने की योजना सामने आई है। कंपनी ने इस बारे में पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि चेन्नई में वैश्विक कंपनियों की मौजूदगी पहले से काफी मजबूत है। शहर में सिटी, बार्कलेज और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के टेक्निकल और कारोबारी केंद्र मौजूद हैं। ऐसे में स्टारबक्स का नया केंद्र शहर की इस पहचान को और मजबूत कर सकता है।

स्टारबक्स की यह योजना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका की दवा कंपनी वालग्रीन्स ने भी तमिलनाडु सरकार के साथ चेन्नई में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए समझौता किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि चेन्नई अब केवल सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कामों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़ी वैश्विक कंपनियों की अलग-अलग कारोबारी जरूरतों के लिए भी महत्वपूर्ण जगह बनता जा रहा है।

बता दें कि वैश्विक क्षमता केंद्रों की भूमिका पिछले कुछ वर्षों में काफी बदली है। पहले ऐसे केंद्रों का इस्तेमाल मुख्य रूप से कम लागत वाले दफ्तर संबंधी काम और सामान्य सहायता के लिए किया जाता था। अब बड़ी कंपनियां इन्हें अपने मुख्यालय से जुड़े ज्यादा महत्वपूर्ण कामों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

इन केंद्रों में वित्त से जुड़े काम, सॉफ्टवेयर विकास, आंकड़ों से जुड़े काम और नए उत्पादों या तकनीक पर शोध जैसे काम भी किए जाते हैं। इसके चलते इन केंद्रों में पहले की तुलना में अधिक कुशल कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

स्टारबक्स के चेन्नई केंद्र से जुड़े काम की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि शुरुआती चरण में करीब 800 रोजगार की बात सामने आई है। आने वाले समय में केंद्र का विस्तार होने पर कर्मचारियों की संख्या और काम का दायरा बढ़ सकता है।

तमिलनाडु लंबे समय से वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करता रहा है। ऐसे में स्टारबक्स और वालग्रीन्स जैसी अमेरिकी कंपनियों की नई योजनाएं राज्य में वैश्विक कारोबार से जुड़े नए रोजगार और टेक्निकल काम के अवसर बढ़ाने वाली हैं।

Continue reading on the app

  Sports

दीपिका का 'नौ का वार', थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

Deepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए पूल-बी में थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी. स्टार ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से रिकॉर्ड 9 गोल दागे. नवनीत कौर ने 4, ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक जमाई और कप्तान सलीमा टेटे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए. उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद भारत तालिका में शीर्ष पर है. अब शुक्रवार को भारत का सामना जापान से होगा. Wed, 23 Sep 2026 13:42:20 +0530

  Videos
See all

Delhi: Lady Shri Ram College ने शुरू कीं ऑनलाइन कक्षाएं। #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:05:16+00:00

SIR Controversy Breaking News LIVE: EC ने जारी किया बयान | BJP | AAP | Congress | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers