Responsive Scrollable Menu

Tata Sierra का ‘काला जादू’! ₹13.99 लाख में आया Dark Edition, लुक से फीचर्स तक सब खास

Tata Sierra Dark Edition लॉन्च हो गया है और इसका लुक बाकी वेरिएंट्स से काफी अलग है. ₹13.99 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस स्पेशल एडिशन में फ्रिसियन ब्लैक एक्सटीरियर, वायलेट एक्लिप्स इंटीरियर और पर्पल क्रोम डिटेलिंग मिलती है. खास बात ये है कि सिएरा डार्क में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. 6 ट्रिम्स में आने वाली इस SUV में कौन-कौन से फीचर्स और इंजन मिलते हैं, जानें पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर के बर्थडे पर ननद सोहा ने बरसाया प्यार, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- 'आपके जैसा कोई नहीं'

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। करीना की भाभी सोहा अली खान ने खास अंदाज में उन्हें विश किया, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा।

सोहा अली खान ने 80 के दशक में दिखाया करीना का अंदाज
करीना कपूर के जन्मदिन पर सोहा अली खान ने एक खास तस्वीर साझा की, जो इन दिनों चल रहे 1980 के दशक के एआई ट्रेंड से प्रेरित है। तस्वीर में करीना, सैफ अली खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू को 80 के दशक के रेट्रो लुक में दिखाया गया है। तस्वीर में सभी सितारे उस दौर के लोकप्रिय फैशन और हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

सोहा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "आपका जन्म 1980 में हुआ था - आप सचमुच 80 के दशक की हैं, इसलिए यह बिल्कुल सही लगा - मेरी खूबसूरत, दयालु और प्यारी भाभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आप बीते हुए और आने वाले हर दशक में स्टाइल आइकॉन बनी रहें!"

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘आपके जैसा कोई नहीं’
करीना को जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल रहीं। प्रियंका ने करीना की साड़ी में एक तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

priyanka Chopra Instagram story

प्रियंका ने अपने संदेश में लिखा कि करीना जैसी कोई और नहीं हो सकती। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के साथ दो लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए।

सेलेब्स ने किया विश
करीना कपूर को कियारा आडवाणी ने भी जन्मदिन की बधाई दी। कियारा ने उन्हें ‘ओजी डीवा’ कहते हुए विश किया।

Kiara Advani

वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने करीना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने करीना की तारीफ करते हुए उनके आत्मविश्वास, गर्मजोशी और शानदार हास्यबोध का जिक्र किया। अनिल कपूर ने उन्हें ढेर सारी खुशियों, हंसी और प्यार की शुभकामनाएं दीं।

‘दायरा’ में नजर आ रही हैं करीना कपूर
काम की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ हाल ही में 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं और कहानी में पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के हेड कोच जहीर खान को कितनी मिलेगी सैलरी, हेमांग बदानी से क्यों टूटी बातचीत, जानें इनसाइड स्टोरी

Zaheer Khan Salary as CSK Head Coach: स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके ने कोच पद के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये की सैलरी का बजट रखा है. उम्मीद है कि जहीर को इसी ब्रैकेट में भुगतान होगा, जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है. Tue, 22 Sep 2026 07:58:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News: चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी |Fire News | Fire Brigade | Road Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T03:43:04+00:00

Afghanistan Vs Pakistan War News LIVE: कांप उठा अफगानिस्तान! | Taliban Vs Pakistan | Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T03:47:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers