Responsive Scrollable Menu

पहली गिरफ्तारी गैरकानूनी हुई तो दोबारा मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी:पुलिस सीधे अरेस्ट नहीं करेगी, पहले वजह बतानी होगी; SC ने नियम तय किए

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अगर गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए जाने पर किसी की गिरफ्तारी गैरकानूनी घोषित होती है, तो उसे दोबारा गिरफ्तार करने से पहले पुलिस को मजिस्ट्रेट से मंजूरी लेनी होगी। कोर्ट ने कहा कि दोबारा गिरफ्तारी से पहले आरोपी को लिखित में गिरफ्तारी की वजह बतानी होगी। पहली गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी के वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी भी जरूरी होगी। दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट को देनी होगी वजह पुलिस को मजिस्ट्रेट के सामने अर्जी देकर बताना होगा कि पहली गिरफ्तारी के समय आरोपी को कारण क्यों नहीं बताए गए थे। अर्जी पर संबंधित पुलिस अधिकारी के तत्काल वरिष्ठ अधिकारी की सहमति भी जरूरी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली गिरफ्तारी में गलती करने वाला अधिकारी दोबारा गिरफ्तारी का फैसला नहीं ले सकता। मामले की जांच भी किसी दूसरे अधिकारी को सौंपनी होगी। पहली गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी पर विभागीय जांच कोर्ट ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। गलती साबित होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और सर्विस बुक में भी इसका रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के बाद ही दोबारा गिरफ्तारी मजिस्ट्रेट तभी अनुमति देगा, जब उसे लगे कि पहली बार गिरफ्तारी के समय किसी वास्तविक वजह से आरोपी को कारण नहीं बताए जा सके थे। साथ ही बाद में कारण लिखित रूप में बताए गए हों और दोबारा गिरफ्तारी जरूरी हो। अनुच्छेद 22(1) हर गिरफ्तारी पर लागू कोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 22(1) सभी गिरफ्तारियों पर लागू होता है। विशेष कानूनों के तहत हुई गिरफ्तारी में भी इसका पालन जरूरी है। आरोपी को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए जाने से उसे नुकसान हुआ। यह उसका मौलिक अधिकार है। गैरकानूनी गिरफ्तारी के बाद रिहाई जमानत नहीं कोर्ट ने साफ किया कि अनुच्छेद 22(1) के उल्लंघन के कारण गिरफ्तारी रद्द होने पर व्यक्ति की रिहाई को जमानत नहीं माना जाएगा। यह फैसला 2025 के मिहिर राजेश शाह बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में दिए गए सिद्धांतों को आगे बढ़ाता है।

Continue reading on the app

वैज्ञानिकों ने सुलझाया 7 करोड़ साल का रहस्य, कैसे धरती से खत्म हुए डायनासोर, एसिड रेन नहीं उतरा था एलियन खलनायक

Real Reason of Dinosaur End on Earth: हमने सुना है कि धरती पर पहले डायनासोर की तमाम प्रजातियां रहा करती थीं. कहते हैं कि एक एस्टेरॉयड आया और उसने सब कुछ खत्म कर दिया. वैज्ञानिक तब से इस एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे कि ये कहां से आया. अब इस रहस्य से जुड़ी हुई तमाम ऐसी चीजें पता चलीं हैं, जो चौंकाने वाली हैं.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं

Shafali Verma most t20i runs in calendar year: भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. एशियाई खेल 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Tue, 22 Sep 2026 11:32:05 +0530

  Videos
See all

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को Appointment Letter देंगे CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:12:14+00:00

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers