Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर के बर्थडे पर ननद सोहा ने बरसाया प्यार, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- 'आपके जैसा कोई नहीं'
Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। करीना की भाभी सोहा अली खान ने खास अंदाज में उन्हें विश किया, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा।
सोहा अली खान ने 80 के दशक में दिखाया करीना का अंदाज
करीना कपूर के जन्मदिन पर सोहा अली खान ने एक खास तस्वीर साझा की, जो इन दिनों चल रहे 1980 के दशक के एआई ट्रेंड से प्रेरित है। तस्वीर में करीना, सैफ अली खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू को 80 के दशक के रेट्रो लुक में दिखाया गया है। तस्वीर में सभी सितारे उस दौर के लोकप्रिय फैशन और हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं।
सोहा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "आपका जन्म 1980 में हुआ था - आप सचमुच 80 के दशक की हैं, इसलिए यह बिल्कुल सही लगा - मेरी खूबसूरत, दयालु और प्यारी भाभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आप बीते हुए और आने वाले हर दशक में स्टाइल आइकॉन बनी रहें!"
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘आपके जैसा कोई नहीं’
करीना को जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल रहीं। प्रियंका ने करीना की साड़ी में एक तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रियंका ने अपने संदेश में लिखा कि करीना जैसी कोई और नहीं हो सकती। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के साथ दो लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए।
सेलेब्स ने किया विश
करीना कपूर को कियारा आडवाणी ने भी जन्मदिन की बधाई दी। कियारा ने उन्हें ‘ओजी डीवा’ कहते हुए विश किया।
वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने करीना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने करीना की तारीफ करते हुए उनके आत्मविश्वास, गर्मजोशी और शानदार हास्यबोध का जिक्र किया। अनिल कपूर ने उन्हें ढेर सारी खुशियों, हंसी और प्यार की शुभकामनाएं दीं।
‘दायरा’ में नजर आ रही हैं करीना कपूर
काम की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ हाल ही में 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं और कहानी में पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं।
28-30 सितंबर को 3 दिन बैंक स्ट्राइक: SBI ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद
UFBU ने 28-30 सितंबर 2026 को 3 दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी कर जरूरी ब्रांच संबंधी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है, ताकि असुविधा से बचा जा सके. डिजिटल बैंकिंग विकल्प उपलब्ध रहेंगे.
The post 28-30 सितंबर को 3 दिन बैंक स्ट्राइक: SBI ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24











