Responsive Scrollable Menu

दमोह: ग्राहक ने की शिकायत तो खुली डोमिनोज पिज्जा सेंटर की पोल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, मिली कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को एक शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में संचालित डोमिनोज पिज्जा सेंटर निरीक्षण करने पहुंची, जहां अंदर किचन में कई खामियां पाई गई। इसके बाद टीम ने मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई और साथ ही नोटिस जारी किया। विभाग की टीम ने सॉस, चीज और क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाया कि सेंटर में वेज और नॉनवेज फूड एक ही किचन में तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा दोनों तरह के खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखे जाने की जानकारी भी सामने आई। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान सामने आई खामियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने डोमिनोज पिज्जा सेंटर का एक सप्ताह के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सेंटर प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी मामले की जानकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने बताया कि सोमवार को एक शिकायत के आधार पर डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर कार्रवाई की गई। 12 सितंबर को शिकायत आई थी कि डोमिनोट पिज्जा सेंटर ने ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलेवर किया था, इसके साथ ही उसमें से अजीब सी दुर्गंध भी आ रही थी। जिसके बाद ग्राहक ने खाद्य विभाग में इस मामले की एक लिखित शिकायत दी। शिकायत को गंभीरत से लेते हुए खाद्य विभाग ने ​डोमिनोज सेंटर का निरीक्षण किया।

​अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वेज और नॉनेवज फूड एक ही किचिन में बनाया जा रहा था। साथ ही वेज नॉनवेज फूड के लिए एक ही फ्रीजर और ओवन का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों की पैंकिग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी। जो नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल के लिए डोमिनोज पिज्जा सेंटर का एक सप्ताह के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जा रहे थे F-35 के पार्ट हॉन्गकान्ग कैसे पहुंचे? चीन के हाथ लगने का डर!

पेंटागन ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि इस शिपमेंट में से F-35 के कुछ अति-संवेदनशील पुर्जे गायब हैं। अब डर है कि कहीं ये पार्ट चीन की सेना के हाथ न लग जाएं!

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग खेल में दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या बोले हिमांशु?

एक शूटर 2026 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर विचार करता है, जो उसका पहला व्यक्तिगत वरिष्ठ पदक है. वह शीर्ष चीनी विरोधियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा, अपने और परिवार के लिए उपलब्धि के महत्व और मेजबानी के सकारात्मक अनुभव पर चर्चा करता है। वह भविष्य में स्वर्ण की इच्छा व्यक्त करता है, इस सफलता से मिले आत्मविश्वास को उजागर करता है. Tue, 22 Sep 2026 18:47:53 +0530

  Videos
See all

UP Crime: पंखिया गैंग के सरगना समेत 6 गिरफ्तार, पाप के बाद करते थे 'पुण्य'! | UP Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:15:06+00:00

Disha Salian Case News Live: Aditya Thackeray होंगे गिरफ्तार? | Sushant Singh Rajput Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:08:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers