Responsive Scrollable Menu

चेस ओलंपियाड-प्रज्ञानानंद ने अनीश गिरी क हराया,:भारत ने नीदरलैंड्स को 3-1 से मात दी; गुकेश भी जीते

समरकंद में चल रहे 46वें चेस ओलंपियाड के 5वें राउंड में भारतीय मेंस टीम ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हरा दिया। बोर्ड-1 पर आर प्रज्ञानानंद ने नीदरलैंड्स के नंबर-1 खिलाड़ी अनीश गिरी को हराया, जबकि वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने भी जीत दर्ज की। अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन के मुकाबले ड्रॉ रहे। इस जीत के साथ भारत 10 मैच पॉइंट के साथ उज्बेकिस्तान और जर्मनी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है। प्रज्ञानानंद ने गिरी की लगातार चार जीत का सिलसिला रोका प्रज्ञानानंद और अनीश गिरी का मुकाबला करीब 5 घंटे चला। गिरी इससे पहले अपने चारों मुकाबले जीत चुके थे। प्रज्ञानानंद को गिरी ने ड्रॉ का ऑफर भी दिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और मुकाबला जारी रखा। आखिरकार प्रज्ञानानंद ने जीत दर्ज कर गिरी की विजयी लय रोक दी। गुकेश ने लामी को हराया बोर्ड-4 पर डी गुकेश ने नीदरलैंड्स के एरविन लामी को हराया। गुकेश की यह टूर्नामेंट में पांच मैचों में चौथी जीत है और उनके 4.5 अंक हो गए हैं। महिला टीम पोलैंड से 1.5-2.5 से हारी विमेंस में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को पोलैंड से 1.5-2.5 से हार मिली। आर वैशाली को अलेक्जेंड्रा माल्त्सेवस्काया ने हराया। कोनेरू हंपी और दिव्या देशमुख के मुकाबले ड्रॉ रहे। वंतिका अग्रवाल ने भी अपना मैच ड्रॉ खेला। पोलैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार तीसरी ओलंपियाड हार है। जर्मनी ने टॉप सीड अमेरिका को हराया राउंड-5 में बड़ा उलटफेर भी हुआ। पांचवीं सीड जर्मनी ने टॉप सीड अमेरिका को 2.5-1.5 से हराया। फ्रेडरिक स्वेन ने हंस नीमन को हराकर जर्मनी की जीत तय की। राउंड-5 के बाद पुरुष वर्ग में भारत, उज्बेकिस्तान और जर्मनी तीनों के 10-10 मैच पॉइंट हैं। अब उज्बेकिस्तान से मुकाबला राउंड-6 में भारतीय पुरुष टीम का सामना मेजबान और 2022 चैंपियन उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें 10-10 मैच पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज सनथ जयसूर्या का बड़ा बयान: "प्लेइंग-11 में शामिल करने की जल्दबाजी न करें"

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज सनथ जयसूर्या का बड़ा बयान: "प्लेइंग-11 में शामिल करने की जल्दबाजी न करें"

Continue reading on the app

  Sports

पदक जीतने के बाद क्यों फूट-फूट कर रोई सुचिका, क्या नियमों का हवाला देकर हुई बेईमानी, कैसे बदला गया मेडल का रंग?

asian games controvrsey: सुचिका तारियाल मेडल मिलने के बावजूद टूट गईं और टीओ के पक्ष में अंतिम निर्णय की घोषणा होने के बाद मैट पर फूट-फूट कर रोईं. इस कांस्य पदक से भारत की कुल पदक तालिका छह हो गई. निशानेबाजों ने अब तक चार रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है. हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुचिका 2024 की जियू-जित्सु विश्व चैंपियन हैं, उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में और 2022 के एशियाई खेलों में कुराश फाइटर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था Mon, 21 Sep 2026 15:11:15 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00

यूसुफ और गुफरान ने माल ठिकाने लगाने के चक्कर में डाला 2 हिंदुओं का जीवन खतरे में | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers