Responsive Scrollable Menu

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें पाक सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध चरमपंथियों का ठिकाना बताया। पाकिस्तान ने दावा किया कि इन हमलों में 28 चरमपंथी मारे गए। काबुल के अधिकारियों ने कहा कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।

दोनों देशों की सीमा के पास हुए इन हमलों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। इससे सीमा पार और टकराव की आशंका पैदा हो गई है और चीन समेत क्षेत्र के देशों की ओर से पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता के प्रयासों पर भी असर पड़ सकता है। ये हमले पाकिस्तान की उस चेतावनी के बाद किए गए हैं जिसमें उसने सीमा के पास हाल में अपने सुरक्षा बलों पर हुए दो घातक हमलों के बाद अफगानिस्तान के भीतर चरमपंथियों को निशाना बनाने की बात कही थी।

पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले चरमपंथियों के हमलों में हाल के वर्षों में इजाफा हुआ है। हमलों में यह बढ़ोतरी कई महीनों से जारी सैन्य कार्रवाई के बाद है। फरवरी से सीमा पार संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

फरवरी में पाकिस्तान ने अफगान इलाके में हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने जवाबी हमले किए थे। इस्लामाबाद में अधिकारियों ने हिंसा की अधिकतर घटनाओं के लिए पाकिस्तानी तालिबान और उससे संबद्ध चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी तालिबान 2021 में सत्ता में लौटे अफगान तालिबान से अलग संगठन है, हालांकि दोनों एक दूसरे के सहयोगी हैं।

पाकिस्तान के दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि सोमवार को हुए हवाई हमलों में 28 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए। हालांकि, अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि हमलों में तीन आम नागरिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों के दावों की तुरंत स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इन हवाई हमलों की निंदा की और कहा कि इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारा मानना है कि बार बार इस तरह के अपराध को दोहराया जा रहा है और हम इस आक्रामकता एवं ज्यादती की निंदा करते हैं। पाकिस्तानी सैन्य हलकों ने एक बार फिर अपने देश की सुरक्षा विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसा अपराध किया है।’’ अफगानिस्तान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि हमले तड़के करीब तीन बजे कुनार प्रांत के नूरगल जिले और पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुए।

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए फितरत ने कहा कि हमले में नूरगल के पठान गांव में नूर अहमद नाम के एक ग्रामीण का घर तबाह हो गया जिसमें अहमद और उनके परिवार के दो सदस्य मारे गए और चार अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। फितरत ने कहा कि बरमल के रखाह और तोर कुंडी इलाकों में हुए हमलों में एक दुकान और एक खाली मकान तबाह हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ये हवाई हमले अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारियों समेत छह पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने के एक दिन बाद किए गए।

ये हमले शुक्रवार को पाकिस्तान के कोहाट शहर में हुए घातक हमले के बाद भी हुए हैं, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस परिसर के अंदर स्थित एक मस्जिद को निशाना बनाया था और आठ बंदूकधारियों ने कार्यालयों पर धावा बोलकर 20 घंटे तक गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी दी कि पाकिस्तान में हुए हमलों के जवाब में देश अफगानिस्तान के अंदर चरमपंथियों को निशाना बना सकता है।

मंत्रालय ने कोहाट हमले के लिए अफगानिस्तान में मौजूद चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया और अफगान तालिबान सरकार पर उन समूहों को पनाह देने और समर्थन करने का आरोप लगाया जो पाकिस्तान में हमले करते हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पास आतंकवादी खतरों को खत्म करने की इच्छाशक्ति और क्षमता दोनों हैं, चाहे वे कहीं भी हों।’’ मंत्रालय ने अफगानिस्तान से यह भी कहा कि वह उसके यहां मौजूद चरमपंथी ठिकानों और भर्ती व प्रशिक्षण नेटवर्क को खत्म करने के लिए ‘‘निरंतर ठोस और विश्वसनीय’’ कदम उठाए। सोमवार को हवाई हमले किए जाने तक कोहाट या हंगू हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी।

इन हमलों के पीछे शक पाकिस्तानी तालिबान, जिसे औपचारिक रूप से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कहा जाता है, पर जताया गया था। टीटीपी ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले तेज किए हैं। टीटीपी अफगानिस्तान के तालिबान से अलग संगठन है, हालांकि दोनों के बीच गठजोड़ है।

