Responsive Scrollable Menu

भारत में बढ़ रहे हैं चमचमाते अस्पताल, पर बेहतर इलाज अब भी करोड़ों लोगों की पहुँच से दूर

हाल में हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों ने करोड़ों रुपये जुटाए हैं. लेकिन हेल्थकेयर सेक्टर का विस्तार होने के बावजूद इलाज इतना महंगा हुआ है कि करोड़ों भारतीय इसे नहीं करा सकते.

Continue reading on the app

UPPCS 2026 की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा, कराएंगे मुफ्त मॉक इंटरव्यू

UP News: सीएम योगी राज्य के लोगों को लगातार सौगात दे रहे हैं. अब सीएम योगी ने यूपीपीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को भी सौगात दी है. दरअसल, सीएम योगी ने यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की मुफ्त तैयारी कराने जा रहे हैं. समाज कल्याण विभाग की पहल पर 23 सितंबर से निशुल्क मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसका आयोजन गोमती नगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में किया जाएगा.

इस कार्यक्रम का मकसद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना है. मॉक इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों की संवाद क्षमता, पर्सनल प्रेजेंटेशन और कॉन्फिडेंस पर काम किया जाएगा. साथ ही उन्हें यह समझने का अवसर मिलेगा कि इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का प्रभावी और संतुलित जवाब किस तरह दिया जाए.

IAS-PCS अधिकारी और विशेषज्ञ देंगे इंटरव्यू के टिप्स

मॉक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से जुड़े आईएएस-पीसीएस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को टिप्स  देंगे. अभ्यास सत्रों में इंटरव्यू की रणनीति बनाने, सवालों के जवाब देने के तरीके, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण और संचार कौशल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू के दौरान अपनी कमजोरियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का भी मौका मिलेगा. कार्यक्रम को अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को वास्तविक इंटरव्यू जैसा माहौल देने की कोशिश की जाएगी.

अभ्यर्थियों को मिल रहीं कई सुविधाएं

समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश में आठ आवासीय कोचिंग केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के साथ मेस, पुस्तकालय, इंटरनेट, टेस्ट सीरीज और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा खेलकूद, मनोरंजन और जिम की सुविधा भी दी जा रही है. समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह के मुताबिक, प्रस्तावित मॉक इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: झूठ की गूंज में कांग्रेस के युवराज का आचरण नारी शक्ति का अपमान: सीएम योगी

मुख्य परीक्षा में सफल किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

इस कार्यक्रम का लाभ केवल विभागीय प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रहेगा. छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन और प्रदेश के अन्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों के अभ्यर्थियों के साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें: भूपेंद्र यादव और CM योगी ने यूपी के वायु प्रदूषण एक्शन प्लान की समीक्षा की, नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू करेंगे ओपन? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी उत्साहित हैं. इसके साथ ही फैंस के मन में फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. Mon, 21 Sep 2026 22:20:30 +0530

  Videos
See all

Saurav Das News : धर्मेन्द्र प्रधान के गढ़ में क्यों पहुंचे CJP प्रवक्ता ? #sauravdas #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T19:31:40+00:00

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर भड़के तेज प्रताप क्या बोले ? #jamuiviralvideo #tejpratapyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T20:03:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers