Responsive Scrollable Menu

सीएम भगवंत मान का पंजाब को नशामुक्त बनाने का 'बिग 5' अभियान, पुलिस कार्रवाई से लेकर गांवों की निगरानी तक

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य को नयामुक्त करने की दिशा में 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान चला रही है. इस अभियान को और गति देने के लिए मान सरकार ने इसे सिर्फ पारंपरिक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा बल्कि अब इस अभियान को पांच सूत्रीय व्यापक रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की तैयार कर ली है. जिसके तहत पुलिस, शिक्षक, सामुदायिक स्वयंसेवक, युवा और स्वास्थ्यकर्मी सभी मिलकर नशे की आपूर्ति के नेटवर्क पर प्रहार करने, नशे की रोकथाम करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहे हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

IND vs WI : कौन से 4 प्लेयर होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर, जानिए गिल और गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को देंगे चांस

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के जरिए एक बार फिर से भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल मैदान पर नजर आएंगे. उनका साथ हेड कोच गौतम गंभीर देंगे, जो इस तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनने के लिए उनका साथ देंगे. भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर होंगे. तो आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Team India Playing 11 ) के बारे में विस्तार में जातने हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज टीम में टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. इस लिस्ट में सबसे पहले भारत के दो पूर्व कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं, जो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हैं. इन दोनों के अलावा स्टार अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी वनडे सीरीज में वापसी कर रहे हैं. उनके अलावा टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोम्मद सिराज की भी वापसी होने वाली है. 

किन 6 बल्लेबाजों को मिलेगा टीम में मौका 

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल समेत 5 अन्य बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली खेलने के लिए आएंगे. इस सीरीज में भारत के लिए नंबर-4 पर रुतुराज गायकवाड़ खेलेंगे क्यों श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जो वनडे में भारत के लिए नियमत रूप से नंबर 4 खेलते हैं. 

इसके बाद टीम में विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को मौका मिलेगा. वो टीम में बतौर विकेटकीपर खेलेंगे और नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे. टीम में छठवें बल्लेबाज के लिए माथापच्ची होगी. इस एक जगह के लिए 3 दावेदार होंगे, जिसमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और नमन धीर शामिल हैं. टीम अगर एक ऑलराउंडर और 4 प्रमुख गेंदबाजों के साथ खेलती है. तो एक ऐसे बल्लेबाजी की जरूरत होगी नंबर 6 पर जो गेंदबाजी भी कर सके. 

ऐसे में ध्रुव जुरेल इस लिस्ट से बाहर हो सकते हैं क्योंकि वो विकेटकीपर हैं. जुरेल गेंदबाजी नहीं करते हैं. वहीं नमन धीर भी बल्लेबाजी के लिए जानते हैं और ये उनकी पहली सीरीज होगी. ऐसे में उन्हें अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. इस स्थिति में यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. क्योंकि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. उन्होंने भारत के लिए कई मौकों पर लेग स्पिन गेंदबाजी की है. ऐसे में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में भारत के 6 बल्लेबाज होंगे. 

किन 5 गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में किया जाएगा शामिल

टीम इंडिया के कप्तान गिल और कोच गंभीर टीम में बतौर स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल कर सकते हैं. भारतीय टीम इन 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. वहीं यशस्वी जासवाल अगर टीम में होंगे तो वो लेग स्पिन बॉलिंग के साथ स्पिन का तीसरा विकल्प भी टीम को प्रदान करेंगे. बता दें कि, भारत के इस स्क्वाड में सिर्फ 2 ही स्पिन गेंदबाज शामिल हैं.

वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो पिछली कुछ सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ कप्तान गिल और कोच गंभीर की पहली पसंद होंगे. उनके साथ में अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा से पहले तरजीह दी जा सकती है. वहीं तीसरे तेज गेंदबाजी की भूमिका में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है. 

रेड्डी वनडे टीम में भारत को नंबर 7 पर बल्लेबाजी भी प्रदान करेंगे. उन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट में शानदार पेस और लेंथ के साथ बॉलिंग की है. वो हार्दिक पांड्या के बाद भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने की राह पर हैं. लेकिन रेड्डी के तीसरे पेसर के तौर पर खेलने पर जो समस्या आएगी वो ये होगी कि, अगर उनके खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं तो, ऐसे में यशस्वी जायसवाल कुछ ओवर डालकर उसकी भरपाई कर सकते हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

1 - रोहित शर्मा
2 - शुभमन गिल (कप्तान),
3 - विराट कोहली
4 - रुतुराज गायकवाड़, 
5 - यशस्वी जायसवाल
6 - केएल राहुल (उपकप्तान)
7- नीतीश कुमार रेड्डी
8 - रवींद्र जडेजा
9 - कुलदीप यादव
10 - गुरनूर बराड़
11 - मोहम्मद सिराज

कौन से 4 खिलाड़ी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की प्लेइंग-11 से इन 4 खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है. इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम नमन धीर को होगा. उनके बाद ध्रुव जुरेल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर टीम में मौजूद होंगे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा का भी टीम से बाहर होना तय है क्योंकि उनको तब मौका मिल सकता है, जब सिराज और गुरनूर खराब करेंगे.

वहीं बाहर बैठने वाले खिलाड़ियों में चौथा नाम आकिब नबी का होगा. उन्हें हर बार टीम में शामिल किया जाता है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जाता है. ऐसे नमन धीर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नवी प्लेइंग-11 से बाहर रह सकते हैं. इनको तभी मौका मिलेगा जब कोई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल या बीमार होगा.

1 - नमन धीर
2 आकिब नबी
3 - प्रसिद्ध कृष्णा
4 - ध्रुव जुरेल

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल 

क्र. सं. दिन तारीख समय मैच स्थान
1 रविवार 27 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे तिरुवनंतपुरम
2 बुधवार 30 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे गुवाहाटी
3 शनिवार 3 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़

ये भी पढ़ें : 'भारत में शेर और विदेश में बिल्ली...' वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ऐसा क्या बोल गए दिग्गज, बयान हो रहा जमकर वायरल

Continue reading on the app

  Sports

Video: गोल्ड मेडल पर कब्जा करने के लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया पहुंची जापान

गोल्ड मेडल पर कब्जा करने के लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया पहुंची जापान Mon, 21 Sep 2026 13:46:25 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra Live: चुनाव के लिए अखिलेश का 'PDA रथ' तैयार | SP Vs BJP | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T08:13:55+00:00

Disha Salian Case Latest News Live : दिशा सालियान केस में खुला बड़ा राज ! | Breaking News | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T08:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers