‘Yeh Prem Mol Liya’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज: आयुष्मान-शरवरी ने की छठ पूजा; शादी और परिवार की भी दिखी झलक
Yeh Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया। गाने में प्यार, शादी, परिवार और त्योहारों की कई खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं। खास बात यह है कि आयुष्मान और शरवरी छठ पूजा करते भी नजर आ रहे हैं।
गाने में दिखी प्रेम कहानी
टाइटल ट्रैक में आयुष्मान और शरवरी के किरदारों की मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक की झलक दिखाई गई है। दोनों के बीच प्यार और बॉन्डिंग के कई पल भी गाने का हिस्सा हैं। इसके साथ ही गाने में बड़े परिवार, रिश्तों की गर्माहट, बड़ों का सम्मान और शादी की रस्में भी दिखाई गई हैं। रंग-बिरंगी सजावट और परिवार के साथ जश्न के सीन गाने को खास बनाते हैं।
छठ पूजा ने खींचा ध्यान
गाने की सबसे खास झलक छठ पूजा की है। आयुष्मान और शरवरी छठ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले इस त्योहार की झलक दिखाई गई है। हाल के दिनों में फिल्मों में छठ पूजा को दिखाने का चलन भी देखने को मिला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द वन’ में भी छठ पूजा और बिहार की लोक संस्कृति की झलक दिखाई जाने की बात सामने आई है।
श्रेया घोषाल की आवाज में गाना
‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक को श्रेया घोषाल, हिमेश रेशमिया और निहाल तौरो ने आवाज दी है। गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। राजश्री की फिल्मों में संगीत हमेशा कहानी का अहम हिस्सा रहा है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों के गाने आज भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं।
12 साल बाद लौट रहा प्रेम
‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए राजश्री का मशहूर किरदार प्रेम 12 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा है। इस बार आयुष्मान खुराना यह किरदार निभा रहे हैं और शरवरी वाघ उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। इसे प्यार, रिश्तों, परिवार और भारतीय परंपराओं से जुड़ी फिल्म बताया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े- 'मायसा' में रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे धांसू अवतार! अंडरवॉटर एक्शन ने मचाया तहलका; जानें रिलीज डेट
महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा
Women Urinal Infection Care Tips: महिलाओं में यूटीआई की समस्या आम है. डॉ. गार्गी अग्रवाल के अनुसार, कम पानी पीना, गलत सफाई और पेशाब रोकना इसके कारण हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें, यह किडनी तक फैल सकता है. आजकल कई बार महिलाओं को पेशाब में थोड़ी जलन होती है और वे बिना डॉक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खुद ही शुरू कर देती हैं. ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. बार-बार या गलत तरीके से एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया पर दवा का असर कम हो सकता है और एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या पैदा हो सकती है. इसके बाद जरूरत पड़ने पर सही दवा भी संक्रमण पर ठीक से काम नहीं कर पाती.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18











