Responsive Scrollable Menu

महिपालपुर में जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त, NHAI और DIAL से मांगा ठोस समाधान

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में बार-बार होने वाले जलभराव और ट्रैफिक जाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने संबंधित एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि समस्या को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं और कागजी कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन जमीन पर यह साफ नहीं है कि कौन सा काम किस एजेंसी को करना है और उसे कब तक पूरा किया जाएगा. जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ महिपालपुर में जलभराव से जुड़ी नागरिक अधिकार समूह सोशल जूरिस्ट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. यह इलाका एयरपोर्ट के पास होने के साथ-साथ गुरुग्राम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग से भी जुड़ा है, इसलिए यहां जलभराव होने पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड यानी DIAL की भूमिका पर सवाल उठाए. अदालत ने कहा कि बैठकों के बावजूद किसी एजेंसी की स्पष्ट जिम्मेदारी तय नहीं हुई है. कोर्ट ने यह भी कहा कि महिपालपुर में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए.

नाले की व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा

मामले में पहले दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. इसमें बताया गया कि एयरोसिटी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बाद मौजूदा जल निकासी व्यवस्था की क्षमता प्रभावित हुई है और नजफगढ़ नाले की ओर पानी की निकासी भी प्रभावित हुई. इसके बाद स्थायी समाधान के तौर पर नाले की व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा हुई. NHAI को DIAL और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी अध्ययन करने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था. वहीं DIAL की ओर से NH-48 पर शंकर विहार से रेडिसन सर्कल तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का प्रस्ताव सामने आया है. तत्काल राहत के लिए पंप लगाने और जल निकासी के रास्तों की सफाई जैसे कदमों पर भी जोर दिया गया.

बैठकें और कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं

हालिया सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि अब केवल बैठकें और कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं हैं. दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित एजेंसियों के साथ आगे बैठकें करें और यह स्पष्ट करें कि जलभराव रोकने के लिए कौन-कौन से तात्कालिक और स्थायी कदम उठाए जाएंगे. साथ ही प्रत्येक काम के लिए जिम्मेदार एजेंसी की पहचान भी की जाए. कोर्ट ने संबंधित एजेंसियों से काम की समयसीमा बताने वाली स्थिति रिपोर्ट भी मांगी है. अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी. उस दौरान संबंधित एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. NHAI और DIAL को भी जलभराव और ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए उचित प्रस्ताव रखने को कहा गया है.

महिपालपुर में जलभराव का मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह क्षेत्र दिल्ली एयरपोर्ट और गुरुग्राम से जुड़ा महत्वपूर्ण रास्ता है. ऐसे में बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आम लोगों के साथ-साथ रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हाईकोर्ट की ताजा सुनवाई का मुख्य जोर अब जिम्मेदारी तय करने, काम की समयसीमा तय करने और जमीन पर समाधान लागू करने पर है.

Continue reading on the app

AAJTAK 2 LIVE | IRAN AMERICA WAR | MIDDLE EAST में बढ़ा तनाव, TRUMP की चेतावनी! AT2

#iranamericawar #iranwar #middleeastcrisis #hormuz #trump #at2live स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आया संकट सिर्फ तेल की कीमतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की कमजोर कड़ियों को भी सामने ला दिया. The crisis in the Strait of Hormuz was not limited merely to oil prices; it also exposed the weak links in the global energy supply. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

Typhoon Dujuan hits Japan and other top news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T20:30:30+00:00

Weather News Today | 48 घंटे में तूफानी बारिश शुरू? | Weather Today | Monsoon | Red Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T20:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers