Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत रखने से पहले जान लें ये नियम, जानें कौन रख सकता है और कौन नहीं
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ 19 सितंबर से शुरू हो चुका है. ये व्रत 3 अक्टूबर तक रखें जाएंगे. क्या आप जानते हैं हर कोई इस व्रत को नहीं रख सकता है. चलिए जानते हैं किन लोगों को यह उपवास करना चाहिए और किन्हें इससे बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और बरकत आती है. इन व्रतों को रखने से देवी मां प्रसन्न होती है. महालक्ष्मी व्रत परंपरागत रूप से 16 दिनों के व्रत हैं. ये भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होते हैं और आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक चलते हैं. आइए जानते हैं इस व्रत को कौन-कौन कर सकता है और व्रत से जुड़े जरूरी नियम.
महालक्ष्मी व्रत कौन-कौन कर सकता है?
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत स्त्री और पुरुष, दोनों ही कर सकते हैं. परिवार का हर सदस्य इन व्रतों का पालन कर सकता है. जो व्यक्ति माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहता है, उन्हें इस व्रत को करने का संकल्प लेना चाहिए तथा श्रद्धा के साथ उपवास व पूजन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा
महालक्ष्मी व्रत कौन-कौन रख सकता है?
1.गृहणी और परिवारजन
महालक्ष्मी व्रत घर की महिलाएं या परिवार का कोई भी सदस्य, जो अपने घर में सुख-शांति, वैभव और समृद्धि की आशा रखता है. वह इन व्रतों को रख सकता है.
2.आर्थिक तंगी से परेशान भक्त
धार्मिक मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर कोऊ कर्ज का बोझ है या फिर व्यापार में घाटा हो रहा हो और घर में धन नहीं टिक पा रहा हो, तो उन्हें भी महालक्ष्मी व्रत करना चाहिए. इससे उन्हें विशेष फलों की प्राप्ति होती है.
3.श्रद्धालु भक्त
माता लक्ष्मी के वो भक्त, जो 16 दिनों तक उनकी श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा-अर्चना कर सकते हैं, उन्हें भी भाद्रपद मास के ये महालक्ष्मी व्रत रखने चाहिए.
महालक्ष्मी व्रत कब-कब और किसे नहीं रखना चाहिए?
1.सूतक काल और अशौच काल में
यदि घर में किसी की मृत्यु या सूतक हो या किसी का जन्म का अशौच चल रहा हो तो महालक्ष्मी व्रत नहीं करना चाहिए. इस अवधि में इन व्रतों तथा कलश स्थापना शुरू करने से पहले अपनी पारिवारिक परंपरा और धार्मिक जानकारों की सलाह लेनी जरूरी है.
2.सेहत संबंधी समस्याओं में
महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक चलने वाला लंबा व्रत होता है. अक्सर लोग इतनी लंबी अवधि तक अन्न का त्याग नहीं कर सकते हैं. ऐसे में जिनकी सेहत थोड़ी हल्की है या वे किसी प्रकार की दवाएं नियमित रूप से ले रहे हैं, तो उन्हें भी इन व्रतों का पालन नहीं करना चाहिए. ये उपवास आपके स्वास्थ्य को ज्यादा गंभीर बना सकते हैं.
3.व्रत नहीं कर सकते तो क्या करें?
यदि कोई व्यक्ति लगातार 16 दिनों तक इन कठिन व्रतों का पालन नहीं कर सकता है तो वह इस अवधि में अपनी श्रद्धा के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा कर सकता है. उनके मंत्रों का जाप कर सकता है. इसके अलावा, अंतिम दिन का या फिर 3 दिन का व्रत भी रख सकते हैं.
महालक्ष्मी व्रत के नियम
1.कलाई पर डोरा- इस व्रत के पहले दिन आपको 16 गांवों वाला पवित्र डोरा बनाया जाता है. इस डोरे को पुरुष दाहिनी कलाई पर और महिलाएं अपनी बाईं कलाई पर बांधती हैं.
2.सात्विकता- 16 दिनों के महालक्ष्मी व्रत के दौरान आपको सात्विक्ता और शुद्धता का ख्याल रखना होता है. इसमें भोजन या फलाहार शुद्ध होना चाहिए.
3.अन्न का त्याग- इन दिनों में आपको अन्न का सेवन नहीं करना होता है.
4.पूजन- इन 16 दिनों में आपको सुबह और शाम, दोनों समय विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
भारत-जापान ऐतिहासिक T20I मैच पर मंडराया 'दुजुआन' तूफान का खतरा, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द
India vs Japan Cricket Match: भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20 मुकाबले पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है. 22 सितंबर 2026 को खेले जाने वाले इस मैच से ठीक पहले चक्रवाती तूफान 'दुजुआन' (Typhoon Dujuan) के कारण जापान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस तूफान ने न सिर्फ एशियन गेम्स की कुछ प्रतियोगिताओं को प्रभावित किया है, बल्कि भारत-जापान के इस यादगार क्रिकेट मैच के आयोजन पर भी अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं.
तूफान 'दुजुआन' का असर और रद्द हुआ प्रैक्टिस सेशन
जापान के प्रशांत तटीय इलाकों और कांतो क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे खतरनाक चक्रवाती तूफान 'दुजुआन' की वजह से सोमवार को सानो शहर में भारी बारिश हुई. इस खराब मौसम के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को मैच से पहले मैदान पर उतरकर वहां की पिच और माहौल को समझने का आखिरी मौका भी नहीं मिल सका. खुद कप्तान अय्यर ने माना कि भारतीय खिलाड़ियों को यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.
गीली आउटफील्ड और टॉस में देरी की आशंका
यह मुकाबला तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मैदान की आउटफील्ड पूरी तरह गीली हो चुकी है और उसमें पानी भर गया है. खराब मौसम की वजह से इसी मैदान पर होने वाला जापान और हांगकांग का पिछला मैच भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था. ऐसे में हालात को देखते हुए मंगलवार सुबह होने वाले इस मुकाबले में टॉस के समय (सुबह 9:00 बजे) देरी होना लगभग तय है.
???????? Picture-perfect frames with the Captains ????
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
The stage is set for a historic clash between #TeamIndia and Japan ????#TeamIndiaInJapan | @CricketJapan pic.twitter.com/5mGTm42RZj
मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को तूफान का मुख्य असर इस इलाके से थोड़ा आगे निकल सकता है, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए राहत की हल्की उम्मीद जगी है. हालांकि, मैच के दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 प्रतिशत बारिश होने की आशंका बनी हुई है. अगर मैदान समय पर नहीं सूखता है या फिर से बारिश शुरू हो जाती है, तो मैच के ओवर कम किए जा सकते हैं. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व-डे नहीं रखा गया है, इसलिए नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम तय न्यूनतम ओवर खेलना जरूरी होगा, जिसके लिए DLS (डकवर्थ-लुईस) नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस मैच को लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ मैच ऐतिहासिक मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा, "जापान बहुत खूबसूरत है. जैसे ही हम यहां उतरे, तभी से हमने देखा कि यहां के लोग काफी मिलनसार और मददगार स्वभाव के हैं। यहां मेहमाननवाजी और देखरेख काफी अच्छी है. अभी यहां के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन एक देश के तौर पर जापान और उसके टोक्यो शहर के बारे में मैंने जो कुछ भी सुना है, वह बहुत अच्छा है. हम भी इसे एक्सप्लोर करना चाहेंगे. यह मुकाबला हमारे लिए काफी रोमांचक और एक्साइटिंग होने वाला है. यह पहली बार है जब हम उनके साथ खेलने वाले हैं. हम यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं.
????️ ????????'???? ???????????????????? ???????? ???????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????? ???????????????????????????????? ???????????????????? ???????????? ????????
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
???? #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 is looking forward to the historic one-off T20I ????????????????????@CricketJapan pic.twitter.com/PZUo9kiCQ9
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