अफगान तालिबान 2021 में सत्ता में लौटा था। पाकिस्तान ने बार-बार काबुल की तालिबान सरकार पर टीटीपी नेताओं को पनाह देने और आतंकवादियों को सीमा पार हमले करने की अनुमति देने का आरोप लगाया है। अफगान सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है।

Continue reading on the app

Saudi Arabia की अपील के बाद भी Donald Trump ने बदला फैसला, Yemen में Houthi पर हमला टाला

यमन में हूती ठिकानों पर हमले की योजना को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब रद्द कर दिया जब टारगेट लिस्ट को मंज़ूरी मिल चुकी थी और युद्धक विमानों में हथियार लोड किए जा रहे थे। उन्होंने सहयोगी सऊदी अरब की ज़ोरदार अपील को ठुकरा दिया था। इससे पहले, रेड सी के पास ईरान के प्रॉक्सी ग्रुप के बढ़ते असर को रोकने के लिए अमेरिकी सैन्य दखल की सऊदी अरब की मांगों पर अमेरिकी नेता ने हिचकिचाहट दिखाई थी। तनाव तब चरम पर पहुँच गया जब सऊदी अरब के वास्तविक शासक और ईरान के साथ संघर्ष में अहम सहयोगी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप को फ़ोन करके आगे बढ़ती सेनाओं के ख़िलाफ़ तुरंत मदद की अपील की; NYT की रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठीक एक दिन पहले, ट्रंप ने अपने सलाहकारों को बताया था कि वह हूथी और रियाद के बीच चल रही लड़ाई में दखल देने के इच्छुक नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?


हालाँकि, गुरुवार को क्राउन प्रिंस (जिन्हें अक्सर MBS कहा जाता है) के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने अपना रुख़ बदल लिया और पेंटागन के अधिकारियों को ईरान के प्रॉक्सी ग्रुप के ख़िलाफ़ हवाई हमले की तैयारी करने का निर्देश दिया। रविवार तक, ट्रंप ने एक बार फिर अपना फ़ैसला बदल लिया और अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि हूथी पर कोई अमेरिकी हवाई हमला नहीं होगा, कम से कम अभी के लिए तो नहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने आख़िरी समय में अपनी रणनीति बदली, जब कमांडरों ने "टार्गेट लिस्ट को मंज़ूरी दे दी थी, सैनिक मिशन के लिए चुने गए अमेरिकी युद्धक विमानों में बम लोड कर रहे थे और हमलों का दौर शुरू ही होने वाला था। हालाँकि व्हाइट हाउस ने नीति में बदलाव के बारे में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि "सऊदी अरब के साथ अमेरिका का रक्षा समझौता है और हम हमेशा अपने सहयोगियों की रक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: इतनी मिसाइलें दाग दी की एयर डिफेंस ही उड़ गया, हूतियों ने तो हद बवाल काट रखा है


एक और सीनियर अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के करीबी लोगों में से ज़्यादातर लोग हौतियों के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की लड़ाई में शामिल होने को लेकर या तो बहुत ज़्यादा शक कर रहे हैं या फिर साफ़ तौर पर इसके ख़िलाफ़ हैं, खासकर इसलिए क्योंकि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही है। इसी बीच, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ को बताया कि हौतियों ने अमेरिका को निशाना न बनाने पर सहमति जताई है, भले ही वे क्षेत्रीय सहयोगी सऊदी अरब के ख़िलाफ़ अपना अभियान तेज़ कर रहे हों। नेटवर्क के रिपोर्टर ट्रे यिंगस्ट, जो ट्रंप के संपर्क में रहते हैं, ने राष्ट्रपति की बात का ज़िक्र करते हुए बताया कि वॉशिंगटन "लगातार हौतियों के संपर्क में है और वे अमेरिका से न लड़ने पर सहमत हो गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारत से जापान तक का सफर: कैसे एक भारतीय ने जापान क्रिकेट टीम में बनाई जगह?

भारतीय छात्र ने जापान की एक्सेंचर में नौकरी पाकर भी क्रिकेट का जुनून नहीं छोड़ा। टोक्यो फाल्कन क्लब से शुरुआत कर, मेहनत के दम पर 2025 में जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उनकी कहानी प्रेरणादायक है, जो सपनों को सच करने का संदेश देती है। Mon, 21 Sep 2026 17:16:43 +0530

  Videos
See all

Dangal with Sahil Joshi: Delhi में SIR, कई दिग्गजों को नोटिस | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:02:36+00:00

Pakistan Petrol Price Hike:पाकिस्तान में पेट्रोल 1000 रुपए लीटर? बड़ी चेतावनी! |Shehbaz Sharif |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers