WorkIndia Report: फ्रंटलाइन नौकरियों में महिला आवेदक बढ़कर 43.5% हुईं
‘फ्रंटलाइन’ नौकरियों के लिए आने वाले आवेदन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 43.5 प्रतिशत हो गई है, लेकिन केवल 13 प्रतिशत नौकरी विज्ञापनों में ही स्पष्ट रूप से महिलाओं को लक्षित किया गया है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। फ्रंटलाइन नौकरियों का मतलब ऐसे रोजगार से है जिनमें कर्मचारी सीधे लोगों, ग्राहकों या रोजमर्रा के कारोबारी कामकाज से जुड़े होते हैं।
ऑनलाइन भर्ती मंच वर्कइंडिया की तरफ से जारी ‘रोजगार रिपोर्ट’ के मुताबिक, मंच पर महिला आवेदकों की हिस्सेदारी एक साल पहले के 40.4 प्रतिशत से बढ़कर 43.5 प्रतिशत हो गई है। यह रिपोर्ट अप्रैल से जून, 2026 के दौरान 772 शहरों और 50 से अधिक फ्रंटलाइन नौकरी श्रेणियों में 6.5 लाख से अधिक नौकरी के विज्ञापनों और 98 लाख से अधिक नौकरी के आवेदनों के विश्लेषण पर आधारित है। वर्कइंडिया के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीलेश डूंगरवाल ने कहा, ‘‘अधिक महिलाओं का रोजगार की तलाश करना उत्साहजनक है, लेकिन नियोक्ताओं की मांग को अभी और आगे बढ़ने की जरूरत है।’’ डूंगरवाल ने कहा कि पहुंच, काम में लचीलापन, सुरक्षा और कार्यस्थल की व्यवस्था से जुड़ी बाधाओं को दूर करने से कंपनियों को महिलाओं, पहली बार काम तलाश रहे लोगों और गैर-महानगरीय उम्मीदवारों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
रिपोर्ट कहती है कि महिलाओं के आवेदनों में वृद्धि नौकरी की कई श्रेणियों में हुई है। बिक्री क्षेत्र में सबसे अधिक 56 लाख से अधिक आवेदन मिले। इसके बाद कार्यालय आधारित भूमिकाओं तथा यात्रा एवं आतिथ्य क्षेत्र का स्थान रहा।
ब्यूटीशियन पदों के लिए आवेदनों में महिलाओं की हिस्सेदारी 86.6 प्रतिशत और शिक्षण पदों के लिए 80.7 प्रतिशत रही। वहीं, महिलाएं बिक्री, कार्यालय, विपणन और ग्राहक सेवा से जुड़ी अन्य फ्रंटलाइन नौकरियों में भी बढ़ती रुचि दिखा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जून-जुलाई के दौरान नौकरी आवेदनों में सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नौकरी विज्ञापनों में 40-48 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मानव संसाधन, लेखा, बिक्री और कार्यालय आधारित भूमिकाओं में प्रतिस्पर्धा अधिक है, जबकि डिलिवरी, ड्राइविंग और विनिर्माण क्षेत्र में आवेदन तुलनात्मक रूप से कम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 92 प्रतिशत फ्रंटलाइन नौकरी विज्ञापनों में अंग्रेजी की जरूरत नहीं थी या केवल बुनियादी स्तर की बातचीत वाली अंग्रेजी जानने की अपेक्षा थी। यह रोजगार के अवसरों को व्यापक आबादी तक पहुंचाने में हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की अहमियत को दर्शाता है।
'अभी कुछ कहना जल्दबाजी...' जापान के खिलाफ टी20 मैच से पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को सताया इस बात का डर, खुद बताया
India vs Japan T20I : भारत बनाम जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के होने का इंतजार दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. टीम इंडिया को फिर से खेलते हुए देखने का मौका कल यानी 22 सितंबर (मंगलवार) को भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है. वहीं जापान के फैंस के लिए भी भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ अपने पुरुष खिलाड़ियों को खेलते देखने का सुनहरा मौका होगा. इन दोनों टीमों के बीच पहले आधिकारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक दूसरे के खिलाफ धमाल मचाने का मौका होगा.
इस मैच से ठीक एक दिन पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और जापान के कप्तान केंडल फ्लेमिंग ने एक दूसरे के साथ मुलाकात की और मैच से पहले ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान भी दिया है. उनका एक वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक्स अकाउंट से भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
I'm genuinely curious to see what we do after winning the toss tomorrow. What if we choose to bowl first against Japan as well ???? pic.twitter.com/uInw0ACu1r
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) September 21, 2026
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'ये (जापान) बहुत खुबसूरत है. जैसे ही हम यहां पर उतरे तभी से हमने देखा कि, यहां पर लोग काफी कॉर्डियल और दरियादिल और हेल्फफुल नेचर के थे. यहां की खातिरदार और देखरेख काफी अच्छी थी. यहां के बारे में बता करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन जो मैंने सुना है, जापान के बारें एक देश के तौर पर टोक्यों शहर के बारे में वो बहुत अच्चा है. हम भी इसे एक्सप्रलोर करना चाहेंगे. ये मुकाबला हमारे लिए काफी ज्यादा थ्रिलिंग और एक्साइटिंग होने वाला है. ये पहली बार है, जब उनके साथ खेलने वाले हैं और हम विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा जानते नहीं है लेकिन हम एक बहेतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं'.
????️ ????????'???? ???????????????????? ???????? ???????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????? ???????????????????????????????? ???????????????????? ???????????? ????????
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
???? #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 is looking forward to the historic one-off T20I ????????????????????@CricketJapan pic.twitter.com/PZUo9kiCQ9
भारत के खिलाफ मैच के लिए जापान का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.
Touchdown Tokyo ????
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
All smiles as #TeamIndia has arrived for their historic one-off T20I against Japan and the #AsianGames 2026 campaign ???? pic.twitter.com/GfoJBVVknY
इस मुकाबले में भारत को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. ये तीनों खिलाड़ी इन दिनों कमाल के फॉर्म में हैं, इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खूब रन बनाए हैं. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 1 शतक लगाया तो वहीं संजू के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. वहीं ईशान किशन भी खूब रन बना रहे हैं.
A new innings of friendship! ????????✨????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 21, 2026
75 years of friendship celebrated right on the 22-yard pitch!
Watch #JPNvIND T20I #SuzukiCup ???? TUE, 22nd SEP, 9:30 AM on Star Sports 1 and Star Sports 1 Hindi! pic.twitter.com/T4GMHUbRr2
गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गति और लहराती हुई गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को धूल चटाना चाहेंगे. वहीं स्पिन का जाल रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर बिछाना चाहेंगे. भारत की ओर से यश ठाकुर और पर भी नजरें होगीं जो टीम में हर्षित राणा की जगह शामिल किए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








