Responsive Scrollable Menu

कनाडा में विमान हादसे में 2 भारतीय छात्रों की मौत:फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा; 8 घंटे बाद मिला विमान का मलबा

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को हादसे की जानकारी दी। दूतावास ने हादसे की जगह और विमान की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कनाडा के न्यूज आउटलेट CBC ने शनिवार को सस्केचेवान प्रांत में एक विमान हादसे की रिपोर्ट की थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान समय पर लैंड नहीं हुआ तो सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद करीब 8 घंटे बाद विमान का मलबा मिला, जहां दोनों छात्र मृत मिले। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह परिवारों को हर संभव मदद देगा। इसमें दोनों के शवों को भारत लाने में मदद करना भी शामिल है। दोनों के पास पायलट लाइसेंस था हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भारतीय छात्रों की पहचान मनोज शिवकुमार और श्रीसरण थिरुगनानासंबंथन के रूप में हुई है। CBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्व्स एयर फ्लाइट स्कूल का Cessna 172 विमान शुक्रवार सुबह सस्केचेवान प्रांत के किसबे के पास क्रैश हो गया। दोनों के पास पायलट लाइसेंस था और कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए जरूरी उड़ान घंटे पूरे कर रहे थे। उन्होंने विमान को रेजिना से स्टाइनबाक, मैनीटोबा जाने के लिए किराए पर लिया था। हार्व्स एयर के चेयरमैन एडम पेनर के मुताबिक, दोनों रात में लंबी दूरी की उड़ान भर रहे थे। विमान को सुबह करीब 10:30 बजे सेंट्रल डेलाइट टाइम (CDT) तक तय जगह पहुंचना था। जब विमान वहां नहीं पहुंचा तो कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को इसकी जानकारी दी गई। विमान के समय पर नहीं पहुंचने पर रेस्क्यू शुरू हुआ विमान के तय समय पर नहीं पहुंचने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। फ्लाइट स्कूल ने सर्च और रेस्क्यू टीमों को इसकी जानकारी दी। करीब शाम 6 बजे CDT टीमों ने विमान का मलबा ढूंढ लिया। विमान में सवार दोनों लोग मौके पर मृत मिले। ज्वाइंट रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (JRCC) की पब्लिक अफेयर्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट जो हॉलैंडर ने बताया कि JRCC ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि विमान के क्रैश साइट का पता लगाने के बाद पैराशूट के जरिए सर्च और रेस्क्यू टीम के सदस्यों को वहां उतारा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मामले की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को सौंप दी गई। हार्व्स एयर फ्लाइट स्कूल से जुड़ा यह तीसरा हादसा CBC के मुताबिक, जनवरी 2025 के बाद से यह Harv's Air फ्लाइट स्कूल से जुड़ा तीसरा हादसा है। जनवरी 2025 में इसी स्कूल के एक इंस्ट्रक्टर को छोटे विमान के प्रोपेलर की चपेट में आने से गंभीर चोट लगी थी। उस समय एक छात्र विमान का इंजन शुरू करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद जुलाई 2025 में ट्रेनिंग के दौरान 2 छात्र पायलटों की मौत हो गई थी। उनका सिंगल इंजन विमान हवा में एक दूसरे विमान से टकरा गया था। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

कभी खुद कूलर असेंबल और रिपेयर किए, आज 300 करोड़ का कारोबार, जानिए पूरी कहानी

बड़ा कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती. नोएडा के राजीव गुप्ता ने छोटी बचत और इलेक्ट्रॉनिक्स के काम से शुरुआत की और करीब 25 साल में अपने कारोबार को बड़े स्तर तक पहुंचाया. उनकी कंपनी अब कूलर के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Randeep Hooda ने जीता National Award, 'Swatantrya Veer Savarkar' को सम्मान #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:11:10+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | सदन स्थगित, फिर भी सत्रावसान क्यों नहीं? #ytshorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers