IND W vs SL W : श्रीलंका की इन 3 खिलाड़ियों से सावधान नहीं रही टीम इंडिया तो हाथ से छिन सकता है गोल्ड मेडल, देखें खतरनाक आंकड़े
IND W vs SL W : भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला होने वाला है. गोल्ड मेडल हासिल करने वाले इस खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फेवरेट माना जा रहा है. हाल ही में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में हराया था. अब एक बार फिर से इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में फेवरेट के तौर पर उतर रही है.
वहीं श्रीलंका की टीम भी इस गोल्ड मेडल मैच में अपना पूरा दमखम लगाना चाहेगी. चमारी अट्टापट्टू की टीम भारत से पिछली खिताबी हार का बदला लेना चाहेगी. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के 3 खिलाड़ी खतरा बन सकते हैं. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की ये खिलाड़ी अगर चल गईं तो भारत के हाथों से एक गोल्ड मेडल फिसल सकता है. ये तीनों खिलाड़ी कौन हैं और उनके आंकड़े कैसे हैं. आइए जानते हैं.
भारत-श्रीलंका फाइनल मैच की डिटेल्स
भारत बनाम श्रीलंका के बीच महिला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे होगी. वहीं इस मैच का टॉस 10 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
???? Asian Games 2026 | फाइनल मुकाबला ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 21, 2026
गोल्ड मेडल के लिए #TeamIndia की श्रीलंका से होगी महामुकाबले में भिड़ंत! ????????
हर गेंद, हर रन और हर पल होगा खास!
आइए, अपने चैंपियंस का हौसला बढ़ाएं और मिलकर करें #Cheer4Bharat ????????????#AsianGames2026 #INDvSL @ImHarmanpreet pic.twitter.com/G6oqDmZdbm
भारत के लिए खतरा बनेंगे श्रीलंका की ये 3 खिलाड़ी
1 - चमारी अट्टापट्टू
श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू से भारतीय महिला टीम को बचकर रहने की जरूरत है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में अपने पिछले ही मैच में शतक लगाया है. बांए हाथ की 36 वर्षीय बल्लेबाज चमारी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानती जाती हैं. वहीं चमारी गेंद के साथ भी अपनी ऑफ स्पिन में भारतीय बल्लेबाज को फंसा सकती हैं.
Chamari Athapaththu leads from the front to propel Sri Lanka into the final of the Asian Games ????
— ICC (@ICC) September 20, 2026
????: https://t.co/RYx2UBiitx pic.twitter.com/GNgWBl7exb
चमारी ने 172 टी20 इंटरनेशनल मैच की 169 पारियों में 4 शतक और 16 अर्धशतकों के साथ 4282 रन बनाए हैं. वहीं उनके बल्ले से 558 चौके और 120 छक्के भी निकले हैं. उनके नाम 92 विकेट भी दर्ज हैं. भारत के खिलाफ चमारी ने 14 विकेट लिए हैं वहीं, बल्ले से 3 अर्धशतकों के साथ 731 रन बनाए हैं.
2 - हसिनी परेरा
श्रीलंका की 31 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज हसिनी परेरा भी भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछेल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और एशियन गेम्स 2026 में टीम की सबसे भरोसमंद खिलाड़ी हैं.
उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 105 मैचों की 94 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से 1130 रन बनाए हैं. उनके नाम 124 चौके और 7 छक्के भी दर्ज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 65 है. उन्होंने भारत के खिलाफ16 मैचों में 291 रन बनाए हैं.
Kavisha Dilhari shines with both bat and ball, earning the player of the match award! ????????#SLvBAN #LionessRoar pic.twitter.com/AffxDfSjba
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) May 11, 2023
3 - कविशा दिलहारी
श्रीलंका की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर काविशा दिलहारी से भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के खतरा होगा. वो टीम के लिए बॉल और बल्ले दोनों से कमाल कर सकती हैं. दिलहारी ने 95 मैचों की 92 पारियों में कुल 81 विकेट हासिल किए हैं. उनके नाम 1 चार विकेट हॉल भी शामिल हैं. वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 13 रन देकर रहा है. बल्ले के साथ 1 अर्धशतक की मदद से 842 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका में कितनी तारीख को होगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल पर फ्री में देखें गोल्ड मेडल मैच
IIT Bombay Student Suicide: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल की खुदकुशी की वजह क्या?
आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की आत्महत्या के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूला को निलंबित कर दिया गया है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








