ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जा रहे थे F-35 के पार्ट हॉन्गकान्ग कैसे पहुंचे? चीन के हाथ लगने का डर!
पेंटागन ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि इस शिपमेंट में से F-35 के कुछ अति-संवेदनशील पुर्जे गायब हैं। अब डर है कि कहीं ये पार्ट चीन की सेना के हाथ न लग जाएं!
राज ठाकरे पर रील बनाना पड़ा भारी, मनसे कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से कराई उठक-बैठक
महाराष्ट्र में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने अपमानित किया और शर्मिंदा किया. वजह थी एक रील, जिसमें कथित तौर पर पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का मजाक उड़ाया गया था. MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे को पकड़ लिया और उन्हें राज ठाकरे की तस्वीर के सामने झुककर माफी मांगने पर मजबूर किया. इतना ही नहीं, MNS नेताओं ने उनके चेहरे पर काली स्याही पोती, सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करवाई और फिर उनसे माफी मांगने वाला वीडियो भी बनवाया.
पुणे के हडपसर का मामला
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रीलस्टार महेश मोटे ने कुछ दिन पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ एक वीडियो में कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया. केरज से पुणे लौटने पर मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को कात्रज के एक पार्क से पकड़ा. वे उसे पार्टी कार्यालय ले गए. कार्यकर्ताओं ने उसके चेहरे पर काली स्याही (कालिख) पोती, सिर पर चप्पल रखवाकर उठक-बैठक लगवाई और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने साष्टांग दंडवत करवाकर माफी मंगवाई.
शुभम जगदाले ने मंगवाई माफी
वायरल वीडियो महाराष्ट्र के पुणे शहर के हडपसर और कात्रज क्षेत्र का है. पुणे के हडपसर विधानसभा क्षेत्र में मनसे नेता शुभम जगदाले का संपर्क कार्यालय में माफी मंगवाई गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद इन्फ्लुएंसर ने एक अन्य वीडियो जारी कर रोते हुए माफी मांगी है. इससे पहले एक सिक्योरिटी गार्ड को राज ठाकरे के ऊपर टिप्पणी करने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाई. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को माफी मांगनी पड़ी थी.
ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के मामले में बड़ा अपडेट, मजिस्ट्रेट के आदेश को कोर्ट ने किया रद्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










